Chhattisgarh news today रेल यात्रियों के लिए 27 से 30 नवंबर तक का सफर कुछ मुश्किल भरा हो सकता है। रॉबर्टसन स्टेशन पर रेल लाइनों को जोड़ने के काम के लिए रेलवे ने चार दिन का ब्लॉक लिया है। इस ब्लॉक के चलते बिलासपुर-रायगढ़ रूट की चार मेमू ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इसके अलावा गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू का परिचालन बिलासपुर तक ही सीमित रहेगा और बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच ट्रेनें नहीं चलेंगी।
रेलवे के मुताबिक, रॉबर्टसन स्टेशन के यार्ड में रेल लाइनों की कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा केबिन को लाइन से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इसी तकनीकी कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।
रद्द रहने वाली मेमू ट्रेनें
27 से 30 नवंबर: 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
27 से 30 नवंबर: 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
28 से 29 नवंबर: 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।
29 से 30 नवंबर: 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू रद्द
इसे जानना जरुरी
27 से 30 नवंबर तक ट्रेन नंबर 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू केवल बिलासपुर तक ही चलाई जाएगी और बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
27 से 30 नवंबर तक ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू बिलासपुर से ही रवाना होगी तथा झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
छोटे स्टेशनों के यात्रियों के सामने सीमित विकल्पगतौरा, जयरामनगर, कोटमीसोनार, कापन, जेठा, झाराडीह और रॉबर्टसन जैसे छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इन स्टेशनों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए मेमू ट्रेनें मुख्य सहारा होती हैं। यदि 58213 पैसेंजर भी प्रभावित हुई तो इन स्टेशनों के यात्रियों के पास सीधा रेल विकल्प नहीं बचेगा और उन्हें बड़े स्टेशन तक सड़क मार्ग से जाना पड़ेगा, जिससे यात्रा का समय और किराया दोनों बढ़ जाएंगे।
Chhattisgarh news todayक्या हैं यात्रियों के विकल्प?मेमू ट्रेनों के विकल्प के तौर पर 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो रायगढ़ से शाम 6:10 बजे चलकर रात 9:15 बजे बिलासपुर पहुंचती है और मेमू के लगभग सभी 18 स्टेशनों पर रुकती है। इसके अलावा रायगढ़ से बिलासपुर के बीच 8 नियमित दैनिक एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ पैसेंजर, मेमू और साप्ताहिक गाड़ियां भी चलती हैं। प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में 18030 शालीमार-एलटीटी, 12810 हावड़ा-मुंबई मेल, 12130 आजाद हिंद, 12834 हावड़ा-अहमदाबाद, 18477 उत्कल, 13288 साउथ बिहार, 18109 टाटा-इतवारी और 12860 गीतांजलि एक्सप्रेस शामिल हैं। यात्रियों को सलाह है कि सफर से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।















