• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, June 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

RRB-NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत, 21-22 जून तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें टाइमिंग

Amish Kumari by Amish Kumari
June 17, 2026
in देश
आज से दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए बुकिंग शुरू, यहां देखे 30 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट, रूट्स, स्टॉपेज और टाइमिंग..!!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारतीय रेलवे ने नीट और आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली, यूपी और पंजाब के रास्ते कई परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें 21- 22 जून तक अलग-अलग समय पर संचालित की जाएंगी। आइए देखते है पूरा रूट-शेड्यूल

 

READ ALSO

भीषण सड़क हादसा; ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 3 घायल..

19 जून को हो सकता है ‘जियो IPO’ का ऐलान, 4 बिलियन डॉलर जुटा सकती है कंपनी

21-22 जून तक चलेगी ये परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

उत्तर रेलवे ने नीट (NEET) परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए 21 जून को बठिंडा और चंडीगढ़ के बीच एक विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04556/04555 बठिंडा-चंडीगढ़-बठिंडा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल केवल एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 14 डिब्बे होंगे, जिसमें 12 जनरल कोच और 2 एसएलआर (SLR) कोच शामिल हैं। यह पूरी तरह अनारक्षित विशेष ट्रेन होगी, जिससे अधिक संख्या में छात्र और उनके अभिभावक यात्रा कर सकेंगे।

 

गाड़ी नंबर 04556 बठिंडा-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन 21 जून को सुबह 5:30 बजे बठिंडा कैंट से रवाना होगी और सुबह 11:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी नंबर 04555 चंडीगढ़-बठिंडा स्पेशल चंडीगढ़ से रात 7:10 बजे प्रस्थान करेगी और देर रात वापस बठिंडा पहुंचेगी। यह ट्रेन भुच्चू, रामपुरा फूल, टापा, बरनाला, धूरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, न्यू मोरिंडा, खरड़ और मोहाली (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

 

 

 

 

पूर्वोत्तर रेलवे ने भी अभ्यर्थियों के लिए 05005/05006 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर ,05031/05032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर और 05149/05150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचालन करने का फैसला किया है।

 

गाड़ी संख्या 05005 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 22 जून 2026 तक गोरखपुर से 12.45 बजे प्रस्थान कर लखनऊ जं. 17.45 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05006 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 21 जून, 2026 तक लखनऊ जं. से 18.15 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 23.55 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 21 जून, 2026 तक गोरखपुर से 19.00 बजे प्रस्थान कर लखनऊ जं. 00.55 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05032 लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 22 जून, 2026 तक लखनऊ जं. से 12.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 18.20 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05149 वाराणसी सिटी-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 21 जून, 2026 तक वाराणसी सिटी से 19.30 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 02.15 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05150 गोरखपुर-वाराणसी सिटी अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 21 जून, 2026 तक गोरखपुर से 03.15 बजे प्रस्थान कर वाराणसी सिटी 09.15 बजे पहुंचेगी।

इन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी

 

रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को भी बढ़ा दिया है। पहले इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 13 जून से 16 जून तक होना था, लेकिन रेलवे बोर्ड ने अब इन्हें 17 जून से 21 जून तक अतिरिक्त फेरों (4-4 ट्रिप्स) के साथ चलाने का निर्णय लिया है। इससे RRB-NTPC (आरआरबी एनटीपीसी संशोधित परीक्षा) परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। ये ट्रेनें आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, दौराला, मुजफ्फरनगर, देवबंद, नांगल और टापरी सहित सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेंगी। इन ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल (अनआरक्षित) के साथ-साथ स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास के डिब्बे भी लगाए गए हैं।

 

 

 

 

गाड़ी संख्या 04427 शकूरबस्ती-सहारनपुर स्पेशल ट्रेन 17 से 20 जून तक सुबह 05:20 बजे शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी और सुबह 10:00 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04428 सहारनपुर-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन 18 से 21 जून तकसहारनपुर से सुबह 04:45 बजे रवाना होकर यह सुबह 09:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04429 शकूरबस्ती-सहारनपुर स्पेशल ट्रेन 17 से 20 जून के बीच शकूरबस्ती से सुबह 10:50 बजे चलकर यह दोपहर बाद 03:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04430 सहारनपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 17 से 20 जून तक शाम 05:45 बजे सहारनपुर से चलेगी और रात 10:30 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

Related Posts

भीषण सड़क हादसा; ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 3 घायल..
देश

भीषण सड़क हादसा; ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 3 घायल..

June 17, 2026
19 जून को हो सकता है ‘जियो IPO’ का ऐलान, 4 बिलियन डॉलर जुटा सकती है कंपनी
देश

19 जून को हो सकता है ‘जियो IPO’ का ऐलान, 4 बिलियन डॉलर जुटा सकती है कंपनी

June 17, 2026
क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अलर्ट! कल से ये बैंक बदल रहा नियम, जेब पर पड़ेगा असर
देश

क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अलर्ट! कल से ये बैंक बदल रहा नियम, जेब पर पड़ेगा असर

June 17, 2026
इस राज्य में फेल रहा है शिगेला संक्रमण का प्रकोप: बच्चों में बढ़ते मामले, अब तक इतने की मौत की पुष्टि
देश

इस राज्य में फेल रहा है शिगेला संक्रमण का प्रकोप: बच्चों में बढ़ते मामले, अब तक इतने की मौत की पुष्टि

June 17, 2026
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल
देश

आज इन राशि वालों के अधूरे काम होंगे पूरे, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

June 17, 2026
IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवा और बारिश से एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त
देश

एयर इंडिया ने शुरू किया ‘बेसिक फेयर’ कैटेगरी, टिकट होगी सस्ती लेकिन नहीं मिलेगा फ्री खाना

June 16, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

वृषभ और मिथुन समेत इन राशि वालों की धन से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर,पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

वृषभ और मिथुन समेत इन राशि वालों की धन से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर,पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

October 30, 2025
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से नाथूराम साहू बने आत्मनिर्भर

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से नाथूराम साहू बने आत्मनिर्भर

August 21, 2025
‘बागी 4’ ने छोड़ा द बंगाल फाइल्स को पीछे, कमा डालें इतना करोड़…

‘बागी 4’ ने छोड़ा द बंगाल फाइल्स को पीछे, कमा डालें इतना करोड़…

September 7, 2025
$100 से नीचे आया क्रूड ऑयल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम?

$100 से नीचे आया क्रूड ऑयल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम?

May 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त
  • मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम जारी
  • मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए सक्ती के दो मेधावी विद्यार्थी, मिली 2-2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
  • मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना: प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR