CG Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना से बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना (CG Mahtari Vandan Yojana) को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जांच में 5925 महिलाओं के नाम योजना की सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें करीब 2 हजार मृतक हितग्राही शामिल हैं। वहीं 5600 हितग्राहियों ने अब तक e-KYC (e-KYC Verification) नहीं कराया है। ऐसे में इनके नाम भी सूची से हटाए जा सकते हैं।
2 हजार मृतक हितग्राहियों के नाम हटाए
जांच के दौरान करीब 2 हजार ऐसे हितग्राही मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृत्यु की जानकारी विभाग तक देर से पहुंचने के कारण कुछ मामलों में इनके खातों में योजना की राशि जारी होती रही।
इसके अलावा कुछ महिलाओं के दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। वहीं कुछ ऐसे मामले भी सामने आए, जिनमें महिलाएं सरकारी सेवा में रहते हुए महतारी वंदन योजना (CG Mahtari Vandan Yojana) का लाभ ले रही थीं।
5 लाख 80 हजार 800 रुपए की रिकवरी
विभाग ने अपात्र हितग्राहियों से योजना की राशि की रिकवरी (Fund Recovery) शुरू कर दी है। अब तक 5 लाख 80 हजार 800 रुपए की राशि वापस ली जा चुकी है।
मृतक हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि अपात्र पाए गए मामलों में भुगतान को होल्ड किया गया है।
5600 हितग्राहियों पर भी कार्रवाई की तैयारी
बस्तर में करीब 5600 हितग्राहियों ने अब तक e-KYC (e-KYC Verification) नहीं कराया है। विभाग ने इन सभी हितग्राहियों का वेरिफिकेशन (Beneficiary Verification) तेज कर दिया है।
विभाग के अनुसार e-KYC पूरा नहीं कराने वाले हितग्राहियों की पात्रता की जांच की जा रही है। जांच में अपात्र पाए जाने या जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर इनके नाम भी योजना की सूची से हटाए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UP Congress President Ajay Rai Arrest: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय गिरफ्तार, मस्जिद पर बुलडोजर चलाने का विरोध करने जा रहे थे सहारनपुर
हर महीने मिलते हैं 1000 रुपए
महतारी वंदन योजना (CG Mahtari Vandan Yojana) के तहत राज्य सरकार पात्र महिला हितग्राहियों को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए भेजी जाती है।
योजना शुरू होने के पहले महीने में बस्तर जिले की करीब 1 लाख 94 हजार महिलाओं को पहली किस्त दी गई थी।
CG Mahtari Vandan Yojanaअब विभाग की जांच, e-KYC और हितग्राही सत्यापन के जरिए योजना की सूची को अपडेट किया जा रहा है, ताकि सिर्फ पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिले।
















