IPL 2026 का 31वां मुकाबला 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जिसमें मेजबान SRH ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ SRH ने सीजन की अपनी चौथी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उनके लिए महंगा साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक लगाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहे। ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 25 रनों का योगदान दिया।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में केवल कप्तान अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 195 रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एंगिडी
DC इम्पैक्ट सब: करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
SRH इम्पैक्ट सब: आर स्मरण, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टन, दिलशान मदुशंका और हर्षल पटेल















