पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत आने वाले मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेल यात्रा अब पहले से अधिक सुविधाजनक और आधुनिक होने वाली है। रेलवे ने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इनमें से तीन ट्रेनें हाजीपुर और सोनपुर जंक्शन होकर संचालित होंगी।
इन ट्रेनों का शुभारंभ 17 और 18 जनवरी को उद्घाटन स्पेशल के तौर पर किया जाएगा। रेलवे ने इनके रूट और टाइमिंग की पूरी जानकारी जारी कर दी है, जबकि नियमित संचालन से जुड़ी जानकारी अलग से बाद में साझा की जाएगी।
गाड़ी संख्या 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 18 जनवरी को गाड़ी संख्या 03065 संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा।
यह ट्रेन संतरागाछी से 14.45 बजे चलकर दुर्गापुर, आसनसोल होते हुए 20.55 बजे धनबाद, 21.18 बजे गोमो, 21.33 बजे पारसनाथ, 22.25 बजे कोडरमा, 23.50 बजे गया पहुंचेगी।
इसके बाद 19 जनवरी को 00.38 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 00.51 बजे डेहरी आन सोन, 01.10 बजे सासाराम, 01.35 बजे भभुआ रोड, 02.50 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 22587/22588 सियालदह-बनारस-सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 18 जनवरी को गाड़ी संख्या 03141 संतरागाछी-बनारस अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा।
यह ट्रेन संतरागाछी से 14.45 बजे चलकर 16.34 बजे दुर्गापुर, 16.57 बजे आसनसोल, 17.50 बजे मधुपुर, 18.11 बजे जसीडीह, 21.58 बजे पटना और अगले दिन 01.25 बजे डीडीयू रुकते हुए 03.15 बजे बनारस पहुंचेगी।
हाजीपुर व सोनपुर में भी रुकेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 11031/11032 पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 17 जनवरी को गाड़ी संख्या 01032 सिलीगुड़ी-पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में शुरू होगा।
यह ट्रेन सिलीगुड़ी से 13.45 बजे चलकर 18.45 बजे कटिहार, 19.40 बजे नौगछिया, 20.40 बजे मानसी, 21.00 बजे खगड़िया, 21.55 बजे हसनपुर रोड, 23.15 बजे समस्तीपुर, दूसरे दिन 00.30 बजे मुजफ्फरपुर, 01.25 बजे हाजीपुर, 01.45 बजे सोनपुर, 02.30 बजे पाटलिपुत्र, 03.00 बजे दानापुर, 03.35 बजे आरा, 04.25 बजे बक्सर एवं 06.40 बजे डीडीयू स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 11.30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 18 जनवरी को गाड़ी संख्या 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा।
यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से 11.00 बजे चलकर दूसरे दिन 14.00 बजे कटिहार, 14.55 बजे नौगछिया, 16.05 बजे खगड़िया, 16.40 बजे बेगुसराय, 17.10 बजे बरौनी जंकशन, 19.10 बजे हाजीपुर, 19.25 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 09.00 बजे गोमतीनर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 15671/15672 कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन 18 जनवरी को गाड़ी संख्या 05671 कामाख्या-रोहतक अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में प्रारंभ किया जाएगा।
यह ट्रेन कामाख्या से 11.00 बजे चलकर 22.30 बजे कटिहार, 23.22 बजे नौगछिया, अगले दिन 00.25 बजे मानसी, 00.38 बजे खगड़िया, 01.15 बजे बेगुसराय, 02.00 बजे बरौनी जंकशन, 04.15 बजे हाजीपुर, 04.27 बजे सोनपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 04.00 बजे रोहतक पहुंचेगी।















