• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: ACB- EOW की छापेमार करवाई से मची हलचल; कोयला, सराफा, रियल स्टेट से जुड़े कारोबारियों के यहां जांच

Amish Kumari by Amish Kumari
October 30, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh news today छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक ओर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई जारी है, तो दूसरी ओर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एसीबी (ACB) भी एक्शन में नजर आ रही है. शुक्रवार को रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, राजिम और कोरबा में डेढ़ दर्जन स्थानों पर जांच एजेंसियों ने दबिश दी है. इन कार्रवाइयों से कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.

 

READ ALSO

ED Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ED-EOW का बड़ा एक्शन, अनवर ढेबर के घर पहुंची टीम

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ का असर जारी, अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर में रियल स्टेट कारोबारी के घर दबिश

 

राजधानी रायपुर के वीआईपी स्टेट में सुदर्शन शर्मा के घर एसीबी/ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची है. बताया जा रहा है कि सुदर्शन शर्मा का कारोबार रियल स्टेट से जुड़ा हुआ है. शराब घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में टीम उनके आवास पर दबिश देने पहुंची है. फिलहाल टीम की कार्रवाई और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

 

Read more PM-Kisan: PM-Kisan की 24वीं किस्त जारी, 19.3 करोड़ किसानों के खाते में आए 2000 रुपये

राजनांदगांव में दो कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

राजनांदगांव में भी EOW की टीम ने दो अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक करीब 10 अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची. टीम ने सनसिटी स्थित कारोबारी वैभव गोलछा के निवास और लालबाग क्षेत्र में कारोबारी जय बग्गा के घर दबिश दी है. यह कार्रवाई भी छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं की जांच से जुड़ी बताई जा रही है.

 

ज्वेलर्स और कपड़ा कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर जांच

 

 

अभनपुर क्षेत्र के गोबरा नवापारा में EOW और ACB की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. टीम ने सोना-चांदी और कपड़े के कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों पर दबिश दी है. जानकारी के अनुसार नवकार ज्वैलर्स और शांति विजय स्टोर्स सहित कारोबारी के अन्य ठिकानों पर भी जांच की जा रही है. टीम की कार्रवाई को लेकर इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल विभिन्न प्रतिष्ठानों पर जांच जारी है. कार्रवाई के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं.

 

कोयला कारोबारी के घर पहुंची टीम

न्यायधानी बिलासपुर में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकानों पर ACB/EOW की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है. टीम शुक्रवार सुबह उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में उनके निवास पर पहुंची. सुबह से ही अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और दस्तावेजों सहित अन्य जानकारियों की जांच कर रही है. फिलहाल कार्रवाई जारी है.

 

नपा अध्यक्ष के घर छापा

Chhattisgarh news todayकोरबा जिले के कटघोरा में EOW की टीम ने एक साथ दो ठिकानों पर दबिश दी है. टीम कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल के आवास पहुंची है. इसके अलावा नगर सैनिक दिलीप केंवट के ठिकाने पर भी छापेमार कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए चर्चित DMF घोटाले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है. फिलहाल दोनों ठिकानों पर EOW की कार्रवाई जारी है. छापेमारी के कारणों और जांच से जुड़े तथ्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

 

कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई से बढ़ी हलचल

Chhattisgarh news todayशराब घोटाला और कोयला घोटाला में जांच एजेंसियों की अलग-अलग स्थानों पर हो रही कार्रवाई से प्रदेश में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, अभी तक इन छापों में क्या-क्या मिला है और जांच के दौरान किन दस्तावेजों या संपत्तियों की पड़ताल की जा रही है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जांच से जुड़े तथ्यों और संभावित खुलासों की तस्वीर साफ हो सकेगी.

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

ED Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ED-EOW का बड़ा एक्शन, अनवर ढेबर के घर पहुंची टीम

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ का असर जारी, अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

October 30, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और वैष्णोमाता मंदिर के दर्शन

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिली आर्थिक सहयोग से खरीदी सिलाई मशीन

October 29, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

फर्जी क्रिप्टो पोंजी स्कैम पर ED का बड़ा एक्शन; कर्नाटक, महाराष्ट्र और दिल्ली में एक साथ 21 ठिकानों पर की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में कोयला तस्करी के मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता-दुर्गापुर समेत 9 ठिकानों पर छापेमारी

February 3, 2026
BCCI का बड़ा फैसला:T20 वर्ल्ड कप में  खिलाड़ियों की परिवार संग सुविधा को किया खारिज

BCCI का बड़ा फैसला:T20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की परिवार संग सुविधा को किया खारिज

February 10, 2026

Cg News : बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम

September 2, 2026

Chhatisgarh News : विशेष लेख : पक्के आशियानों से संवर रही जिंदगी, खुशहाल जीवन का मिला नया आधार

September 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news today: ACB- EOW की छापेमार करवाई से मची हलचल; कोयला, सराफा, रियल स्टेट से जुड़े कारोबारियों के यहां जांच
  • PM-Kisan: PM-Kisan की 24वीं किस्त जारी, 19.3 करोड़ किसानों के खाते में आए 2000 रुपये
  • ED Raid Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ED-EOW का बड़ा एक्शन, अनवर ढेबर के घर पहुंची टीम
  • Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में ‘अर्नब’ का असर जारी, अगले दो दिनों तक भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR