• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका से भारत की 76 रन से हार, 14 मैचों का जीत का सिलसिला टूटा

Amish Kumari by Amish Kumari
February 22, 2026
in खेल
टी20 वर्ल्ड कप 2026: साउथ अफ्रीका से भारत की 76 रन से हार, 14 मैचों का जीत का सिलसिला टूटा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की पहली हार रही। साथ ही भारत का लगातार 14 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी इस मुकाबले के साथ टूट गया।

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। रन के अंतर के लिहाज से यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी हारों में से एक है।

READ ALSO

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

IND vs AFG T20I Series: जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच? नोट कीजिए बाकी मैचों का शेड्यूल

मिलर और ब्रेविस ने संभाली पारी

साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। एडन मार्करम 4, क्विंटन डी कॉक 6 और रेयान रिकेलटन 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 50 गेंदों में 97 रन की अहम साझेदारी हुई।

ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए।

भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह को 2 सफलताएं मिलीं।

भारत का टॉप ऑर्डर फिर रहा फेल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि तिलक ने 2 गेंदों में 1 रन बनाया।

कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 22 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने 11 और हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाए।

टीम के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाए। उन्होंने 37 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में मार्को जेनसेन ने 4 विकेट और केशव महाराज ने 3 विकेट हासिल किए, जिससे भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।

Related Posts

खेल

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव

September 15, 2026
खेल

IND vs AFG T20I Series: जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच? नोट कीजिए बाकी मैचों का शेड्यूल

September 14, 2026
खेल

IND vs AFG: कितने बजे शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स

September 13, 2026
खेल

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड बने कप्तान

September 9, 2026
खेल

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

September 8, 2026
खेल

Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

September 5, 2026
Next Post
एआई समिट में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तलाश तेज, एंटी टेरर यूनिट की दिल्ली समेत 12 जगहों पर छापेमारी

एआई समिट में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तलाश तेज, एंटी टेरर यूनिट की दिल्ली समेत 12 जगहों पर छापेमारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Gold–Silver Price Update:/ आज बढ़े दाम या हुई गिरावट? देखें लेटेस्ट रेट

सोना और चांदी में लगातार गिरावट, जानें आपके शहर में कीमतें क्या हैं ?

February 6, 2026
पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’

पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’

November 13, 2025
नवरात्र पर मोदी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोफा, 25 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में मिलेगा LPG कनेक्शन…

नवरात्र पर मोदी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोफा, 25 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में मिलेगा LPG कनेक्शन…

September 22, 2025

Chhattisgarh latest news: पूर्व CM भूपेश बघेल के PA के घर में ED की रेड, 5 से 6 अधिकारी कर रहें दस्तावेजों की जांच

September 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Hyderabad News: दुःखद घटना ! गणेश विसर्जन के दौरान 6 नाबालिगों की झील में डूबने से मौत, पढ़े पूरी घटना
  • Rashifal: वृषभ, सिंह समेत इन राशि वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ, नौकरी-व्यापार में बनेंगे तरक्की के योग, पढ़िए 17 सितम्बर का राशिफल
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित अंबिकापुर आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
  • Latest Cg News : विशेष लेख : कच्ची दीवारों से पक्के सपनों तकः पीएम आवास ने बदली आवासहीन परिवारों की जिंदगी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR