• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिवार को मिले 4 लाख रुपये

Amish Kumari by Amish Kumari
October 23, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh News : रायपुर, 23 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम बारो निवासी श्री रामसाय पैंकरा के परिवार को लंबे समय से लंबित मुआवजा प्रकरण में 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। उनकी पुत्री स्वर्गीय मनसुखनी बाई के निधन के बाद मुआवजे की प्रतीक्षा कर रहे परिवार को मुख्यमंत्री श्री साय की पहल से आर्थिक संबल मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय मनसुखनी बाई आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत थीं। आंगनबाड़ी केंद्र में भोजन तैयार करने के दौरान आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। उपचार के दौरान 24 जनवरी 2024 को उनका दुखद निधन हो गया था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुत्री के असामयिक निधन के बाद परिवार लंबे समय से मुआवजा राशि मिलने की प्रतीक्षा कर रहा था।
सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद मिली राहत
स्वर्गीय मनसुखनी बाई के पिता श्री रामसाय पैंकरा ने अपनी समस्या के समाधान के लिए सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नाम लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। उन्होंने अपनी पुत्री के निधन की परिस्थितियों और लंबित मुआवजा प्रकरण की जानकारी देते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

READ ALSO

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वेतन विसंगति-प्रमोशन समेत 3 मांगों पर अड़े कर्मचारी

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए कब शुरू होगी खरीदी

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम कैंप कार्यालय द्वारा संबंधित विभाग के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई की पहल की गई। विभागीय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद रामसाय पैंकरा के परिवार को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। लंबे समय से प्रतीक्षित सहायता राशि मिलने से परिवार को आर्थिक राहत मिली है।
श्री रामसाय पैंकरा और उनके परिजनों ने कठिन समय में सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार के लिए यह सहायता राशि दैनिक जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में सहायक होगी।
’जरूरतमंदों की समस्याओं के निराकरण का माध्यम बना सीएम कैंप कार्यालय बगिया’
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आम नागरिकों की समस्याओं और आवश्यकताओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। यहां प्रतिदिन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं, लंबित प्रकरणों और सहायता संबंधी मांगों को लेकर पहुंचते हैं।
कैंप कार्यालय में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जाती है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर, असहाय और जरूरतमंद परिवारों को शासकीय योजनाओं तथा नियमानुसार उपलब्ध सहायता का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिवार को 4 लाख रुपये का मुआवजा मिलना इसी पहल का उदाहरण है। संबंधित विभागों के समन्वय और समय पर कार्रवाई से लंबे समय से लंबित प्रकरण का निराकरण संभव हुआ है।
सीएम कैंप कार्यालय बगिया के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान के लिए सहायता प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। इससे विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने में मदद मिल रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वेतन विसंगति-प्रमोशन समेत 3 मांगों पर अड़े कर्मचारी

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए कब शुरू होगी खरीदी

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : राज्योत्सव-2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनहित में मजबूत पहल

October 23, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्र वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट

October 22, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई अनियंत्रित बस, 7 की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल

October 22, 2026
Next Post

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए कब शुरू होगी खरीदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज आएंगे 5 राज्यों के चुनावी नतीजे, सुबह इतने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

आज आएंगे 5 राज्यों के चुनावी नतीजे, सुबह इतने बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

May 4, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौहपुरुष की विरासत को और सशक्त बनाया – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लौहपुरुष की विरासत को और सशक्त बनाया – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

November 10, 2025

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती

September 10, 2026

 Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बाघिन के हमले से युवक की मौत, दोस्तों के साथ करील-पुटू लेने गया था जंगल

August 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, वेतन विसंगति-प्रमोशन समेत 3 मांगों पर अड़े कर्मचारी
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए कब शुरू होगी खरीदी
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से स्वर्गीय मनसुखनी बाई के परिवार को मिले 4 लाख रुपये
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR