• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : गेरवानी शराब दुकान में गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
August 31, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *22 अगस्त, रायगढ़* । पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में प्राइवेट गार्ड पर पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग कर फरार हुए आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाने में सफलता हासिल की है। गंभीर वारदात के बाद आरोपी दूसरे राज्य में जाकर छिप गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय स्तर पर की गई पतासाजी और तकनीकी सुरागों के आधार पर उसकी पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस टीम ने बिहार पहुंचकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को खेत में छिपे होने के दौरान धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की गई है।

READ ALSO

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

Read More : Chhatisgarh News: राखी से पहले खाते में पहुंची महतारी वंदन की राशि, रवाना परवीन ने ‘विष्णु भैया’ का किया आभार

जानकारी के अनुसार 17 अगस्त 2026 की रात गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात *चन्द्रशेखर पटेल पिता स्व. बीरबल पटेल, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम कलगामुड़ा, उर्दना, जिला रायगढ़* रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर था। करीब 10:30 बजे शराब दुकान के सामने एक युवक पहुंचा और अपने साथी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की बात को लेकर विवाद करने लगा। युवक ने गार्ड को जान से मारने की धमकी दी और अचानक पिस्टलनुमा हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। गोली गार्ड चन्द्रशेखर पटेल के पेट में लगी। गोली लगने के बाद गार्ड जान बचाने के लिए आहाता के पीछे जाकर छिप गया और अपने साथियों को घटना की जानकारी देकर डायल 112 को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक सहित पूंजीपथरा थाना, साइबर थाना, आबकारी विभाग एवं डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया। घायल गार्ड की रिपोर्ट पर *अपराध क्रमांक 206/2026 में धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट* के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के लिए गेरवानी क्षेत्र में व्यापक पतासाजी शुरू की। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव द्वारा क्षेत्र के विभिन्न प्लांटों में काम करने वाले मजदूरों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला कि घटना में शामिल युवक *विवेक कुमार यादव उम्र 19 वर्ष, निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार, गेरवानी* स्थित अग्रोहा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी का काम करता था और घटना के बाद से फरार है।

थाना प्रभारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को मामले की पूरी जानकारी से अवगत कराया। उनके मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार के जमुई जिले के लिए रवाना हुई। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ग्राम खैरा में आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की गतिविधियों की भनक लगते ही आरोपी अपने घर से निकलकर खेत की ओर भाग गया और वहां जाकर छिप गया। पुलिस टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी विवेक कुमार यादव को खेत से धर दबोचा। उसे हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया, जहां पूछताछ में उसने दोस्त रोशन ठाकुर के साथ गार्ड से झगड़ा करने और फिर पिस्टल से फायरिंग की वारदात को स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अग्रोहा स्टील प्लांट में मजदूरी करता था और प्लांट का फोरमैन प्रमोद शुक्ला पिछले कुछ दिनों से उसे परेशान कर रहा था। फोरमैन को डराने-धमकाने के उद्देश्य से आरोपी अपने गांव गया था, जहां उसने एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये में पिस्टल और एक गोली खरीदी थी। आरोपी ने इसी पिस्टल से प्लांट के फोरमैन प्रमोद शुक्ला को डराने-धमकाने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद 17 अगस्त की शाम वह अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ गेरवानी स्थित देशी शराब दुकान में शराब पीने गया था। वहां मौजूद गार्ड चन्द्रशेखर पटेल ने दोनों को देर रात शराब दुकान आने की बात पर डांट-फटकार लगाई थी। दोनों युवकों का गार्ड से विवाद भी हुआ था।

इसके बाद विवेक और रोशन लेबर क्वार्टर लौट गए। आरोपी के अनुसार गार्ड की डांट से उसका साथी रोशन परेशान होकर रोने लगा। इसी बात से नाराज विवेक अपने लेबर क्वार्टर से पिस्टल लेकर गार्ड को मारने के इरादे से वापस शराब दुकान पहुंचा। वहां उसने गार्ड से गाली-गलौज करते हुए पिस्टल से एक गोली गार्ड चन्द्र शेखर पर चला दी। गोली चन्द्रशेखर पटेल के पेट में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होकर बिहार चला गया था।

पूंजीपथरा पुलिस ने *आरोपी विवेक कुमार यादव पिता रामेश्वर यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार* को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। रोशन ठाकुर घटना के बाद से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। मामले में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी, डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा, आरक्षक हेम सागर पटेल, आरक्षक विक्रम कुजूर,ओम प्रकाश तिवारी, विनोद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं गंभीर फायरिंग मामले में आरोपी के दूसरे राज्य में फरार होने के बावजूद उसकी पहचान कर बिहार तक पहुंचकर गिरफ्तारी करने और घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पूंजीपथरा पुलिस टीम को बधाई दी ।

Read More : 8th Pay Commission: 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए पेंशनरों की क्या बढ़ेगी पेंशन? जानें नया नियम

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

अपराध कर फरार होने वाले आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अपराधी किसी भी राज्य या क्षेत्र में जाकर छिपे, पुलिस टीम समन्वय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पतासाजी कर उसे कानून के दायरे में लाएगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

October 7, 2026
Next Post

CG Agniveer Reservation 2026: छत्तीसगढ़ में पुलिस और वन विभागों में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश ने परिवहन कार्यों में आधुनिकीकरण कार्यों का लिया जायजा

परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश ने परिवहन कार्यों में आधुनिकीकरण कार्यों का लिया जायजा

August 11, 2025
100 पुल नहीं, 100 मक…आदिवासी क्षेत्रों की किस्मत जा रही डबल इंजन की सरकार की सबसे बड़ी शुरुआत…

100 पुल नहीं, 100 मक…आदिवासी क्षेत्रों की किस्मत जा रही डबल इंजन की सरकार की सबसे बड़ी शुरुआत…

August 10, 2025
आज से बैंकों में लागू हो रही RBI की नई गाइडलाइंस, अब कुछ घंटों के भीतर ही तत्काल होगा चेक क्‍ल‍ियर!

RBI ने जारी किए लोन रिकवरी के लिए नए नियम, इस दिन से होगा लागू

August 7, 2026
भारत-इजरायल के रिश्तों में हुआ ऐतिहासिक फैसला,  दोनों देशों के बीच ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने पर बनी अहम सहमति

भारत-इजरायल के रिश्तों में हुआ ऐतिहासिक फैसला, दोनों देशों के बीच ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने पर बनी अहम सहमति

February 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जल्द होंगी जारी, जाने एडमिट कार्ड और परीक्षा गाइडलाइंस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट.
  • Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक
  • RBI : RBI का बड़ा फैसला, Paytm पेमेंट्स बैंक को RBI ने अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया
  • WhatsApp News: पुराने फोन यूजर्स की बढ़ेगी टेंशन! बंद होने जा रहा है WhatsApp? तुरंत चेक करें अपने मोबाइल का OS वर्जन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR