• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; गांजा और नशीली दवा की सप्लाई करने वाले 7 तस्कर गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 27, 2026
in देश
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; गांजा और नशीली दवा की सप्लाई करने वाले 7 तस्कर गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भिलाई में नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने खुर्सीपार और छावनी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से 2 किलो 514 ग्राम गांजा, 500 अल्प्राजोलम नशीली टैबलेट और बिक्री से मिली नकदी बरामद की गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

READ ALSO

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

खुर्सीपार में गांजा बेचते पकड़े गए आरोपी

पहली कार्रवाई खुर्सीपार थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि आईटीआई बॉयज हॉस्टल के पास दशहरा मंच के सामने कुछ लोग खुलेआम गांजा बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा और नकदी बरामद हुई।

 

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शेख शब्बीर उर्फ कल्लू (21), उदय देवार (22), विकास वर्मा उर्फ चेतन (23) और रोहित कंवर (19) बताए। चारों खुर्सीपार क्षेत्र के रहने वाले हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 514 ग्राम गांजा और बिक्री की 1200 रुपए नकद रकम बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार जब्त सामान की कुल कीमत करीब 1.51 लाख रुपए है। इस मामले में खुर्सीपार थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर आसपास आने वाले लोगों को गांजा बेचते थे और इससे कमाई कर रहे थे।

पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

खुलेआम गांजा बेचने के मामले में पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला। अपराधियों से नारे लगवाए इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि गांजा, नशीली दवाइयों और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

छावनी पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले भी पकड़ाए

दूसरी कार्रवाई छावनी थाना क्षेत्र में की गई। जीई रोड पर हीरो शोरूम के पीछे स्थित खंडहर पावर हाउस परिसर में कुछ लोग प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल थापा (29), प्रदीप साहू (34) और शहनवाज आलम उर्फ बिन्नी (26) के रूप में हुई। तीनों भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 500 अल्प्राजोलम 0.5 एमजी की टैबलेट और बिक्री की 550 रुपए नकद रकम जब्त की।

पुलिस के मुताबिक टैबलेट की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। कुल जब्त सामग्री की कीमत 2 लाख 550 रुपए आंकी गई है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी सुनसान और खंडहर जैसी जगहों पर ग्राहकों को बुलाकर नशीली दवाइयों की बिक्री करते थे।

Related Posts

देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

November 4, 2026
देश

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

November 4, 2026
Next Post
क्या आपके मोबाइल पर बजा Emergency Alert! अगले 3 घंटे के लिए रायगढ़ समेत कई जिलो में भारी बारिश की चेतावनी

क्या आपके मोबाइल पर बजा Emergency Alert! अगले 3 घंटे के लिए रायगढ़ समेत कई जिलो में भारी बारिश की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से ऐश्वर्या की शिक्षा को मिला संबल

October 27, 2026
हर चुनाव में सभी योग्य मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

हर चुनाव में सभी योग्य मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

January 25, 2026
धान बेचने और योजनाओं के लाभ के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य

धान बेचने और योजनाओं के लाभ के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य

August 8, 2025
शुरू होने वाला है पौष माह, इस महीने गलती से भी न करें ये गलतियां

शुरू होने वाला है पौष माह, इस महीने गलती से भी न करें ये गलतियां

December 3, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank holiday: कल से से बैंकों की लंबी छुट्टी, आपके राज्य में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • Choti Diwali: छोटी दिवाली आज, जानिए नरक चतुर्दशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि
  • Rashifal For Today : वृश्चिक राशि वालों को नौकरी और कारोबार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है, पढ़े 7 नवंबर का राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR