• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

RBI की बड़ी तैयारी, भारत में अगले साल आ सकती है प्लास्टिक करेंसी

Amish Kumari by Amish Kumari
July 19, 2026
in देश
RBI की बड़ी तैयारी, भारत में अगले साल आ सकती है प्लास्टिक करेंसी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि जेब में रखा 10 या 20 रुपये का नोट पानी में भीगकर गल गया हो या मुड़ने की वजह से फट गया हो? जल्द ही आपको इस झंझट से हमेशा के लिए आजादी मिल सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश में कागज के बजाय प्लास्टिक यानी पॉलिमर (Polymer) के नोट लाने की बड़ी तैयारी कर रहा है.

 

READ ALSO

Cyclone Alert: Cyclone अर्नब का लैंडफॉल, 135kmp की रफ्तार में चलेगी हवाएं; आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश

Amritsar murder case: AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खबरों के मुताबिक, सरकार और आरबीआई अगले साल से देश में 10 रुपये और 20 रुपये के प्लास्टिक नोटों का एक पायलट प्रोजेक्ट (ट्रायल) शुरू कर सकते हैं. अगर यह ट्रायल सफल रहा, तो साल 2027 से पूरे देश में बड़े पैमाने पर इन नोटों को चलन में लाया जा सकता है. आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि क्या है आरबीआई का यह पूरा प्लान.

 

इस प्रोजेक्ट को अमलीजामा पहनाने के लिए आरबीआई की नोट छापने वाली कंपनी (BRBNMPL) ने दुनिया भर के सप्लायर्स से बोलियां (ग्लोबल टेंडर) मंगाई हैं. शुरुआत में दोनों ही डिनॉमिनेशन (10 और 20 रुपये) के लिए 34000-34000 रीम (कागज का बंडल) पॉलिमर शीट मंगाई जा रही है. एक रीम में 500 शीट होती हैं. इन प्लास्टिक नोटों में नकल (नकली नोट) रोकना नामुमकिन होगा. इनमें एक आर-पार दिखने वाली खिड़की (Clear Window), जिसमें महात्मा गांधी का पोर्ट्रेट होगा, मैटेलिक नंबर, मैग्नेटिक थ्रेड और खास शैडो इमेज जैसे हाईटेक फीचर्स होंगे. कंपनियों को 18 अगस्त तक अपने टेंडर जमा करने होंगे.

 

 

सुरक्षा के कड़े नियम: चीन और पाकिस्तान से दूरी

देश की सुरक्षा को देखते हुए इस टेंडर में बेहद सख्त शर्तें रखी गई हैं. जो भी विदेशी कंपनी भारत के लिए यह प्लास्टिक मटेरियल सप्लाई करेगी, उसका चीन या पाकिस्तान में चल रहे काम से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए. कंपनियां इन दोनों देशों से कोई कच्चा माल नहीं खरीद सकतीं और न ही ऐसे किसी कर्मचारी को इस प्रोजेक्ट में लगा सकती हैं, जिसने पहले चीन या पाकिस्तान में काम किया हो. भारत के साथ जमीनी सीमा साझा करने वाले देशों की कंपनियों को भारत सरकार की स्पेशल कमेटी (DPIIT) से रजिस्टर्ड होना जरूरी होगा.

प्लास्टिक नोटों के क्या हैं फायदे?

प्लास्टिक या पॉलिमर नोटों की शुरुआत सबसे पहले 1988 में ऑस्ट्रेलिया ने की थी. आज दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में ऐसे नोट चल रहे हैं. इनके फायदे कुछ इस तरह हैं:

 

ये नोट पारंपरिक कागज के नोटों के मुकाबले कई गुना ज्यादा चलते हैं.

ये पानी में भीगने से गलते नहीं हैं और इन्हें आसानी से फाड़ा नहीं जा सकता.

इन पर दिए जाने वाले सिक्योरिटी फीचर्स की नकल करना जालसाजों के लिए बेहद मुश्किल होता है.

हालांकि शुरुआत में इन्हें छापने का खर्च ज्यादा होता है, लेकिन लंबे समय तक चलने के कारण नोट छपाई का कुल खर्च और पर्यावरण पर इसका बुरा असर काफी कम हो जाता है.

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने भी हाल ही में कहा था कि केंद्रीय बैंक इन नोटों के फायदे और संभावनाओं पर गंभीरता से विचार कर रहा है. तो तैयार हो जाइए, जल्द ही आपकी जेब में भी कड़क और चमचमाते प्लास्टिक के नोट नजर आने वाले हैं.

Related Posts

अन्य खबर

Cyclone Alert: Cyclone अर्नब का लैंडफॉल, 135kmp की रफ्तार में चलेगी हवाएं; आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश

October 28, 2026
देश

Amritsar murder case: AAP सरपंच के भाई की गोलियां मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

October 27, 2026
देश

MLC Election Results: बिहार, यूपी समेत 4 राज्यों में आज आएंगे MLC के चुनाव के नतीजे

October 27, 2026
देश

rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

October 26, 2026
देश

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 25, 2026
देश

kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

October 25, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिल सकती है कामयाबी, जाने अपना दैनिक राशिफल

आज इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिल सकती है कामयाबी, जाने अपना दैनिक राशिफल

September 26, 2025

Today Cg News : सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से सशक्त हो रहीं श्रमिक परिवार की बेटियां

October 10, 2026
धर्मांन्तरण: छत्तीसगढ़ के संसदों की गर्जना

धर्मांन्तरण: छत्तीसगढ़ के संसदों की गर्जना

August 2, 2025
रायगढ़ में घरेलू विवाद के दौरान 6 साल के बेटे को कुएं में फेंककर पिता ने किया हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया

रायगढ़ में घरेलू विवाद के दौरान 6 साल के बेटे को कुएं में फेंककर पिता ने किया हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया

February 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • JIO Ipo: शेयर बाजार में JIO प्लेटफॉर्म्स की हुई धमाकेदार एंट्री, 21% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टिंग; निवेशकों की हो गई मौज
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अंबिकापुर से रायपुर-हैदराबाद हवाई सेवा शुरू; यहां देखें शेड्यूल
  • Cyclone Alert: Cyclone अर्नब का लैंडफॉल, 135kmp की रफ्तार में चलेगी हवाएं; आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश
  • Rashifal: तुला, धनु समेत इन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, जाने अन्य राशियों का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR