• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Bihar news: कोसी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से मची अफरातफरी, इमरजेंसी खिड़की से कूदे यात्री

Amish Kumari by Amish Kumari
November 29, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Bihar news बिहार की राजधानी पटना के पास रानीपुर रेलवे फाटक के नजदीक शनिवार शाम करीब 4:30 बजे कोसी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18626) में आग लगने की अफवाह फैलने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। ट्रेन में आग लगने की सूचना सुनते ही यात्री घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए इमरजेंसी गेट से नीचे कूदने लगे। करीब 10 मिनट तक यात्रियों के ट्रेन से उतरने और कूदने का सिलसिला जारी रहा। अचानक मची इस अफरातफरी से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

READ ALSO

jharkhand Car Accident: भीषण सड़क हादशा; नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

uttarakhand Accident: भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

 

महिला और बच्चों समेत इमरजेंसी गेट से कूदे यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में आग लगने की बात फैलते ही कई यात्री बिना पूरी जानकारी लिए इमरजेंसी गेट की ओर दौड़ पड़े। कुछ यात्री जल्दबाजी में नीचे कूदने लगे। इस दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास भी अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना के दौरान यात्रियों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ट्रेन में आग लगी है या कोई दूसरी परेशानी हुई है।

 

RPF की टीम मौके पर पहुंची

इधर, रानीपुर रेलवे फाटक पर ड्यूटी में तैनात रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति की जानकारी मिलते ही तत्काल पटना साहिब स्टेशन के स्टेशन मास्टर को सूचना दी। साथ ही पटना साहिब स्टेशन को भी घटना से अवगत कराया गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सब-इंस्पेक्टर अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।

Read more Health And Fitness: सर्दियों में जरूर खाएं ये साग, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

 

अफवाह निकली आग की सूचना

RPF सब-इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की सूचना महज अफवाह निकली। ट्रेन में आग लगने की कोई वास्तविक घटना नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि करीब 10 मिनट बाद सभी यात्री सुरक्षित दोबारा ट्रेन में सवार हो गए। इसके बाद कोसी एक्सप्रेस को वहां से रवाना कर दिया गया। पटना साहिब स्टेशन के रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि पटना साहिब स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन पहुंची ट्रेन को पूरी तरह जांच किया गया जांच में पाया गया की आग लगने की खबर पूरी तरह अफवाह है। जांच के बाद ट्रेन फिर से रवाना हो गई।

 

सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित

Bihar newsराहत की बात यह रही कि इस अफरातफरी के दौरान सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर रेलवे यात्रा के दौरान अफवाहों से पैदा होने वाले खतरे को उजागर कर दिया। बिना पुष्टि किसी सूचना पर घबराकर ट्रेन से कूदना यात्रियों की जान के लिए जोखिम भरा हो सकता है। रेलवे प्रशासन और सुरक्षाबलों की त्वरित सूचना व्यवस्था से स्थिति स्पष्ट हुई और ट्रेन दोबारा अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।

 

Related Posts

देश

jharkhand Car Accident: भीषण सड़क हादशा; नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

November 29, 2026
देश

uttarakhand Accident: भीषण सड़क हादसा, खाई में वाहन गिरने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

November 28, 2026
देश

Modi cabinet: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिलों को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा

November 27, 2026
देश

Sex Racket news: मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा: पांच पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार; एक महिला फरार

November 24, 2026
देश

Accident news: बड़ा हादसा; स्कूल के बच्चों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई घायल

November 24, 2026
देश

West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का भी बदलेगा नाम, सरकार लाएगी प्रस्ताव, जानिए क्या होगा नया नाम?

November 23, 2026
Next Post

jharkhand Car Accident: भीषण सड़क हादशा; नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

रेलवे में 5800 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

रेलवे में 5800 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

October 21, 2025
सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

July 30, 2025
कड़ाके की ठंड के बीच इन राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट

देश में मौसम का कहर,8 जनवरी को कई राज्यों में शीतलहर का असर, दक्षिण भारत में बारिश के साथ बिगड़ेगा मौसम

January 7, 2026

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

November 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • jharkhand Car Accident: भीषण सड़क हादशा; नेशनल हाईवे पर स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट, 13 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Bihar news: कोसी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से मची अफरातफरी, इमरजेंसी खिड़की से कूदे यात्री
  • Health And Fitness: सर्दियों में जरूर खाएं ये साग, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर
  • Rashifal For Today : मकर राशि वालों आज आपको अचानक धन लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं, जाने बाकि राशियों का हाल?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR