• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा,लाखों में बेचा गया पेपर; जाने आखिर मैरिज पैलेस क्यों बना जांच का केंद्र?

Amish Kumari by Amish Kumari
January 11, 2026
in शिक्षा
CGPSC भर्ती घोटाले में बड़ा खुलासा,लाखों में बेचा गया पेपर;  जाने आखिर मैरिज पैलेस क्यों बना जांच का केंद्र?
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में सीबीआई की जांच के दौरान सरकारी गवाह चंद्राकर के बयानों ने प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है। गवाह ने बताया कि किस तरह तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, सचिव जीवन किशोर ध्रुव सहित कई प्रभावशाली लोगों ने अपने पद और पहुंच का गलत इस्तेमाल कर रिश्तेदारों और करीबी लोगों को नौकरियां दिलाईं।

50 से 60 लाख रुपये की मांग की थी

READ ALSO

एसबीआई क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर

सरकारी गवाह के अनुसार, वर्ष 2021-22 की CGPSC परीक्षा में पास कराने के बदले उत्कर्ष चंद्राकर ने अपने मौसा, तत्कालीन ओएसडी केके चंद्रवंशी और ओएसडी चेतन बोघरिया के प्रभाव का हवाला देते हुए 50 से 60 लाख रुपये की मांग की थी।

डील तय होने के बाद परीक्षा से ठीक एक दिन पहले, 12 फरवरी 2022 को रायपुर स्थित सिद्धिविनायक मैरिज पैलेस में रितेश चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर, समीर चंद्राकर, माधुरी साहू, प्रवीण कुमार प्रसाद, सत्येंद्र सिंह ठाकुर, पुल्कीत साहू और भारती वर्मा को प्रिंटेड प्रश्नपत्र रटवाए गए। इसके बाद इन सभी का प्री परीक्षा में चयन हो गया।

मेन्स परीक्षा के लिए एक रिसॉर्ट चुना

इसके बाद मेन्स परीक्षा की तैयारी के लिए यह पूरा समूह बारनवापारा के एक रिसॉर्ट में पहुंचा। यहां फर्जी नामों से कमरों की बुकिंग कराई गई और कड़े पहरे के बीच अभ्यर्थियों को ठहराया गया।

शिक्षकों को भी वहां बुलाया गया था

प्रश्नपत्र हल करवाने के लिए धर्मेंद्र साहू और परितोष जैसे शिक्षकों को भी रिसॉर्ट में बुलाया गया था। सीबीआई की चार्जशीट में यह साफ किया गया है कि किस तरह तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने बेटे, भतीजे, भांजी और बहुओं का चयन सुनिश्चित कराया।

इसी तरह सचिव जीवन किशोर ध्रुव के बेटे समेत कई प्रभावशाली लोगों के बच्चों का चयन भी जांच के दायरे में है।

सीबीआई ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है

सीबीआई ने टामन सोनवानी, जीवन किशोर ध्रुव, उत्कर्ष चंद्राकर सहित कई आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला प्रदेश के लाखों मेहनती युवाओं के साथ अन्याय के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षा घोटाले में इंसाफ की उम्मीद

यह घोटाला उन युवाओं के लिए बड़ा झटका है, जिन्होंने वर्षों तक ईमानदारी से मेहनत की, जबकि कुछ लोग मैरिज पैलेस और रिसॉर्ट के रास्ते अफसर बन गए। सीबीआई की चार्जशीट से अब प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षा घोटाले में न्याय की उम्मीद जगी है।

29 अयोग्य प्रिलिम्स के एग्जाम में पास हो गए

सूत्रों के मुताबिक, 29 अयोग्य अभ्यर्थी प्रिलिम्स परीक्षा में पास हो गए थे। अगर ये अभ्यर्थी चयनित नहीं होते, तो कई योग्य उम्मीदवार अधिकारी बन सकते थे। अब छात्र संगठनों द्वारा EOW जैसी एजेंसियों से जांच की मांग की जा रही है।

Related Posts

UCO बैंक में निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
शिक्षा

एसबीआई क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 13, 2026
बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर
शिक्षा

बदल गए मेडिकल काउंसलिंग के नियम, सरकारी सीट मिली तो एडमिशन जरूरी वरना सीधे बाहर

August 13, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 21 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, इतने पदों पर होगी भर्ती

August 12, 2026
SBI में निकली 996 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

SBI ने निकाली इतने पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 11, 2026
छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका

August 8, 2026
NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर
शिक्षा

NEET पेपर लीक मामले में CBI की चार्जशीट में बड़े खुलासे, परीक्षा से तीन दिन पहले ही लीक हो गया था पेपर

August 7, 2026
Next Post
BSNL का धमाकेदार क्रिसमस बोनांजा ऑफर, 1 रुपये में पाएं SIM और 2GB डेटा रोज

BSNL का धमाका, अब साल भर रिचार्ज की छुट्टी, इतने रुपए में रोज मिलेगा 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने बस में खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका

दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, टाइम पूछने के बहाने बस में खींचा, दुष्कर्म कर बाहर फेंका

May 14, 2026
इस हफ्ते 4 से 10 मई के बीच इतने दिन बैंक रहेंगे बैंक, यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

इस हफ्ते 4 से 10 मई के बीच इतने दिन बैंक रहेंगे बैंक, यहां चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

May 4, 2026
अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

February 7, 2026
आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आज मिलेगा भाग्य का पूरा साथ; पढ़े आज का राशिफल

January 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • एसबीआई क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • 15 अगस्त पर विशेष आलेख : ’सुदृढ़ कृषि व्यवस्था और पारदर्शी सुशासन से बदल रहा छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर’
  • छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR