• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विष्णु भैया के सुशासन में आमजनों को राहत, बिना भागदौड़ के समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण-पत्र

Amish Kumari by Amish Kumari
September 4, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh Samachar :  कोरबा 03 सितंबर 2026

सरकारी काम के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने और लंबी प्रक्रिया से गुजरने की परेशानी अब सेवा सेतु केंद्रों की सुविधा से काफी कम हो रही है। नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन करने और निर्धारित समय-सीमा में सेवाओं का लाभ मिलने से उनके जरूरी काम सहजता से पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र आमजनों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है।
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा तहसील निवासी श्री संजय डिक्सेना को अपने बच्चों से संबंधित आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण-पत्र की जरूरत थी। प्रमाण-पत्र समय पर मिलना उनके लिए आवश्यक था। ऐसे में उन्होंने सुतर्रा स्थित लोक सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन जमा करने के बाद उन्हें अपने काम के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ी।
सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर श्री संजय का आय प्रमाण-पत्र तैयार कर उन्हें उपलब्ध करा दिया गया। आवश्यक दस्तावेज समय पर मिल जाने से उनके बच्चों से संबंधित कार्य को पूरा करने में आसानी हुई और उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने की परेशानी से भी राहत मिली।
आय प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री संजय डिक्सेना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनका काम काफी आसान हो गया। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के बाद निर्धारित समय में प्रमाण-पत्र मिल गया। बच्चों के लिए जरूरी दस्तावेज समय पर उपलब्ध होने से उन्हें काफी सुविधा हुई और समय की भी बचत हुई। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कामों के लिए बार-बार जाना पड़ सकता था, लेकिन सेवा सेतु केंद्र के कारण प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है।
श्री डिक्सेना ने आम नागरिकों को सरलता से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विष्णु भैया के सुशासन में शासन की सेवाएं आम लोगों के करीब पहुंच रही हैं और बिना अनावश्यक भागदौड़ के जरूरी प्रमाण-पत्र समय पर मिलना नागरिकों के लिए बड़ी राहत है। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से जाति, निवास, आय प्रमाण-पत्र सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुशासन की उस सोच को मजबूत कर रही है, जिसमें शासन का उद्देश्य नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ाना और उनके समय एवं श्रम की बचत करना है। सरकारी सेवा पाने की यह सरल और समयबद्ध प्रक्रिया  आमजन को बहुत राहत दे रहा है।

READ ALSO

Cg News : मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी,दावा आपत्ति 16 सितंबर तक

Chhatisgarh News :प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-26 में स्वीकृत आवासों में निर्माण प्रारंभ/पूर्ण नहीं किए जाने वाले हितग्राहियों के आवास निरस्तीकरण हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी,दावा आपत्ति 16 सितंबर तक

September 4, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News :प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-26 में स्वीकृत आवासों में निर्माण प्रारंभ/पूर्ण नहीं किए जाने वाले हितग्राहियों के आवास निरस्तीकरण हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

September 4, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: टोल प्लाजा पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले के साथ हादसा; गाड़ी पर गिरा बूम बैरियर, स्टाफ ने की मारपीट

September 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: त्योहार से पहले सख्ती! रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे-धुमाल, बदल गए ये नियम

September 3, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : विशेष लेख : नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प

September 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट

September 3, 2026
Next Post

Cg News : मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी,दावा आपत्ति 16 सितंबर तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Trade Show में दिखा अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर बढ़ाए गए टैरिफ का सीधा असर!

Trade Show में दिखा अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर बढ़ाए गए टैरिफ का सीधा असर!

September 29, 2025
हर दिन खाएं ये फल, सेव से भी ज्यादा फायदा का दबा; कार्डियोलॉजिस्ट ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

हर दिन खाएं ये फल, सेव से भी ज्यादा फायदा का दबा; कार्डियोलॉजिस्ट ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

August 14, 2026
Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका, 30 हजार रुपये तक महंगी हुई ये गाड़ियां

Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका, 30 हजार रुपये तक महंगी हुई ये गाड़ियां

August 19, 2026
ऑनलाइन गेमिंग पर 1 अक्टूबर से होगा लागू होगा नया कानून, पैसा लगाकर खेले जाने पर लगेगा प्रतिबंध…

ऑनलाइन गेमिंग पर 1 अक्टूबर से होगा लागू होगा नया कानून, पैसा लगाकर खेले जाने पर लगेगा प्रतिबंध…

September 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी,दावा आपत्ति 16 सितंबर तक
  • Chhatisgarh Samachar : विष्णु भैया के सुशासन में आमजनों को राहत, बिना भागदौड़ के समय पर मिल रहे जरूरी प्रमाण-पत्र
  • Chhatisgarh News :प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत वर्ष 2016-26 में स्वीकृत आवासों में निर्माण प्रारंभ/पूर्ण नहीं किए जाने वाले हितग्राहियों के आवास निरस्तीकरण हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR