Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले कॉलेजों में एडमिशन लेने की आखिरी तारीख 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। अब छात्र-छात्राएं 19 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।
सीटें अब भी खाली, इसलिए फैसला
उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी प्रदेश के कई कॉलेजों में सीटें खाली हैं। ऐसे में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की तारीख बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
समय सीमा में प्रक्रिया पूरे करने के निर्देश
Chhattisgarh newsअब जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक कॉलेज या विश्वविद्यालय में एडमिशन नहीं लिया है, उन्हें 19 सितंबर तक प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित संस्थानों को बढ़ाई गई समय सीमा के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं















