07 मई को चंद्रमा का गोचर धनु राशि और सूर्य का गोचर अपनी उच्च राशि मेष में होगा। ऐसे में कई राशि वालों आज के दिन भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थितियों में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कई तरह की उपलब्धियां हासिल हो सकती है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लेकिन दिन में किसी भी तरह के लेने से आपको बचना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 07 मई का दिन।
मेष राशि
वृषभ राशि
मिथुन राशि
कर्क राशि
सिंह राशि
आज मन थोड़ा भारी रह सकता है। तनाव महसूस होगा। बच्चों की सेहत को नजरअंदाज न करें। किसी काम में रिस्क लेना आज नुकसान दे सकता है। पिताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। उसे हल्के में लिया तो डांट भी सुननी पड़ सकती है। दिन के बीच में कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और घर में मेहमानों का आना आपको व्यस्त रखेगा।
कन्या राशि
आज चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपका धैर्य ही आपकी ढाल बनेगा। मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें। घर-परिवार में सुधार और साज-सज्जा पर ध्यान देंगे। परिवार में किसी शादी से जुड़ी रुकावट दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बॉस की सलाह को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। प्रमोशन में थोड़ी रुकावट आ सकती है। लेकिन ये बस एक परीक्षा है।
तुला राशि
आज का दिन आपको आगे बढ़ाने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। किसी सहयोगी की बात दिल को चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें। पुराना दोस्त अचानक मिलकर खुशियां बढ़ा सकता है। जीवनसाथी के लिए नई नौकरी के संकेत हैं। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन पॉजिटिव रिजल्ट लेकर आएगा, लेकिन परिवार में छोटी-सी कलह आपके मन को परेशान कर सकती है। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं या यात्रा पर जा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पेट से जुड़ी परेशानी आपको परेशान कर सकती है। छात्रों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। कोई पुराना दोस्त मिलकर दिल को सुकून देगा।
धनु राशि
आज मन में बेचैनी रह सकती है और सेहत भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। बिजनेस डील को लेकर चिंता बनी रहेगी। मां से किया हुआ वादा निभाना जरूरी है, वरना मन में अपराधबोध रहेगा। पैसों के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आज निवेश से दूर रहना ही बेहतर है। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
मकर राशि
आज खर्चे आपकी जेब पर भारी पड़ सकते हैं।और अगर लापरवाही की तो बचत भी कम हो सकती है। भाई-बहनों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ सकता है, जो कानूनी रूप ले सकता है। आलस्य और काम टालने की आदत आज आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है।सावधान रहें।
कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी। आप लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आज जरूरी है।बिना सोचे कुछ कह दिया तो बात बिगड़ सकती है। काम तेजी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। राजनीति में कदम रखने वालों को सतर्क रहना होगा।
मीन राशि
आज आपको कानूनी मामलों में खास ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन पुराने निवेश, खासकर शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। किसी डील को फाइनल करने से पहले हर कागज अच्छे से पढ़ लें। पार्टनरशिप में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नया वाहन लेने का मन बना सकते हैं और इसके लिए लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।













