• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
February 25, 2026
in रायगढ़
नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 25 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस को ग्राम नावापारा टेण्डा में हुई चोरी के आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। गौरतलब है कि ग्राम नावापारा टेण्डा में 21-22 फरवरी 2026 की रात मकान और राशन दुकान में हुई चोरी के मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर चोरी की गई संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। चोरी का जेवर खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ग्राम नावापारा टेण्डा मकान में चोरी की वारदात
प्रकरण में 23 फरवरी को ग्राम नावापारा टेण्डा निवासी प्रार्थी मनीष महंत (22 वर्ष) द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21 फरवरी 2026 को वह ड्यूटी पर गया था और घर में उसकी बहन व मामी मौजूद थीं। 21-22 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर आलमारी में रखे एक नग सोने का फुली, एक जोड़ी चांदी का पायल और दो नग चांदी का बिछिया चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में *अपराध क्रमांक 63/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

READ ALSO

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ग्राम नावापारा टेण्डा के संजय महराज राशन दुकान में चोरी
वहीं ग्राम नावापारा टेण्डा में संचालित संजय महाराज राशन दुकान के संचालक संजय शर्मा (50 वर्ष) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21 फरवरी को दुकान बंद कर घर चले गए थे और अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला तथा दुकान के अंदर रखे साबुन, तेल, क्रीम, पेस्ट, हेयर ऑयल, शैम्पू, फेसवॉश, सीएफएल बल्ब, टिफिन बॉक्स सहित अन्य राशन सामग्री कुल कीमती लगभग 15,000 रुपये चोरी होना पाया गया। इस संबंध में *अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

 

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा माल मुल्जिम की पतासाजी के दौरान संदेह के आधार पर ओमप्रकाश अगरिया उर्फ चकदे (25 वर्ष) निवासी ग्राम नावापारा टेण्डा और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने मकान और राशन दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ओमप्रकाश अगरिया ने चोरी की गई चांदी की पायल को बसीर कॉलोनी घरघोड़ा स्थित आर.जी. ज्वेलर्स के संचालक गौतम मंडल (40 वर्ष) को बेचना बताया, जिस पर पुलिस ने गौतम मंडल को भी गिरफ्तार किया।

आरोपी ओमप्रकाश अगरिया के मेमोरेंडम पर एक नग सोने का फुली और दो नग चांदी का बिछिया बरामद किया गया, वहीं विधि से संघर्षरत बालक से चोरी की संपत्ति बिक्री से प्राप्त 1000 रुपये बरामद किए गए। ज्वेलर्स गौतम मंडल से चोरी की गई एक जोड़ी चांदी का पायल बरामद किया गया। इसी प्रकार राशन दुकान से चोरी किया गया लगभग 15,000 रुपये का पूरा सामान आरोपी ओमप्रकाश अगरिया से बरामद कर जप्त किया गया। कुल मिलाकर *दोनों मामलों में चोरी की गई लगभग 45,100 रुपये की संपत्ति की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई है* । मामले में धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है।

प्रकरण में आरोपी (1) ओमप्रकाष अगरिया उर्फ चकदे पिता तुलसी राम अगरिया उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम नावापारा टेण्डा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ (2) गौतम मंडल पिता बैद्यनाथ मंडल उम्र 40 वर्ष सा. ग्राम निश्चिंचपुर थाना दासपुर जिला मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) हा.मु. आर.जी. ज्वेलर्स बसीर कालोनी घरघोड़ा, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) तथा विधि से संघर्षरत बालक* को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश—

*“संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों और चोरी का माल खरीदने-बेचने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।”*

इस कार्रवाई में एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी  अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़  सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, आरक्षक उद्धो पटेल तथा स्थानीय सहयोगी कालिया गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अविश्वास प्रस्ताव के बीच उप सरपंच की गिरफ्तारी, कोतरारोड थाने के बाहर गरमाई सियासत ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

September 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नेशनल हाईवे-49 पर सड़क के बीच खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर एफआईआर

September 3, 2026
Next Post
डिजिटल करेंसी से मिलेगा मुफ्त राशन, जानें किन राज्यों को फायदा होगा

डिजिटल करेंसी से मिलेगा मुफ्त राशन, जानें किन राज्यों को फायदा होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आठ पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

October 26, 2025
भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत, हमें इसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना होगा : मुख्यमंत्री साय

September 7, 2025
सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन के नियम में किया बड़ा बदलाव

सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, केंद्र सरकार ने फैमिली पेंशन के नियम में किया बड़ा बदलाव

October 31, 2025
सिगरेट महंगी होते ही शेयरों में धमाका, गोडफ्रे फिलिप्स में 20% का तगड़ा रिटर्न

सिगरेट महंगी होते ही शेयरों में धमाका, गोडफ्रे फिलिप्स में 20% का तगड़ा रिटर्न

February 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Congress Incharge Change: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी: पंजाब में लड़ाई के बीच हटाए गए भूपेश बघेल
  • Drishyam 3: फिर दिमाग उलझाने आ रहे हैं अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’, जानिए सिनेमाघरों कब देगी दस्तक
  • Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR