• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, प्रदेश में 1.90 करोड़ से अधिक वोटर पंजीकृत

Amish Kumari by Amish Kumari
November 12, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh news today छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट 12 नवंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। राजनीतिक दलों को भी इसकी हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता अब वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप और आधिकारिक वोटर पोर्टल के माध्यम से अपने मतदान केंद्र की सूची में नाम चेक कर सकते हैं।

 

READ ALSO

Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

Today Cg News: विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

 

प्रदेश में 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत

12 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 94 लाख 84 हजार 635 पुरुष, 95 लाख 31 हजार 721 महिला और 412 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

 

Read more CG Sugarcane New Rate: छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को सीएम साय की बड़ी सौगात, पिछले साल फसल बेचने वालों को भी नए रेट से होगी भुगतान

युक्तियुक्तकरण के बाद 26,854 हुए मतदान केंद्र

मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 26 हजार 854 हो गई है। इससे पहले राज्य में 27 हजार 196 मतदान केंद्र थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत 47 नए मतदान केंद्र बनाए गए, जबकि 389 केंद्रों को विलोपित किया गया है।

 

वर्तमान में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 5,876 और ग्रामीण क्षेत्रों में 20,978 मतदान केंद्र हैं।

 

ऐसे चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाताओं से अपील की गई है कि वे ड्राफ्ट सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जरूर जांच लें। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।

 

ऑनलाइन: वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप या आधिकारिक वोटर पोर्टल के माध्यम से मतदान केंद्रवार सूची देख सकते हैं।

 

ऑफलाइन: अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर सकते हैं।

 

हेल्पलाइन: टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए कौन-सा फॉर्म भरें?

यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है, नाम या अन्य विवरण में गलती है अथवा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज है, तो निर्धारित फॉर्म के माध्यम से दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। आवेदन ऑनलाइन ऐप या पोर्टल से और ऑफलाइन BLO के माध्यम से भी किया जा सकता है।

 

फॉर्म-6: नए मतदाता के पंजीकरण के लिए। 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 को पात्र होने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं।

 

फॉर्म-6 (क): प्रवासी भारतीय नागरिकों (NRI) के नए पंजीकरण के लिए।

 

फॉर्म-7: मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए।

 

फॉर्म-8: मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन, पता स्थानांतरित कराने, नया EPIC कार्ड बनवाने या स्वयं को दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकित कराने के लिए।

 

कब तक दर्ज करा सकेंगे दावा और आपत्ति?

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखें भी तय कर दी हैं। इसके अनुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया गया है। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

 

Chhattisgarh news todayदावों और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

 

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News: विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के अगले ही दिन पवन साय को मिला जाति प्रमाण पत्र

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले बोनस भुगतान के नियमों में बड़ा बदलाव, अब किसानों को प्रति एकड़ इतने रुपये का मिलेगा बोनस

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से महज एक सप्ताह में दूर हुई छात्रा सौम्या की समस्या, आधार कार्ड में नाम की त्रुटि का हुआ सुधार

November 13, 2026
Next Post

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : गेरवानी शराब दुकान में गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

August 31, 2026
क्या नए साल पर 1 जनवरी 2026 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट

बैंक जाने से पहले जान लें, अगले हफ्ते किस -किस दिन बंद रहेंगे बैंक ?

April 5, 2026
मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

May 1, 2026

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

August 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Microsoft Server Down: 16 घंटे से ज्यादा ठप रहीं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं, कंपनी को 93 हजार करोड़ रुपये का नुकसान
  • Ramayana Box Office Collection: आठ दिनों में 1000 करोड़ क्लब में ‘रामायण’ की एंट्री, टूटे कई रिकॉर्ड
  • Raigarh News : शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR