• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

तेल के संकट के बीच 3 रुपए तक कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, तेल पर है सरकार की नजर

Amish Kumari by Amish Kumari
June 15, 2026
in देश
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट से आई है. सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में 4% से ज्यादा की गिरावट आई. अब देखना ये है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी लाकर भारत की आम जनता को केंद्र सरकार कब तक राहत मुहैया कराती है.

 

READ ALSO

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस

अगले हफ्ते खुलेंगे 6नए आईपीओ, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

 

मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल छंटने की खबर आते ही ब्रेंट क्रूड 4% से ज्यादा गिरकर लगभग 83.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. डबल्यूटीआई क्रूड लगभग 5% गिरकर करीब 80.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सरकार स्थितियों पर नजर बनाए हुए है. देश की तेल विपणन कंपनियों ने हार्मुज स्ट्रेट में तनाव के दौर में भारी नुकसान उठाया है. केंद्र ने भी उत्पाद शुल्क में कटौती की थी. इसके बावजूद जब नुकसान काबू से बाहर गया तब दामों में बढ़ोत्तरी की गई. इसकी भरपाई एक दिन में नहीं की जा सकती.

 

 

 

7 से 8 रुपए बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

 

 

सूत्रों का कहना है कि आगे सबकुछ सही रहा तो सरकार आम जनता को जरूर राहत देगी. फिलहाल स्थितियों पर नजर रखी जा रही है, अभी संकट के बादल छट रहे हैं. आसमान साफ होने दीजिए. जाहिर है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कमी आएगी. सूत्रों का कहना है कि भारत की तेल विपणन कंपनियां हालिया पश्चिम एशिया संकट के दौरान हुए नुकसान की भरपाई कर रही हैं, क्योंकि तब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी. इस दौर में कंपनियों ने काफी समय तक इसका पूरा बोझ ग्राहकों पर नहीं डाला था. लेकिन मई के बीच से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 7 रुपये से 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. कच्चे तेल की कीमतों के नीचे आने के साथ अगर इसमें स्थिरता कायम रहेगी तो कंपनियों के नुकसान की जल्द भरपाई हो जाएगी.

पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम हुई थी

 

मार्च में सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 3 रुपये प्रति लीटर कम कर दी थी. जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर शून्य कर दी थी, क्योंकि टैक्स की दरें पहले से ही काफी कम स्तर पर हैं इस वजह से टैक्स में कटौती के जरिए तुरंत और राहत देने की गुंजाइश काफी कम है. ऐसे में दामों के नीचे आने के साथ उनमें स्थिरता कायम रहने पर ही सरकार आम जनता को राहत देने का कदम आगे बढ़ाएगी. याद रहे कि भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरत का 85% से ज्यादा निर्यात करता है. अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की घोषणा के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें नरम हुई हैं, लेकिन आयात की लागत अभी भी रुपये डॉलर एक्सचेंज रेट और ज्यादा माल ढुलाई व बीमा खर्चों से प्रभावित हो रही है. सूत्रों का कहना है कि हरेक पहलू पर सरकार नजर बनाए हुए है. अभी थोड़ा वक्त लगेगा.

 

कच्चे तेल की कीमतों पर नजर

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि उनका मानना है कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक निचले स्तर पर रहती हैं तो ग्राहकों को फायदा हो सकता है. क्रूड की कीमतों में लगातार नरमी से तेल कंपनियों की वित्तीय स्थिति बेहतर होगी. इसी के साथ कीमतें घटाने की गुंजाइश बनेगी. अगर ब्रेंट क्रूड की कीमत कई हफ्तों या महीना तक 80 से 85 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहती हैं तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 2 से 5 रुपये प्रति लीटर तक नरमी आ सकती है.

 

Related Posts

सरकार का बड़ा फैसला, जन्म तिथि प्रमाण के रूप में अब आधार कार्ड नहीं होगा मान्य
देश

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस

August 2, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
देश

अगले हफ्ते खुलेंगे 6नए आईपीओ, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड

August 2, 2026
भूकंप के झटको से कांपी लद्दाख की धरती, जाने रियेक्टर स्केल कितनी रही तीव्रता?
देश

देश कि राजधानी दिल्ली में लगे भूकंप के झटके, जाने रिक्टर स्केल पर कितनी? रही तीव्रता

August 2, 2026
केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 63% महंगाई भत्ता, सामने आए नए आंकड़े, जानें कितने दिनों बाद होगा ऐलान.
देश

केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 63% महंगाई भत्ता, सामने आए नए आंकड़े, जानें कितने दिनों बाद होगा ऐलान.

August 1, 2026
सोना फिर पड़ा फीका, चांदी भी ढीली; 6 जुलाई के ताजा रेट ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन
देश

सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं आज के नए रेट

August 1, 2026
देशभर में आज से बदल गए ये 5 जरूरी नियम! LPG से लेकर Tatkal टिकट तक, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
देश

देशभर में आज से बदल गए ये 5 जरूरी नियम! LPG से लेकर Tatkal टिकट तक, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

August 1, 2026
Next Post
BSNL ने लॉन्च किया 70 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहत कुछ

BSNL ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, डेली 2GB डेटा समेत मिलेगा बहुत कुछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर डालेंगे असर, एक क्लिक में जानिए सबकुछ…

आज से बदल गए ये 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर डालेंगे असर, एक क्लिक में जानिए सबकुछ…

September 1, 2025
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से रेलवे का नया नियम लागू

June 20, 2026
बिलासपुर ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट में ड्राइवर ठहराया गया जिम्मेदार….

बिलासपुर ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट में ड्राइवर ठहराया गया जिम्मेदार….

November 6, 2025
पत्थलगांव में बड़ा हादसा; गणेश विसर्जन के जुलूस में दौड़ी मौत वाली कार, तीन की गई जान… 22 से ज्यादा घायल

पत्थलगांव में बड़ा हादसा; गणेश विसर्जन के जुलूस में दौड़ी मौत वाली कार, तीन की गई जान… 22 से ज्यादा घायल

September 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • नशा मुक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट्स, शपथ के साथ नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करने का यहां जाने स्टेप -बाय -स्टेप प्रोसेस
  • शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 6नए आईपीओ, नोट कर लें तारीख और प्राइस बैंड
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR