• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, April 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home होम

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा उत्पादक बना अरूण गुप्ता

Amish Kumari by Amish Kumari
October 21, 2025
in होम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 17 अक्टूबर 2025

शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण हितैषी है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त योजना से ऊर्जा उत्पादक बनकर प्रदूषण मुक्त बिजली स्वयं के घर पैदा कर प्राकृतिक संरक्षण भी कर रहे हैं। इस योजना के प्रति आमजन में तेजी से रूचि बढ़ रही है और लोग सोलर पैनल लगाकर बिजली बचत के साथ-साथ ऊर्जा-दाता भी बन रहे हैं।

READ ALSO

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस

 

एक लाख 8 हजार का अनुदान शासन से

 

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम पस्ता निवासी श्री अरूण कुमार गुप्ता ने अपने घर के छत पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया है। सोलर पैनल लगवाने में केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रुपये और राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले हर माह उनका बिजली बिल अधिक आता था, परन्तु सौल पैनल लगने से अब उन्हें अधिक बिजली बिल की चिन्ता से मुक्ति मिलेगी। साथ ही इसके अलावा अतिरिक्त बिजली का उत्पादन होने पर वह ग्रिड में भी जमा होगी, जिसका उपयोग जरूरत पडने पर भविष्य में किया जा सकता है।

 

बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा-दाता बनने की दिशा में बढ़ा कदम

 

श्री अरूण कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना बहुत की उपयोगी एवं लाभकारी है। उन्होंने बताया कि अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाने पर 15 से 30 हजार रूपए तक का अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा की है, जिससे उपभोक्ताओं को अब दोहरा लाभ मिलेगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ लेकर बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा-दाता बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दें। श्री गुप्ता ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

ग्रिड में दी गई बिजली से अतिरिक्त आय

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत घर की छत पर ही ऊर्जा का उत्पादन करने की यह पहल बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है।

शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 30 हजार रूपए से 78 हजार रूपए तक की सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते है। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता का प्लांट लगाने पर अधिकतम 78 हजार रूपए तक सब्सिडी का प्रावधान है।

 

योजना का लाभ कैसे लें

 

प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट पीएमसूर्यघर डॉट जीओव्ही डॉट ईन (

https://pmsuryaghar.gov.in/ )

या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है।

इस दौरान यदि उपभोक्ता इच्छुक हो तो शेष राशि का प्रकरण 7 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन प्रेषित किया जाता है।

Related Posts

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
होम

7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स

April 30, 2026
सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस
होम

सिर्फ 13,999 में Samsung का 6000mAh बैटरी वाला पावरफुल फोन; जानें ऑफर प्राइस

April 27, 2026
पेटीएम शेयर में 8% की गिरावट, इस कारण लगा झटका; जानें मौजूदा कीमत कितनी हैं ?
होम

पेटीएम शेयर में 8% की गिरावट, इस कारण लगा झटका; जानें मौजूदा कीमत कितनी हैं ?

April 27, 2026
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-कार की टक्कर से नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत
होम

दर्दनाक सड़क हादसा, बारात लौटती स्कॉर्पियो पलटी; 3 की मौत, 10 घायल

April 20, 2026
Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा
होम

Bharti Airtel का नया धमाका ,84 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते प्लान लॉन्च, कम कीमत में कॉलिंग और SMS का पूरा फायदा

April 18, 2026
Google Pixel 11 Pro का पहला लुक लीक, कैमरा डिजाइन में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा
होम

Google Pixel 11 Pro का पहला लुक लीक, कैमरा डिजाइन में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा

April 1, 2026
Next Post
बदमाशों ने भाजपा नेता पर बरसाई गोलियां, सरेआम उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कंप…

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक हुई सम्पन्न, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु विभागों को दिए गए कड़े निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

महालया अमावस्या कब है, जानें पितरों की पूजा की संपूर्ण विधि और महत्व

महालया अमावस्या कब है, जानें पितरों की पूजा की संपूर्ण विधि और महत्व

September 20, 2025
BJP नेता की दर्दनाक हत्या कोरबा में सिर-गर्दन पर गंभीर चोट, 3 आरोपी कार से भागे

BJP नेता की दर्दनाक हत्या कोरबा में सिर-गर्दन पर गंभीर चोट, 3 आरोपी कार से भागे

December 23, 2025
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली एक साथ 30 ट्रेनें कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली एक साथ 30 ट्रेनें कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

August 13, 2025
दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-कार की टक्कर से नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसों ने ली 7 लोगों की जान,छत्तीसगढ़ में भी खून से लाल हुई सड़कें, हर तरफ मातम का माहौल

January 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • क्या कल शुक्रवार 1 मई को शेयर मार्केट बंद रहेगा? देखिए छुट्टियों की लिस्ट
  • तेल कीमतों और वैश्विक तनाव से भारतीय शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 900 अंक टूटा; निफ्टी 24000 के नीचे फिसला
  • 7000mAh बैटरी के साथ Motorola ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
  • जबलपुर में बड़ा हादसा; पर्यटकों से भरा क्रूज में पलट ने से 6 लोगों की मौत, 10 से ज्यादा लोग लापता
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR