• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

Amish Kumari by Amish Kumari
June 8, 2026
in छत्तीसगढ़
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कवर्धा, 08 जून 2026

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए लिखित चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 रविवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने तथा इस अवसर का लाभ उठाने कहा है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण अंचलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना, उन्हें प्रतिस्पर्धी वातावरण प्रदान करना तथा उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास एवं बेहतर कैरियर निर्माण के अवसर उपलब्ध कराना है। चयनित विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययन की सुविधा दी जाती है तथा सम्पूर्ण शैक्षणिक शुल्क का वहन विभाग द्वारा किया जाता है।

READ ALSO

Chhatisgarh News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे 202 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

आवेदन जमा करने की समय-सीमा

उन्होंने बताया कि 20 जून 2026 तक विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र संबंधित शाला में जमा करेंगे। 22 जून 2026 तक शाला प्रमुख/प्रधान पाठक आवेदन पत्रों का परीक्षण कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे। 24 जून 2026 तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा परीक्षण उपरांत सूची सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, कबीरधाम को प्रेषित की जाएगी।

पात्रता की प्रमुख शर्तें

विद्यार्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो।
अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति वर्ग का स्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक हो।
छत्तीसगढ़ के मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हो तथा कक्षा 4वीं की परीक्षा में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो।
पालक की वार्षिक आय समस्त स्रोतों से 2.50 लाख रुपये से अधिक न हो।
योजना का लाभ केवल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मिलेगा। नगर पालिका एवं नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे।

सीटों का निर्धारण

जिले के लिए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों हेतु 3-3 सीटें निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक पीव्हीटीजी (बैगा, अबूझमाड़िया, कमार, बिरहोर एवं पहाड़ी कोरवा) के लिए 2 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। प्रवेश उपलब्ध बजट एवं मेरिट के आधार पर प्रदान किया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा का स्वरूप

प्रवेश परीक्षा में कक्षा 5वीं स्तर के विज्ञान, गणित, हिन्दी, अंग्रेजी एवं पर्यावरण विषयों से कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय से 20-20 अंक के प्रश्न होंगे तथा परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका संयुक्त रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’

October 27, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे 202 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

October 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का तय समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें -कलेक्टर

October 27, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर आगमन

October 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से ऐश्वर्या की शिक्षा को मिला संबल

October 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक

October 27, 2026
Next Post
सीएम कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम शब्दमुंडा में लौटी रोशनी

मुख्यमंत्री के हाथों मेधावी छात्रा को मिली 2 लाख रुपये की सहायता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण: मुख्यमंत्री  साय ने निकिता को दी बधाई

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण: मुख्यमंत्री साय ने निकिता को दी बधाई

March 28, 2026
पत्थर की खदान में काम कर रहे मजदूरों पर चट्टान गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

पत्थर की खदान में काम कर रहे मजदूरों पर चट्टान गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

July 2, 2026
झारखंड ACB की बड़ी कारवाई! छत्तीसगढ़ से धर दबोचा शराब कारोबारी..पढ़े पूरा मामला

भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खेत में हुई इमरजेंस लैंडिंग, जानिए क्या है वजह?

November 17, 2025
DMF घोटाले में ED का मेगा एक्शन! रायपुर समेत 5 जिलों में छापेमारी

DMF घोटाले में ED का मेगा एक्शन! रायपुर समेत 5 जिलों में छापेमारी

June 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Motorola: 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने सस्ते में लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने शासकीय राशन दुकानों को निशाना बनाने वाले चावल-शक्कर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • Chhatisgarh News : ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
  • Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे 202 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR