CG Forest Guard Exam छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को झटका लगा है। कर्मचारी चयन मंडल ने 13 दिसंबर को होने वाली द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। फिलहाल नई तारीख घोषित नहीं की गई है। प्रवेश पत्र को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
: छत्तीसगढ़ में वनरक्षक (Forest Guard) भर्ती की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरुरी सामने आई है। 13 दिसंबर को प्रस्तावित वनरक्षक भर्ती (CG Forest Guard Exam) की द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। फिलहाल परीक्षा की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख की ओर से भेजे गए पत्र के बाद कर्मचारी चयन मंडल ने यह फैसला लिया है। हालांकि, परीक्षा स्थगित करने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।
7 दिसंबर से डाउनलोड होने थे एडमिट कार्ड
पहले जारी परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, कैंडिडेट्स को 7 दिसंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा मिलने वाली थी। लेकिन परीक्षा स्थगित होने के बाद अब एडमिट कार्ड जारी होने की प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है।
मंडल ने अभी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया है। ऐसे में कैंडिडेट्स को नई तारीख और प्रवेश पत्र से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा
















