• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

दिल्ली ब्लास्ट को केंद्र ने माना आतंकी घटना, आतंकियों और उनके आकाओं को जल्द पहचानने का निर्देश

Amish Kumari by Amish Kumari
November 12, 2025
in देश
दिल्ली ब्लास्ट को केंद्र ने माना आतंकी घटना, आतंकियों और उनके आकाओं को जल्द पहचानने का निर्देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राजधानी में लाल किले के पास सोमवार को हुए भीषण कार ब्लास्ट मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में सीसीएस की अहम बैठक ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ब्लास्ट के दोषी आतंकियों का सिंडिकेट खत्म करने का प्रण लिया। सीसीएस के बाद कैबिनेट की भी बैठक हुई। कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर दिल्ली ब्लास्ट को जघन्य आतंकवादी घटना करार दिया और इस हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ कैबिनेट ने 2 मिनट का मौन रखा और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

READ ALSO

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

शेयर बाजार में तेजी; Sensex 550 अंक ऊपर, इस सेक्टर में जोरदार रौनक

आतंकियों और उनके आकाओं को जल्द पहचानने का निर्देश

सीसीएस के बाद प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस कैबिनेट बैठक में लाल किला ब्लास्ट और आतंकियो के धर पकड़ के बारे में बातचीत हुई। यह टेरर माडयूल इंटरस्टेट होने की वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम और इस नेक्कस से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा हुई। सरकार ने आतंकियों और उनके आकाओं की जल्द पहचान करने का निर्देश दिया। कैबिनेट ने बैठक के बाद कहा कि हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलरेंस

कैबिनेट मीटिंग के दौरान आतंकवाद पर जीरो टोलरेंस की बात हुई। मोदी सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को जघन्य आतंकवादी घटना करार दिया है। सरकार ने कहा है कि आतंकियों और उनके आकाओं की पहचान जल्द की जाएगी। आतंकियों और उनके आकाओं को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार ने दिल्ली हमले को एक्ट ऑफ वार माना है।

कैबिनेट बैठक के बाद हुआ अहम फैसला

कैबिनेट बैठक में कहा गया कि देश ने 10 नवंबर 2025 की शाम को लाल किले के पास कार विस्फोट के माध्यम से राष्ट्र-विरोधी ताकतों द्वारा की गई एक घिनौनी आतंकवादी घटना का साक्ष्य देखा है। विस्फोट के परिणामस्वरूप कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मंत्रिमंडल इस निरर्थक हिंसा के शिकारों को गंभीर श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोकाकुल परिवारों को हृदय से संवेदना व्यक्त करता है। मंत्रिमंडल सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता है तथा चिकित्सा कर्मियों और आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों के त्वरित प्रयासों की सराहना करता है, जिन्होंने पीड़ितों को देखभाल और सहयोग प्रदान किया है। मंत्रिमंडल निर्दोष जानों की हानि का कारण बने इस कायरतापूर्ण और घिनौने कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। मंत्रिमंडल आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टोलरेंस की नीति के प्रति भारत की अटल प्रतिबद्धता को दोहराता है। मंत्रिमंडल दुनिया भर के कई सरकारों के एकजुटता और समर्थन के बयानों के लिए अपनी सराहना दर्ज करता है।

ब्लास्ट के दोषियों को अविलंब न्याय के कठघरे में लाने का ऐलान

मंत्रिमंडल विपरीत परिस्थितियों में साहस और करुणा के साथ कार्य करने वाले अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों तथा नागरिकों की समयबद्ध और समन्वित प्रतिक्रिया की सराहना के साथ नोट करता है। उनकी समर्पण भावना और कर्तव्यनिष्ठा अत्यंत प्रशंसनीय है। मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच को अत्यधिक तत्परता और व्यावसायिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। ताकि अपराधी, उनके सहयोगी तथा उनके आकाओं की पहचान की जाए। उन्हें बिना विलंब न्याय के कटघरे में लाया जाए। स्थिति को सरकार के सर्वोच्च स्तर पर निरंतर निगरानी में रखा जा रहा है। मंत्रिमंडल सरकार के दृढ़ संकल्प को पुनः दोहराता है कि वह सभी भारतीयों के जीवन और कल्याण की रक्षा करेगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के प्रति इसकी स्थायी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

Related Posts

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
देश

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

May 21, 2026
नए साल के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा जोश, ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स चमके
देश

शेयर बाजार में तेजी; Sensex 550 अंक ऊपर, इस सेक्टर में जोरदार रौनक

May 21, 2026
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी
देश

23 से 28 मई तक लगातार कई दिन बंद रहेंगी SBI शाखाएं, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

May 21, 2026
आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर
देश

आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर

May 21, 2026
200MP कैमरा के साथ Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
देश

200MP कैमरा के साथ Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

May 21, 2026
PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000
देश

PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000

May 20, 2026
Next Post
जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य

जनजातीय उद्यमिता और निवेश संवर्धन में छत्तीसगढ़ बना अग्रणी राज्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री सिरकट्टी में 7 जनवरी को करेंगे नवनिर्मित श्रीरामजानकी मंदिर में धर्मध्वजा की स्थापना

मुख्यमंत्री सिरकट्टी में 7 जनवरी को करेंगे नवनिर्मित श्रीरामजानकी मंदिर में धर्मध्वजा की स्थापना

December 31, 2025
आज भारत-बांग्लादेश के बीच सुपर-4 की टक्कर, जानिए कब-कहां देखें फ्री में लाइव मैच?

आज भारत-बांग्लादेश के बीच सुपर-4 की टक्कर, जानिए कब-कहां देखें फ्री में लाइव मैच?

September 24, 2025
अधिक दाम में खाद बेचने और एक्सपायरी दवा रखने वाले व्यापारी पर हुई कार्यवाही

अधिक दाम में खाद बेचने और एक्सपायरी दवा रखने वाले व्यापारी पर हुई कार्यवाही

August 14, 2025
इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में भीषण धमाका, 69 लोगों की मौत; 169 से ज्यादा घायल, इलाके में मचा हड़कंप

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में भीषण धमाका, 69 लोगों की मौत; 169 से ज्यादा घायल, इलाके में मचा हड़कंप

February 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
  • पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
  • छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
  • इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR