• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली ग्राहकों को राहत, बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

Amish Kumari by Amish Kumari
October 9, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh samachar छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के राजनांदगांव क्षेत्र के अंतर्गत चार जिलों में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के तहत पुराने बिजली बिलों के बकाये से जूझ रहे 65 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिला है। योजना के अंतर्गत अब तक मूल बकाया राशि एवं अधिभार (सरचार्ज) में कुल 19 करोड़ 46 लाख रुपये की छूट प्रदान की जा चुकी है। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इस योजना की अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी गई है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh current news: बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को झटका, प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट हुई बंद…

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ के SIR में 24,99,823 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटे, अब दोबारा मिलेगा जोड़ने का मौका

चार जिलों में व्यापक क्रियान्वयन

राजनांदगांव क्षेत्र के अंतर्गत राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में इस योजना का बड़े पैमाने पर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके माध्यम से बीपीएल, घरेलू एवं कृषि श्रेणी के पात्र उपभोक्ताओं को पुराने बकाये के निपटारे पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार छूट दी जा रही है। अब तक योजना के तहत 65,062 उपभोक्ता लाभान्वित हो चुके हैं।

 

read more Chhattisgarh current news: बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को झटका, प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट हुई बंद…

 

लाभान्वित उपभोक्ताओं की कुल संख्या

उपभोक्ता अपने नजदीकी वितरण केंद्र या जोन कार्यालय में पहुंचकर बकाया राशि का निपटारा कर सकते हैं। बकाया बिजली बिलों का निपटारा कर उपभोक्ता न केवल स्वयं को आर्थिक बोझ से मुक्त कर सकते हैं, बल्कि भविष्य में निर्बाध बिजली सेवा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। समय पर बिल का भुगतान और बकाया का निपटारा कर उपभोक्ता बिजली कंपनी के सुदृढ़ीकरण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान कर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अन्नदाताओं को संबल प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी पुराने बोझ के बिजली सेवाओं का लाभ उठा सकें। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से 31,392 निष्क्रिय उपभोक्ता तथा 33,669 पात्र सक्रिय उपभोक्ता शामिल हैं। लाभान्वित उपभोक्ताओं द्वारा अब तक लगभग 5 करोड़ 89 लाख रुपये की बकाया राशि बिजली कंपनी में जमा कराई जा चुकी है, जिससे कंपनी के राजस्व संग्रहण को भी गति मिली है।

 

विभिन्न संभागों में सक्रिय भागीदारी

राजनांदगांव क्षेत्र के सात विद्युत संभागों में उपभोक्ताओं ने इस योजना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कवर्धा संभाग के 24,415 उपभोक्ता, पंडरिया संभाग के 21,234 उपभोक्ता, राजनांदगांव संभाग के 6,023 उपभोक्ता, डोंगरगढ़ संभाग के 5,351 उपभोक्ता, खैरागढ़ संभाग के 3,670 उपभोक्ता, मोहला संभाग के 3,076 उपभोक्ता और डोंगरगांव संभाग के 1,293 उपभोक्ताआंे को लाभान्वित किया गया है।

 

66 वितरण केंद्रों और 3 जोनों में विशेष अभियान

राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री हर्ष कुमार मेश्राम ने बताया कि योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए क्षेत्र के 66 वितरण केंद्रों और 03 जोनों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर उपभोक्ताओं को पात्रता, छूट और बकाया निपटारे की प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

 

31 दिसंबर 2026 तक उठाएं लाभ

Chhattisgarh samacharमुख्य अभियंता श्री मेश्राम ने 31 मार्च 2023 से पूर्व के बकाया बिजली बिल वाले पात्र बीपीएल, घरेलू और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विलंब न करें। उपभोक्ता 31 दिसंबर 2026 तक अपने निकटतम विद्युत वितरण केंद्र या जोन कार्यालय में संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। पुराने बकाये का यह समाधान न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक बोझ से मुक्त करता है, बल्कि उनकी विद्युत सेवाओं को भी सुचारू रखता है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को झटका, प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट हुई बंद…

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ के SIR में 24,99,823 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटे, अब दोबारा मिलेगा जोड़ने का मौका

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ में IED डिफ्यूज करते समय ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

CG Railway Jobs: रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती का मौका, घर बैठे rrbapply.gov.in पर करें आवेदन

October 9, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattiagarh news: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी

October 8, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Madhuri Dixit और Triptii Dimri की फिल्म ‘मां बहन’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

Madhuri Dixit और Triptii Dimri की फिल्म ‘मां बहन’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

May 15, 2026
रेलवे में नौकरी के नाम पर  बड़ा घोटाला  , ED ने बिहार-यूपी सहित 15 ठिकानों पर मारी रेड

रेलवे में नौकरी के नाम पर बड़ा घोटाला , ED ने बिहार-यूपी सहित 15 ठिकानों पर मारी रेड

January 8, 2026
लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला,जानें पीछे की वजह

लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला,जानें पीछे की वजह

February 10, 2026

Chhatisgarh Samachar : भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के बिजली ग्राहकों को राहत, बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी
  • Chhattisgarh current news: बिलासपुर एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को झटका, प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट हुई बंद…
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ के SIR में 24,99,823 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटे, अब दोबारा मिलेगा जोड़ने का मौका
  • Loan interest rate: इंडियन बैंक समेत इन 5 बैंकों ने महंगा किया लोन, चेक करें नई ब्याज दरें
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR