• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News: महतारी वंदन का उपहार, ‘विष्णु भैया‘ का प्यार

Amish Kumari by Amish Kumari
August 24, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cg News:    रायपुर, 24 अगस्त 2026

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और उस भरोसे का प्रतीक है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इसी विश्वास को जनकल्याण और विकास से जोड़ते हुए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर ‘राखी का रिश्ता भरोसे का, विष्णु भैया संग विकास की बात‘ का संदेश इसी विश्वास को रेखांकित करता है। बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए किए जा रहे प्रयासों से विकास का यह रिश्ता और मजबूत हो रहा है। महतारी वंदन योजना से केंवरा कमार जैसी महिलाएं अपने पारंपरिक हुनर को फिर से संवार रही हैं, तो भामिनी गोस्वामी जैसी माताएं अपनी बेटियों के भविष्य के लिए आर्थिक नींव मजबूत कर रही हैं। यही है भरोसे से विकास और विकास से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़।

READ ALSO

Chhattisgarh top news: माओवादियों के खात्मे के बाद पहली बार राहुल गांधी का बस्तर दौरा, इन लोगों से करेंगे मुलकात

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट का आदेश

महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र की कमार जनजातीय महिलाओं के जीवन में भी इस योजना का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। कभी आर्थिक तंगी के कारण अपने छोटे-छोटे सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करने वाली महिलाएं अब नियमित आर्थिक सहायता के सहारे अपनी आजीविका को मजबूत करने और परिवार के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सिरपुर की रहने वाली श्रीमती केंवरा कमार परंपरागत रूप से बांस शिल्प कारीगरी से जुड़ी हैं। बांस से टोकरी और अन्य उपयोगी वस्तुएं तैयार कर परिवार की आजीविका में सहयोग करती थीं, लेकिन आर्थिक परेशानियों के चलते उनका काम प्रभावित हो गया था। सीमित पूंजी के कारण वे बांस, रस्सी और अन्य जरूरी सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में नहीं खरीद पा रही थीं। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि ने उनके लिए नई उम्मीद जगाई। इस राशि से उन्होंने फिर से आवश्यक सामग्री खरीदना शुरू किया और उनका पारंपरिक व्यवसाय धीरे-धीरे पटरी पर लौट आया। आज वे अपनी मेहनत से आय अर्जित करने के साथ बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में पहले से अधिक सक्षम हो रही हैं।

इसी तरह सिरपुर की श्रीमती भामिनी गोस्वामी ने योजना की राशि को केवल वर्तमान जरूरतों में खर्च करने के बजाय अपनी बेटी टांसी गोस्वामी के भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम बनाया है। वे हर माह मिलने वाली सहायता राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं। छोटी-छोटी बचत से तैयार हो रही यह पूंजी आगे चलकर उनकी बेटी की उच्च शिक्षा और अन्य जरूरतों में सहायक बनेगी। भामिनी गोस्वामी का कहना है कि पहले नियमित बचत कर पाना कठिन था। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली सहायता ने उन्हें अपनी बेटी के भविष्य के लिए कुछ अलग रखने का अवसर दिया है। अब उन्हें विश्वास है कि उनकी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए परिवार के पास एक मजबूत आर्थिक आधार होगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: माओवादियों के खात्मे के बाद पहली बार राहुल गांधी का बस्तर दौरा, इन लोगों से करेंगे मुलकात

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट का आदेश

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: साय सरकार का सरकार का गन्ना किसानों को तोहफा, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार…

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रायपुर में इस दिन से होगा भारत-जिम्बाब्वे T20 मैच, जानें कब से मिलेगा टिकट

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 9, 2026
Next Post

Today Cg News: विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कब आएगा री-नीट यूजी का रिजल्ट? जाने क्या है संभावित तिथि

कब आएगा री-नीट यूजी का रिजल्ट? जाने क्या है संभावित तिथि

July 14, 2026

Gold Hallmarking Fee Hike: त्योहारों के सीजन में सोने की ज्वैलरी पर बढ़ा हॉलमार्किंग चार्ज, 45 से बढ़कर 75 रुपये हुई फीस, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

September 16, 2026
लॉर्ड्स वनडे हो सकता है Rohit Sharma का आखिरी इंटरनेशनल मैच, माता-पिता लंदन पहुंचते ही अटकलें हुईं तेज

लॉर्ड्स वनडे हो सकता है Rohit Sharma का आखिरी इंटरनेशनल मैच, माता-पिता लंदन पहुंचते ही अटकलें हुईं तेज

July 17, 2026

Cyclone Arnab in CG: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का कहर! रायपुर समेत चार संभागों में भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

September 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: माओवादियों के खात्मे के बाद पहली बार राहुल गांधी का बस्तर दौरा, इन लोगों से करेंगे मुलकात
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट का आदेश
  • Abhijeet Dipke Detained: जंतर-मंतर में CJP के प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया
  • Chhattisgarh samachar: साय सरकार का सरकार का गन्ना किसानों को तोहफा, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR