ज्ञात है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री की परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में उन छात्रों ने भाग लिया था, जिनकी एक या दो विषय में कंपार्टमेंट आई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को अब रिजल्ट आने का इंतजार है।
वैसे तो नतीजों का ऐलान सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के अतिरिक्त डिजिलॉकर पर भी की जाएगी। इसलिए सभी छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए अपने लॉगिन डिटेल को पहले ही सावधानी पूर्वक रख लें ।
कैसे? डाउनलोड करें रिजल्ट
छात्रों को जानकरी के लिए बता दे कि परीक्षा के नतीजे की ऐलान जल्द ही की जाएगी। ऐसे में छात्रों कि आसानी के लिए यहां रिजल्ट चेक करने के 5 आसान स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद CBSE 12th Supplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
परीक्षा परिणाम की संभावित तिथि
हालांकि सीबीएसई की ओर से रिजल्ट जारी करने के संबंध में अभी कोई आधिकारिक तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट अगस्त माह के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट चेक करने के लिए इन वेबसाइट का करें प्रयोग
यदि आपको रिजल्ट चेक करना है तो इसके लिए नीचे कुछ वेबसाइट दी गई है। जिन्हें छात्र इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करके आपका परिणाम चेक कर सकेंगे।
- cbse.gov.in
- cbseresults.nic.in
- results.cbse.nic.in
- results.digilocker.gov.in















