• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल

Amish Kumari by Amish Kumari
August 7, 2026
in रायगढ़
सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 31 जुलाई 2026। युवा कांग्रेस के महामंत्री एवं रायगढ़ कांग्रेस शहर मध्य मंडल-2 के अध्यक्ष तरुण गोयल ने ‘स्मार्ट मीटर’ योजना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से पूरे प्रदेश में बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। सरकार को जनता को महंगाई से राहत देनी चाहिए थी, लेकिन इसके उलट स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीब, मध्यमवर्गीय और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। तरुण गोयल ने कहा कि भयंकर महंगाई के इस दौर में आम परिवार पहले ही भारी आर्थिक दबाव से जूझ रहा है। रसोई का राशन, बच्चों की फीस, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे समय में बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा दी है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई परिवारों को सामान्य खपत के बावजूद कई गुना अधिक बिजली बिल आने की शिकायतें मिल रही हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लागू ‘हाफ बिजली योजना’ से लाखों परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलती थी। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही जनता को मिलने वाली उस राहत को समाप्त कर दिया। अब स्मार्ट मीटर की आड़ में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है। सरकार को इस व्यवस्था पर तत्काल पुनर्विचार करना चाहिए। तरुण गोयल ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख बिजली उत्पादक राज्यों में अग्रणी है। हमारे प्रदेश के पास कोयले और प्राकृतिक संसाधनों का भरपूर भंडार है। जब छत्तीसगढ़ के संसाधनों से दूसरे राज्य रोशन हो रहे हैं, तो फिर यहां की जनता को ही महंगे बिजली बिलों का बोझ क्यों उठाना पड़े? प्रदेश के संसाधनों का पहला अधिकार और लाभ यहां की जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जिस स्मार्ट मीटर को सुविधा और पारदर्शिता के नाम पर लागू किया जा रहा है, उसके बाद ही जनता को बढ़े हुए बिजली बिलों की शिकायत क्यों करनी पड़ रही है? सरकार को अपनी जिद छोड़कर आम उपभोक्ताओं की परेशानी को समझते हुए इस योजना को वापस लेना चाहिए।

READ ALSO

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां

तरुण गोयल ने राज्य सरकार से दो-टूक मांग की कि स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल रद्द किया जाए, उपभोक्ताओं के घरों में पहले की तरह पारंपरिक मीटर लगाए जाएं और कांग्रेस सरकार के समय की ‘हाफ बिजली योजना’ को पुनः बहाल कर जनता को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से खड़ी रही है। यदि सरकार ने आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम नहीं किया, तो कांग्रेस जनता की आवाज बनकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात मजबूती से रखेगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के रंगों से सजी 9वीं सांस्कृतिक संध्या, ‘लहर गंगा’ ने बांधा समां

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई — 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तमिलनाडू से लापता 18 वर्षीय युवती की सकुशल दस्तयाबी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी में मिली सफलता

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की नौवीं संध्या में कथकली, ओड़िसी, लोक संगीत और सूफी गायन की रहेगी धूम

September 22, 2026
Next Post
भारत ने किया अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 KM तक दुश्मन की खैर नहीं

भारत ने किया अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 KM तक दुश्मन की खैर नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Cg News: मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए 31 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

August 24, 2026
महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ में होगी आर्मी भर्ती,जानें पूरी जानकारी।

महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ में होगी आर्मी भर्ती,जानें पूरी जानकारी।

January 31, 2026
नए साल पर सरकार दे सकती है तोहफा, 1 जनवरी से कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर के दाम?

नए साल में बढ़ी महंगाई, LPG सिलेंडर के दाम इतने रुपए बढ़े ,उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका;जानिए पूरी जानकारी

January 10, 2026

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप, अब तक 10 नए मामले सामने आए

August 30, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • OnePlus N6: 7000mAh बैटरी के साथ OnePlus का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 एवं 24 सितंबर को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर
  • Cg Currents News : छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR