ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक हेलीकॉप्टर एक कार डीलरशिप पर गिर गया, जिससे कई गाड़ियों में भी आग लग गई। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
फायरफाइटर्स ने बताया कि रविवार सुबह रियो डी जनेरियो के ऊपर दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद शहर के पश्चिमी इलाके में दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है।
वहीं रियो डी जनेरियो के मिलिट्री फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि एक हेलीकॉप्टर एक कार डीलरशिप पर गिरा, जहां कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां खड़ी थीं। इससे वहां आग लग गई, जिसे बाद में बुझा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।















