• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, July 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

देश के 3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

Amish Kumari by Amish Kumari
July 30, 2026
in देश
चुनाव आयोग का ऐलान, देश के 7 राज्यों से हटाई गई आदर्श आचार संहिता…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देश के तीन राज्यों की तीन अहम विधानसभा सीटों पर आज यानी 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इनमें बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। बिहार की बांकीपुर में बीजेपी, जनसुराज और आरजेडी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजालपुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। इन सीटों के चुनावी नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

 

READ ALSO

Jio का नया ऑफर, रिचार्ज के साथ मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए कितनी है कीमत

कल तक नहीं भरा ITR तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ! जानें कितनी लगेगी पेनल्टी?

बता दें कि बिहार की बांकीपुर सीट पिछले विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण खाली हुई है, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया सीट पर उपचुनाव का कारण यहां के पिछले विधायक की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना है। जबकि गुजरात के मांजलपुर सीट पर उपचुनाव वरिष्ठ बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण हो रहा है।

 

तीनों सीटों पर हो रहे मतदान से जुड़े हर अपडेट्स यहां पढ़ें-

 

अहंकारी बीजेपी सरकार का अहंकार तोड़ें: घनश्याम सिंह

दतिया में जारी मतदान के बीच कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बयान देते हुए कहा, “मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें, वोट दें और कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें। अहंकारी बीजेपी सरकार का अहंकार तोड़ें।” इसके अलावा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार की पूरी कैबिनेट यहां डेरा डाले हुए थी। उन्होंने बाहर से भी कई लोगों को यहां बुलाया था। हमारे लोग 28 तारीख की शाम को यहां से चले गए थे, लेकिन दतिया जिले की सीमा पर सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर बीजेपी का कोई वरिष्ठ नेता यहां रुकता है या उसे यहां से नहीं हटाया जाता है, तो हम भी यहां आ जाएंगे।”

 

“NDA की जीत तय”, राजीव रंजन ने PK के आरोपों को बताया मनगढ़ंत

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा, “बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी और एनडीए के पक्ष में एक लहर है। बिहार में एनडीए को 200 से अधिक सीटें जीते हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। नितिन नवीन इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और बीजेपी ने इस क्षेत्र को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने का गौरव प्रदान किया है। व्यापक जनसंपर्क से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता मजबूती के साथ एनडीए के पक्ष में है। नीरज कुमार सिन्हा की जीत सुनिश्चित है।” वहीं, ‘जन सुराज’ के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से मतदाताओं को गुमराह करने के लिए चुनाव को एक अलग दिशा में मोड़ने का प्रयास है। प्रशांत किशोर नामांकन दाखिल करने के बाद से ही इस तरह की अजीब हरकतें कर रहे हैं। जहां सभी को आदर्श आचार संहिता का पालन करना चाहिए, वहीं प्रशांत किशोर ने पहले दिन से ही झूठे और मनगढ़ंत आरोपों के जरिए अपने राजनीतिक कद को बढ़ाने का प्रयास किया है, या यों कहें कि असफल कोशिश की है।”

 

दतिया में 291 मतदाता केंद्रों पर वोटिंग

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के 291 मतदाता केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें एक लाख 16 हजार 116 पुरुष, एक लाख 4 हजार 284 महिला एवं अन्य 10 शामिल हैं।

 

 

बीजेपी शानदार जीत की ओर बढ़ रही: सांसद विवेक ठाकुर

बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने कहा, “बांकीपुर में बीजेपी शानदार जीत की ओर बढ़ रही है। लोगों में उत्साह है। कल बिल पास होने के बाद, देश भर के युवा एक बार फिर उसी तरह एकजुट हो गए हैं, जैसे वे हमेशा से बीजेपी के पक्ष में रहे हैं

 

मांजलपुर में वोटिंग शुरू

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है।

 

 

मंजलपुर सीट पर बीजेपी का रहा है दबदबा

गुजरात की मंजलपुर सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इस सीट पर हमेशा से बीजेपी का दबदबा रहा है। वडोदरा जिले के अंतर्गत आने वाली इस सीट पर बीजेपी के दिवंगत नेता योगेश पटेल ने 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की थी।

 

 

पिछले चुनाव में दतिया से नरोत्तम मिश्रा को मिली थी हार

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 2008 से 2018 तक बीजेपी ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की। हालांकि, हर चुनाव के साथ कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ता गया। 2018 में मुकाबला बेहद कांटे का रहा और 2023 में कांग्रेस ने बीजेपी का विजय अभियान रोक दिया। 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी। कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र भारती ने बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से अधिक मतों से हराया था।

 

दतिया में क्यों हो रहा है उपचुनाव?

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद अप्रैल में उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

बांकीपुर सीट पर क्यों हो रहा उपचुनाव?

बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव इसलिए हो रहा है, क्योंकि यहां के विधायक नितिन नवीन जो अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, अप्रैल में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इसकी वजह से यह सीट खाली हो गई थी।

Related Posts

Jio का नया ऑफर, रिचार्ज के साथ मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए कितनी है कीमत
देश

Jio का नया ऑफर, रिचार्ज के साथ मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए कितनी है कीमत

July 30, 2026
ITR फाइल करने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा रिफंड
देश

कल तक नहीं भरा ITR तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ! जानें कितनी लगेगी पेनल्टी?

July 30, 2026
Credit Card यूजर्स को बड़ी राहत, अब ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं करने पर नहीं लगेगी पेनल्टी, RBI ने इतने दिन का दिया ग्रेस पीरियड
देश

इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाब, 28 अगस्त से होगा लागू

July 29, 2026
UPI पेमेंट के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! अब बिना इंटरनेट के भी इस प्रोसेस से कर पाएंगे ऑफलाइन भुगतान
देश

NPCI का नया नियम लागू, Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऐप्स पर अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर

July 29, 2026
अगस्त में इतने दिन की छुट्टी, देखें कब-कब बंद रहेंगे School?
देश

अगस्त में इतने दिन की छुट्टी, देखें कब-कब बंद रहेंगे School?

July 29, 2026
हिंदुस्तान यूनिलीवर बढ़ाएगा कीमतें, 5% तक महंगी होंगी तेल, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की चीजें
देश

हिंदुस्तान यूनिलीवर बढ़ाएगा कीमतें, 5% तक महंगी होंगी तेल, साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी रोजमर्रा की चीजें

July 29, 2026
Next Post
ITR फाइल करने के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, वरना अटक जाएगा रिफंड

कल तक नहीं भरा ITR तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ! जानें कितनी लगेगी पेनल्टी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायपुर में IPL मैचों के टिकट बिक्री आज से शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

रायपुर में IPL मैचों के टिकट बिक्री आज से शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

May 3, 2026
पेप्सी–कुरकुरे बनाने वाली कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल, जानिए VBL का अगला टारगेट प्राइस

पेप्सी–कुरकुरे बनाने वाली कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल, जानिए VBL का अगला टारगेट प्राइस

January 6, 2026
ओपन बोर्ड के छात्र हो जाएं अलर्ट, NIOS कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगे EXAM

12वीं हिंदी परीक्षा रद्द: पेपर लीक की आशंका के बाद फैसला, अब इस दिन होगी दोबारा परीक्षा

March 23, 2026
छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: हर घर बनेगा बिजलीघर

छत्तीसगढ़ में सौर ऊर्जा क्रांति: हर घर बनेगा बिजलीघर

August 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Jio का नया ऑफर, रिचार्ज के साथ मूवी टिकट पर मिलेगा डिस्काउंट, जानिए कितनी है कीमत
  • कल तक नहीं भरा ITR तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ! जानें कितनी लगेगी पेनल्टी?
  • देश के 3 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे
  • रात में सोने से पहले कीवी खाने से शरीर को मिलते हैं जबरदस्त फायदे…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR