Bomb Threat in Indigo Flight। कोलकाता में फ्लाइट के अंदर बम होने की सूचना के बाद इंडिगो की कोलकाता-गोरखपुर फ्लाइट शुक्रवार को चार घंटे 26 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंची। इसके बाद गोरखपुर से बेंगलुरु के लिए भी विमान ने करीब चार घंटे 30 मिनट की देरी से उड़ान भरी। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
इंडिगो की फ्लाइट का कोलकाता से शाम 5:20 बजे गोरखपुर पहुंचने का निर्धारित समय था। बम की सूचना के बाद विमान को कोलकाता में ही रोककर जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद फ्लाइट ने देरी से उड़ान भरी और रात 9:46 बजे गोरखपुर पहुंची। यहां बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को विमान में बैठाने के बाद रात 10:30 बजे उड़ान भरी गई।
Bomb Threat in Indigo Flightयात्रियों का कहना था कि वे निर्धारित समय पर एयरपोर्ट पहुंचकर जांच की प्रक्रिया पूरी कर अंदर बैठे थे। विमान के समय पर नहीं आने से उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई यात्री अपने सामान के साथ एयरपोर्ट पर बैठे रहे। यात्रियों के साथ पहुंचे स्वजन भी बाहर इंतजार करते रहे।
















