• Privacy Policy
  • About Us
Friday, February 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सुदूर वनांचल लैलूंगा में आकार ले रहा एएनए कॉलेज और छात्रावास, आदिवासी बेटियों के लिए खुलेगा व्यावसायिक शिक्षा का नया द्वार

Amish Kumari by Amish Kumari
February 27, 2026
in रायगढ़
सुदूर वनांचल लैलूंगा में आकार ले रहा एएनए कॉलेज और छात्रावास, आदिवासी बेटियों के लिए खुलेगा व्यावसायिक शिक्षा का नया द्वार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 वाहन और 140 टन स्क्रैप जब्त

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 थाना-चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर, साइबर सेल प्रभारी भी; देखें पूरी लिस्ट यहां।

रायगढ़, 27 फरवरी 2026। रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल और सुंदर पहाड़ियों से घिरे आदिवासी बाहुल्य लैलूंगा विकासखंड के ग्राम कुंजरा में शीघ्र ही एएनएम कालेज और छात्रावास आकार ले रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा यह महत्वाकांक्षी पहल की जा रही है, जो आदिवासी अंचल में व्यावसायिक शिक्षा की ऐतिहासिक शुरुआत साबित होगी।

राज्य स्तर की तकनीकी दल द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुंजरा स्थित एक शासकीय भवन को महाविद्यालय तथा एक अन्य भवन को छात्रावास के लिए उपयुक्त पाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दोनों भवनों का महाविद्यालयीन मानकों के अनुरूप जीर्णोद्धार एवं आवश्यक संधारण कार्य जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से कराया जा रहा है।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने ग्राम कुंजरा पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
एएनएम महाविद्यालय भवन के भूतल के जीर्णोद्धार के लिए 32.97 लाख रुपए तथा प्रथम तल के लिए 46.58 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं संत गहिरा गुरु महाविद्यालय कन्या छात्रावास (100 सीटर) के भूतल के लिए 46.23 लाख रुपए तथा प्रथम तल के लिए 46.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
छात्रावास में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग तीन किलोमीटर दूर से पाइपलाइन बिछाने एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 27 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। लैलूंगा एवं धरमजयगढ़ जैसे दुर्गम वनांचल क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बेटियों को अब संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से समझौता नहीं करना पड़ेगा। महाविद्यालय की स्थापना से उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
महाविद्यालय का संचालन देश की प्रतिष्ठित संस्था पनआईआईटी पूर्व छात्र प्रतिष्ठान द्वारा किया जाएगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। प्रथम वर्ष में 120 सीटों के साथ शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया जाएगा। उपलब्ध शासकीय भवन का मानक अनुरूप जीर्णोद्धार कर अल्प समय में संचालन के लिए आवश्यक अधोसंरचना तैयार की जा रही है।
उच्च क्वॉलिटी के साथ प्रयोग शाला, लाइब्रेरी की होगी सुविधाएं
कुंजारा स्थित प्रस्तावित एएनएम कालेज में तकनीकी शिक्षा की मानक के अनुरूप आधुनिक प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, उच्च गुणवत्ता की शिक्षण सामग्री एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर के चिकित्सा संस्थानों में कार्य करने योग्य बनाने के लिए विशेष तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रवेश के लिए विशेष चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसमें आदिवासी क्षेत्रों में निवासरत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली बारहवीं उत्तीर्ण प्रतिभाशाली छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
निशुल्क शिक्षा और शतप्रतिशत रोजगार की गारंटी
चयनित छात्राओं को अध्ययन अवधि के दौरान शिक्षा, पुस्तकें, आवास, भोजन एवं आवागमन की संपूर्ण व्यवस्था शासन के निर्देशानुसार उपलब्ध कराई जाएगी।
दो वर्षीय अध्ययन पूर्ण होने के के बाद छात्राओं को नियोजन व्यवस्था के माध्यम से शत-प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। उन्हें राज्य, जिला एवं देश के प्रतिष्ठित चिकित्सीय संस्थानों और अस्पतालों में कार्य करने का अवसर मिलेगा। साथ ही वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला अस्पतालों तथा अन्य शासकीय एवं अशासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं देने के लिए सक्षम बन सकेंगी। निरीक्षण के दौरान दौरान एसडीएम लैलूंगा श्री भरत कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमती प्रीति नायडू सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts

एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 वाहन और 140 टन स्क्रैप जब्त
रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह के ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, 9 वाहन और 140 टन स्क्रैप जब्त

February 27, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट
रायगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 थाना-चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर, साइबर सेल प्रभारी भी; देखें पूरी लिस्ट यहां।

February 26, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई— खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई— खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त

February 26, 2026
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई, डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई, डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

February 26, 2026
नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

February 25, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल में नशीले इंजेक्शन बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 22 नग नशीली इंजेक्शन और नकदी बरामद
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल में नशीले इंजेक्शन बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 22 नग नशीली इंजेक्शन और नकदी बरामद

February 25, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम…

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान शहीद, घुसपैठ की कोशिश नाकाम…

August 13, 2025
गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

गांजा तस्करी पर घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुंडई कार से ढाई क्विंटल गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

October 31, 2025
1TB स्टोरेज के साथ Vivo ने लॉन्च किया धमाकेदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

1TB स्टोरेज के साथ Vivo ने लॉन्च किया धमाकेदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

October 13, 2025
Ai से वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं, YouTube ने बैन किया कई भारतीय चैनल

Ai से वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं, YouTube ने बैन किया कई भारतीय चैनल

December 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के अन्नदाताओं को 28 फरवरी को जारी करेंगे 10 हजार 324 करोड़ रूपए की आदान सहायता राशि
  • अन्नदाता के पसीने की हर बूंद का मोल दे रही छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना
  • नए विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे पुनर्वासित युवा: विधानसभा में समझी जनतांत्रिक प्रणाली
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR