• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, अब जेल में ही मनेगी दिवाली…

Amish Kumari by Amish Kumari
October 16, 2025
in छत्तीसगढ़
शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ी, अब जेल में ही मनेगी दिवाली…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस मामले से जुड़े नए खुलासे और गिरफ्तारी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अब इस घोटाले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ज्यूडिशियल रिमांड 14 दिन और बढ़ा दी गई है। रायपुर की विशेष अदालत ने सोमवार को सुनवाई के दौरान चैतन्य की रिमांड 29 अक्टूबर 2025 तक के लिए बढ़ा दी, यानी इस साल की दिवाली भी चैतन्य जेल में ही बिताएंगे।

READ ALSO

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने RRB अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, 2से 23 अगस्त तक इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त जनरल कोच

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, सामने आई मामले की यह बड़ी वजह!

यह फैसला तब आया जब EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) चार्जशीट पेश नहीं कर पाई। कोर्ट ने पहले 13 अक्टूबर तक का समय दिया था, लेकिन फिर भी चार्जशीट दाखिल नहीं हो सकी, जिस पर कोर्ट ने दो दिन और की मोहलत दी थी। इसके बावजूद 15 अक्टूबर तक चार्जशीट पेश नहीं होने के चलते रिमांड अवधि बढ़ा दी गई।

EOW के दावे से बढ़ी जांच की रफ्तार

EOW ने 24 सितंबर को कोर्ट के निर्देश पर चैतन्य को रिमांड पर लिया था। अधिकारियों का दावा है कि पूछताछ के दौरान चैतन्य बघेल ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिससे घोटाले के पूरे सिंडिकेट की परतें खुलती जा रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस घोटाले में और भी बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं और कई राजनीतिक व कारोबारी चेहरों पर शिकंजा कस सकता है।

चैतन्य बघेल इस वक्त मनी लॉन्ड्रिंग के केस में 18 जुलाई 2025 से रायपुर की जेल में बंद हैं। उनके वकील फैजल रिजवी का कहना है कि बाकी आरोपियों की रिमांड भी आज समाप्त हो रही थी, लेकिन कोर्ट ने सभी केस को एक साथ चलाने की मंशा से सभी आरोपियों की रिमांड 29 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

1000 करोड़ का सिंडिकेट में 16.70 करोड़ चैतन्य के पास

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दर्ज किए गए मामलों में चैतन्य बघेल पर बड़ा आरोप है कि उन्हें शराब घोटाले की ब्लैक मनी से करीब 16.70 करोड़ रुपये मिले हैं। ईडी ने दावा किया है कि इस रकम को चैतन्य ने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश कर वाइट मनी में तब्दील करने की कोशिश की।

विशेष रूप से बघेल डेवलपर्स के ‘विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट’ में यह पैसा लगाया गया। जांच में सामने आया है कि इस प्रोजेक्ट में असल खर्च 13 से 15 करोड़ रुपये हुआ था, लेकिन रिकॉर्ड में केवल 7.14 करोड़ रुपये दिखाए गए। ईडी ने डिजिटल सबूतों के आधार पर यह भी पाया कि एक ठेकेदार को 4.2 करोड़ रुपये कैश में दिए गए, जिसकी कोई आधिकारिक एंट्री नहीं की गई थी।

महादेव ऐप और कोल घोटाले से भी जुड़े हैं तार

चैतन्य बघेल सिर्फ शराब घोटाले तक सीमित नहीं हैं। ईडी की जांच रिपोर्ट के अनुसार, वे कोल लेवी केस और बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप घोटाले से भी जुड़े पाए गए हैं। ईडी का कहना है कि हवाला के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की गई, जिसमें कई लेन-देन दुबई और अन्य विदेशी लोकेशनों से लिंक हो सकते हैं। इन सभी मामलों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) कर रही है। सूत्रों की मानें तो आने वाले समय में कुछ और नामचीन चेहरे भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।

Related Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने RRB अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, 2से 23 अगस्त तक इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त जनरल कोच
छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने RRB अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, 2से 23 अगस्त तक इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त जनरल कोच

August 2, 2026
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, सामने आई मामले की यह बड़ी वजह!
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, सामने आई मामले की यह बड़ी वजह!

August 2, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, देखें List
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादला ,आइए लिस्ट में देखे किन -किन के शामिल है नाम

August 1, 2026
छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में लगाया प्रतिबंध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा के बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में लगाया प्रतिबंध

August 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

बस्तर के कायाकल्प की योजना लेकर प्रधानमंत्री से मिले सीएम साय

July 31, 2026
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

July 31, 2026
Next Post
BJP में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

BJP में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर, इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

राष्ट्रपति ने अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई

राष्ट्रपति ने अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई

November 20, 2025
भूख हड़ताल में बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई पुलिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया

भूख हड़ताल में बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई पुलिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया

July 18, 2026
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत 10 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह…

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत 10 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह…

August 22, 2025
मई में 9.68 फीसदी पहुंची महंगाई दर, अप्रैल के मुकाबले खाने-पीने की चीजें और मैन्युफैक्चरिंग भी हुई महंगी

मई में 9.68 फीसदी पहुंची महंगाई दर, अप्रैल के मुकाबले खाने-पीने की चीजें और मैन्युफैक्चरिंग भी हुई महंगी

June 15, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भारतमाला मुआवजा घोटाले पर ED की बड़ी कार्रवाई: 12.78 करोड़ की 62 संपत्तियां कुर्क
  • पैसेंजर ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; यात्रियों में मचा हड़कंप
  • आज सावन का पहला सोमवार, इस शुभ मुहूर्त में करें शिव पूजा, बरसेगी महादेव की कृपा
  • गैस-एसिडिटी से लेकर इन समस्याओं तक, अजवाइन के हैं गजब के फायदे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR