• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : नदी किनारे की माटी में समृद्धि का नया अध्याय

Amish Kumari by Amish Kumari
September 4, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh News : रायपुर, 04 सितंबर 2026

नदी किनारे की उपजाऊ मिट्टी (कछार की भूमि) हमेशा से सभ्यताओं के विकास और कृषि समृद्धि का केंद्र रही है। आज के आधुनिक युग में, परंपरागत खेती से आगे बढ़कर इस माटी का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने और समृद्धि का एक नया अध्याय लिखने के लिए किया जा रहा है। धमतरी जिले में नदियों के कछार में बसने वाले गांवों की खेती अब एक नया मोड़ लेने जा रही है। जिले की नदियों -महानदी, पैरी, सोंढूर और खारून के किनारे स्थित 152 गांवों में परंपरागत कृषि को अधिक टिकाऊ, जोखिममुक्त और लाभदायक बनाने के लिए एक व्यापक फसल विविधीकरण कार्ययोजना तैयार की गई है। इस महत्वाकांक्षी पहल से लगभग 38 हजार किसान और 30,841.96 हेक्टेयर कृषि रकबा सीधे तौर पर लाभान्वित होगा।

READ ALSO

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में रोजगार मेले में इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन

​यह योजना धान की खेती को विस्थापित करने के लिए नहीं, बल्कि किसान को केवल एक फसल के भरोसे रहने की मजबूरी से बाहर निकालने के लिए बनाई गई है। सितंबर- अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत भूमि की प्रकृति, जलभराव और सिंचाई की उपलब्धता के अनुसार खेती का नया मॉडल लागू किया जाएगा।

भूमि की ढाल और क्षमता के अनुसार 3 विशेष जोन

​नदी तटवर्ती क्षेत्रों की विविध भू-आकृति को ध्यान में रखते हुए जिले को तीन प्रमुख कृषि जोनों में बांटा गया है। ​अति निम्न एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलभराव वाली जमीनों में धान की मुख्य फसल के साथ-साथ खस, बच और लेमन ग्रास जैसी औषधीय फसलों को बढ़ावा मिलेगा। ​मध्यम ऊंचाई एवं मौसमी जलभराव वाले क्षेत्र में धान की कटाई के तुरंत बाद कम अवधि वाली दलहन, तिलहन और सब्जियों की खेती की जाएगी। इसी तरह ​ऊंची एवं बेहतर जल निकासी वाली भूमि  क्षेत्र में औषधीय फसलों, फलदार वृक्षों, सब्जियों और जैविक-प्राकृतिक खेती के क्लस्टर तैयार किए जाएंगे।

​रबी फसलों का गणित- 5,458 हेक्टेयर में नया खाका

​किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए रबी सीजन में 5,458.90 हेक्टेयर क्षेत्र में वैकल्पिक फसलों का आच्छादन प्रस्तावित किया गया है। ​आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने के लिए रबी सीजन में दलहनी फसलों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है, जिसके तहत अकेले चने की बोआई 3,244.10 हेक्टेयर में होगी। इसके अलावा, गेहूं को 662.80 हेक्टेयर, सरसों को 472.50 हेक्टेयर और मक्के को 243.90 हेक्टेयर में उगाने का लक्ष्य है।

​दलहन और तिलहन सुरक्षा को मजबूती देते हुए उड़द 214.80 हेक्टेयर, मूंग 178.70 हेक्टेयर, मूंगफली 142.20 हेक्टेयर और सूरजमुखी सहित अन्य फसलों को 39 हेक्टेयर में लिया जाएगा। साथ ही, उच्च मूल्य वाली औषधीय फसलों के लिए भी 110.60 हेक्टेयर का रकबा प्रस्तावित किया गया है।

जल संरक्षण और मृदा संवर्धन की एकीकृत रणनीति

​  खेती के साथ-साथ नदियों और तटीय भूमि को बचाने के लिए माइक्रो-वाटरशेड मॉडल पर कार्य होगा। धमतरी और मगरलोड विकासखंड में 36 नालों की सफाई, 19 फार्म पॉण्ड, 17 सोकपिट तथा 7 चेकडैम/एमआईटी सुधार का प्रस्ताव है। इसी तरह 75 नदी तटवर्ती गांवों में तटीय घास और पौधे लगाए जाएंगे ताकि मिट्टी के कटाव को रोका जा सके। धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी में वैकल्पिक फसलों के प्रत्यक्ष प्रदर्शन (Field Demos) आयोजित होंगे, जिससे किसान तकनीक को बेहतर समझ सकें। फसल विविधीकरण का उद्देश्य किसानों को उनकी जमीन के अनुरूप अधिक विकल्प उपलब्ध कराना, खेती के जोखिम को कम करना और आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करना है। ​यह दूरदर्शी पहल न केवल धमतरी के किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि राज्य में जल संरक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि के लिए एक नजीर साबित होगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा

October 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में रोजगार मेले में इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन

October 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, जानें क्यों कटेंगे नाम

October 20, 2026
छत्तीसगढ़

Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे करें आवेदन? एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस

October 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल मिलेगी दो नई रेल सेवाओं की सौगात, CM विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी

October 19, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अगले 15 दिनों में आएंगे 4 VIP, राष्ट्रपति मुर्मू और अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

October 18, 2026
Next Post

PM Surya Ghar Yojana: बिजली बिल से राहत का मौका, छत्तीसगढ़ में सोलर पैनल पर ₹1.08 लाख तक सब्सिडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

22 नवंबर को 5 घंटे तक नहीं मिलेंगी रेलवे की ये सुविधाएं, न टिकट बुक होगी ना होगी कैंसिलेशन

रेलवे में पहली बार शुरू हुआ यह नया सिस्टम, एक्सप्रेस ट्रेन में काउंटर पर OTP से होगा तत्काल टिकट

November 24, 2025
84 दिन तक टेंशन फ्री! सिर्फ इतने रुपए में पाएं अनलिमिटेड कॉल-डेटा, Jio का धमाकेदार रिचार्ज प्लान

Jio के 1.5GB डेली डेटा वाले ये दो प्लान हैं वैल्यू फॉर मनी, जानें आपके लिए कौन सा रहेगा

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; 58 DSP रैंक के अधिकारियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट…

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल,30 अधिकारियों के तबादले; यहां देखें पूरी लिस्ट।

April 2, 2026

Chhattisgarh news: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों का पता चला, दो अब भी लापता; रेस्क्यू जारी

August 29, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
  • Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
  • Raigarh News: घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार
  • IND vs NZ T20I Series: 22 अक्टूबर से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का होगा आगाज, तीन मैचों के टिकट हुए SOLD OUT
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR