Chhatishgarh News छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार (CG News) ने यहां तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती (Sidhi Bharti) के नियमों में बदलाव करते हुए नए नियम (New Rule) लागू कर दिए हैं।
जिनके अनुसार अब इन दोनों ग्रेड्स के लिए अलग-अलग विभागों में भर्ती के लिए केवल स्थानीय लोगों को ही मौका मिलेगा। यदि आप दूसरे राज्य से यहां नौकरी (Naukari) पाना चाहते हैं तो अब ऐसा नहीं हो पाएगा।
7 हिस्सों में बांटी भर्ती
आपको बता दें नए नियमों के अनुसार अब प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सात ग्रुप्स में बांटा गया है।
जिमसें स्नातक-स्नातकोत्तर, शिक्षा, वर्दीधारी सेवा, स्वास्थ्य, हायर सेकेंडरी, इंजीनियरिंग और चतुर्थ श्रेणी स्तर के पद शामिल किए गए हैं। यानी पटवारी (Patwari) से लेकर सब इंजीनियर और आरक्षक से लेकर भृत्य तक, हर पद की योग्यता अब तय ढांचे के हिसाब से ही होगी।
पहले होगा कॉमन
नए नियम और व्यवस्था के अनुसार विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दो तरह की परीक्षा होगी। पहली परीक्षा कॉमन (Common Exam) होगी यानी ये सभी के लिए देनी होगी। जबक किसी खास विषय से जुड़े पदों के लिए दूसरा हिस्सा लिया जा सकेगा। इस हिसाब से एक ही भर्ती प्रक्रिया में जनरल नॉलेज (GK) और और संबंधित काम की जानकारी दोनों का टेस्ट होगा।
सब इंजीनियर (Sub Engineer) के डिप्लोमा जरूरी
आपको बता दें इंजीनियरिंग वाले पदों में सब इंजीनियर बनने के लिए संबंधित ब्रांच में कम से कम तीन साल का डिप्लोमा या बीई/बीटेक (BE) होना जरूरी होगा। तो वहीं सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और आईटी (IT) जैसी शाखाओं के लिए संबंधित तकनीकी योग्यताएं भी अभ्यर्थीयों से मांगी गई है।
इन पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी
नई व्यवस्था के अनुसार श्रम निरीक्षक, सहकारिता, खाद्य निरीक्षक और एडीओ (ADO) जैसे पदों के लिए ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। तो वहीं राजस्व निरीक्षक के लिए ग्रेजुएशन (Graduation) या 12वीं के साथ सिविल इंजीनियरिंग सर्वे का डिप्लोमा (Diploma) जरूरी होगा।
Chhatishgarh Newsसहायक ग्रेड-3 और डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operater) के लिए ग्रेजुएशन (Graduation) के साथ एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा (Diploma) और टाइपिंग (Typing Test) टेस्ट पास करना होगा।















