• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

राशन कार्ड में e-KYC न कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई! हजारों सदस्यों के नाम ब्लॉक, नहीं मिलेगा इस महीने का चावल

Amish Kumari by Amish Kumari
January 2, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन दरों का युक्तियुक्त निर्धारण, पारदर्शिता और सरलता की दिशा में बड़ा कदम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राशनकार्ड में ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। दिसंबर महीने में एपीएल श्रेणी के 8,811 सदस्यों के नाम पर राशन का आबंटन रोक दिया गया है, जबकि करीब 59 हजार सदस्यों के नाम ऑनलाइन ब्लॉक किए जा चुके हैं। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब राशन वितरण से पहले हर राशनकार्डधारी का ई-केवाईसी सत्यापित किया जा रहा है।

यदि किसी राशनकार्ड में 5 सदस्य दर्ज हैं और उनमें से केवल 3 सदस्यों का ई-केवाईसी पूरा है, तो उन्हीं 3 सदस्यों को 10 किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 30 किलो चावल दिया जा रहा है। जिन सदस्यों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उनके हिस्से का राशन रोक दिया गया है। इससे कई हितग्राही राशन नहीं मिलने पर परेशान नजर आ रहे हैं।

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

Mahtari Vandan Yojana: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए GOOD NEWS! महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त कल होगा जारी

धमतरी जिले में एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय, निशक्तजन सहित अन्य श्रेणियों को मिलाकर कुल 2 लाख 60 हजार 243 राशनकार्ड संचालित हैं। इनमें कुल 8 लाख 60 हजार 491 सदस्य शामिल हैं। इनमें से 2 लाख 35 हजार 270 बीपीएल और 24,973 एपीएल राशनकार्डधारी हैं।

खाद्य विभाग  के अनुसार,

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत सभी राशनकार्डधारी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे दो महीने के लिए बढ़ाया गया था। इसके बावजूद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों के नाम दिसंबर से ऑनलाइन ब्लॉक किए जा रहे हैं और उन्हें दिसंबर माह का राशन नहीं दिया जा रहा है। हालांकि 5 वर्ष तक की उम्र के 42 हजार बच्चों को इससे छूट दी गई है। 5 वर्ष पूर्ण होने के बाद आधार अपडेट कराकर उनका भी ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार,

जिले में 5 वर्ष से अधिक उम्र के 58,103 सदस्यों का ई-केवाईसी अब तक नहीं हो पाया है। धमतरी ग्रामीण, नगर निगम धमतरी और नगर पंचायत आमदी क्षेत्र में 14,932, कुरूद ब्लॉक में 24,987, मगरलोड ब्लॉक में 14,188 और नगरी ब्लॉक में 21,701 सदस्यों ने ई-केवाईसी और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। इस तरह पूरे जिले में कुल 80,898 सदस्यों का ई-केवाईसी शेष है।

5,000 सदस्यों के नाम काटे गए

ई-केवाईसी के साथ-साथ राशनकार्डधारियों का सत्यापन कार्य भी किया जा रहा है। सत्यापन के दौरान ई-केवाईसी नहीं कराने वाले, अन्यत्र निवास करने वाले, मृत तथा विवाह के बाद अन्य स्थान पर चले गए हितग्राहियों के नाम राशनकार्ड से हटाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 5,000 सदस्यों के नाम काटे जा चुके हैं। अकेले नगरी ब्लॉक में ही 1,300 से अधिक नाम हटाए गए हैं। सत्यापन की प्रक्रिया जारी है, जिससे आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

November 2, 2026
छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए GOOD NEWS! महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त कल होगा जारी

November 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह को हर महीने 50 हजार रुपये का मुनाफा

November 2, 2026
छत्तीसगढ़

CG Job Vacancy 2026: 10वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में निकली बंपर भर्ती

November 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ नर्सिंग एडमिशन के लिए आज से शुरू होगी काउंसलिंग, 8 नवंबर तक चलेगी प्रकिया

November 2, 2026
Next Post
शेयर बाजार में Ola इलेक्ट्रिक की धमाकेदार वापसी ,जानिए  क्या है अगला टारगेट?

शेयर बाजार में Ola इलेक्ट्रिक की धमाकेदार वापसी ,जानिए क्या है अगला टारगेट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सोने-चांदी के दाम गिरे! सिल्वर ₹3300 टूटा; जानें आज के 24 कैरेट गोल्ड का रेट

अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग! एक दिन में चांदी ₹4000 चढ़ा, सोने की चमक भी हुई तेज; जानें नए दाम

April 16, 2026
छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरें आज से लागू… 25 साल पुराने नियम हुआ खत्म

जमीन की गाइडलाइन दरों में फिर संशोधन, धमतरी समेत कई जिलों में नई दरें लागू; देखें पूरी लिस्ट यहां।

February 4, 2026
Urban Company की मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 108 गुने का धमाकेदार सब्‍सक्रिप्‍शन, यहां जानें GMP

अगले हफ्ते शेयर बाजार में हलचल, 3 नए IPO खुलने को तैयार; निवेश से पहले जानिए किसका GMP सबसे ज्यादा

January 31, 2026

Small Savings Schemes Rates: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही में भी दरें स्थिर

October 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : राज्योत्सव में दिखाई दी विकास और संस्कृति की झलक, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
  • Weight Loss: क्या नींबू पानी पीने से वजन होता है कम? जानिए एक्सपर्ट की राय
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR