• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, June 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

EPFO 3.0 के नियमों में बड़ा बदलाव! अब इन हालात में निकाल सकेंगे पूरा PF का पैसा

Amish Kumari by Amish Kumari
June 21, 2026
in देश
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए कई नई और आसान सुविधाएं लाने की तैयारी कर रहा है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उस घोषणा की हो रही है, जिसमें EPF खाताधारकों को अपने पीएफ बैलेंस का 75% तक हिस्सा कभी भी तुरंत निकालने की अनुमति दी गई है.

 

READ ALSO

HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 24 जून को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी

देश में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल! भारत सरकार ने जारी किया बयान..

 

हालांकि इस घोषणा के बाद कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या पहले की तरह 100% पीएफ निकासी की सुविधा अब भी जारी रहेगी या नहीं.

 

 

क्या EPFO 3.0 में 100% PF निकासी की अनुमति है?

जी हां, EPFO ने 15 अक्टूबर 2025 को जारी एक बयान में साफ किया था कि पात्र राशि का 75% बिना किसी दस्तावेज के कभी भी निकाला जा सकता है, जबकि विशेष परिस्थितियों में पूरी 100% राशि निकालने की सुविधा भी जारी रहेगी.

 

 

मौजूदा नियम क्या कहते हैं?

फिलहाल कुछ खास परिस्थितियों में EPF सदस्य अपने खाते की पूरी रकम निकाल सकते हैं. इनमें प्राकृतिक आपदा, महामारी, कंपनी में तालाबंदी, बेरोजगारी जैसी स्थितियां शामिल हैं.

 

लेकिन इसके लिए सदस्य को निकासी का कारण बताना पड़ता है और संबंधित दस्तावेज भी जमा करने होते हैं. कई बार दावे इसलिए खारिज हो जाते थे क्योंकि दिया गया कारण EPFO की स्वीकृत श्रेणियों में नहीं आता था.

किन परिस्थितियों में 100% PF निकासी संभव है?

1. कंपनी 15 दिनों से अधिक समय तक बंद हो और कर्मचारी को वेतन न मिल रहा हो

 

शर्त: कर्मचारी बेरोजगार हो और कोई मुआवजा न मिल रहा हो. दस्तावेज: नियोक्ता द्वारा जारी प्रमाण पत्र (फॉर्म A और B).

 

2. नौकरी से निकाले जाने या छंटनी के मामले में कोर्ट में मामला लंबित हो

 

दस्तावेज: कोर्ट में दायर याचिका की प्रति और सदस्य का प्रमाण पत्र.

3. कंपनी 6 महीने से ज्यादा समय से बंद हो और कर्मचारी बेरोजगार हो

 

दस्तावेज: नियोक्ता का प्रमाण पत्र (फॉर्म A और B).

 

4. स्वयं या परिवार के सदस्य के इलाज के लिए

 

दस्तावेज: नियोक्ता और डॉक्टर द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट C).

 

नए नियम में क्या बदला है?

का सबसे बड़ा बदलाव यह है कि ऊपर बताई गई विशेष परिस्थितियों में अब सदस्य को निकासी का कारण बताने की जरूरत नहीं होगी.

 

13 अक्टूबर 2025 की सरकारी अधिसूचना के अनुसार, पहले विशेष परिस्थितियों में आंशिक निकासी के लिए सदस्य को प्राकृतिक आपदा, बेरोजगारी, महामारी, कंपनी बंद होने जैसी वजहों का उल्लेख करना पड़ता था. इसी कारण कई आवेदन खारिज हो जाते थे.

 

अब सदस्य बिना कारण बताए इस श्रेणी में आवेदन कर सकेंगे. इससे दावों के खारिज होने की संभावना कम होगी और खाताधारकों को अपने पैसे तक आसान पहुंच मिलेगी.

 

क्या मतलब है नए नियम का?

सरल शब्दों में कहें तो 100% पीएफ निकासी की सुविधा खत्म नहीं हुई है. EPFO 3.0 ने केवल प्रक्रिया को आसान बनाया है. अब 75% राशि तुरंत निकालने की सुविधा के साथ-साथ विशेष परिस्थितियों में पूरी रकम निकालने का विकल्प भी पहले की तरह उपलब्ध रहेगा.

 

Related Posts

HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 24 जून को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी
देश

HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 24 जून को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी

June 21, 2026
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?
देश

देश में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल! भारत सरकार ने जारी किया बयान..

June 21, 2026
बड़ा हादसा; फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से 7 की मौत, 60 से ज्यादा कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
देश

बड़ा हादसा; फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से 7 की मौत, 60 से ज्यादा कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

June 21, 2026
आज शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें कब से शुरू होगी ट्रेडिंग
देश

शेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? आएगी तेजी या रहेगी गिरावट? एक्सपर्ट्स ने ये जताया अनुमान

June 21, 2026
आज SBI और HDFC Bank की सेवाएं रहेंगी बाधित, ग्राहकों को मिलेगी परेशानी
देश

लोन लेने वालों को झटका: इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, EMI पर पड़ेगा असर

June 21, 2026
आज करवा चौथ पर बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? घर से निकलने से पहले यहां करें चेक
देश

अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

June 21, 2026
Next Post
HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 24 जून को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी

HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 24 जून को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

RBI ने जारी किया नया नियम, अब हर हफ्ते अपडेट होगा आपका Credit Score, लोगों को होगा फायदा

RBI ने जारी किया नया नियम, अब हर हफ्ते अपडेट होगा आपका Credit Score, लोगों को होगा फायदा

November 27, 2025
मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025
पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम ही नहीं, पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पत्रकारों की लेखनी केवल सूचना का माध्यम ही नहीं, पर्यटन को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त साधन भी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

December 21, 2025
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, 24 परगना से आरोपी गिरफ्तार

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, 24 परगना से आरोपी गिरफ्तार

August 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • HDFC ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 24 जून को बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में होगी परेशानी
  • EPFO 3.0 के नियमों में बड़ा बदलाव! अब इन हालात में निकाल सकेंगे पूरा PF का पैसा
  • इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान, शुभमन गिल बने कप्तान
  • देश में जल्द सस्ता होगा पेट्रोल और डीजल! भारत सरकार ने जारी किया बयान..
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR