• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, February 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
December 18, 2025
in छत्तीसगढ़
बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 18 दिसंबर 2025

बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

READ ALSO

भीषण सड़क हादसा, NH-49 पर ट्रेलर और पेट्रोलिंग वाहन की टक्कर; 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल

माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन

बाबा के बताए मार्ग पर चलकर ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महापुरुषों के आदर्शों और सपनों के अनुरूप समतामूलक, न्यायपूर्ण और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के लालपुर में आयोजित गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  इस अवसर पर लालपुर में नवीन महाविद्यालय की स्थापना, मेला एवं कार्यक्रम आयोजन हेतु दी जाने वाली राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने, कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा मुंगेली सतनाम भवन के जीर्णोद्धार हेतु 25 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा गुरु घासीदास मंदिर एवं जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक पात्र किसान से धान खरीदी के लिए पूर्णतः संकल्पित है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीते दो वर्षों में धान के रकबे और किसानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है। पीएसी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नई औद्योगिक नीति लागू की गई है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग का बेटा-बेटी उद्यमी बन सके। उन्होंने सभी के सहयोग से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आह्वान किया। इस अवसर पर सतनाम आचार संहिता एवं जागरूकता कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि अनुसूचित जाति प्राधिकरण को सशक्त करते हुए इसके बजट को 50 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये किया गया है। कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सर्व समाज का समावेशी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित समाज के पांच प्रतिभावान बेटा-बेटियों को पायलट प्रशिक्षण हेतु 15-15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय सरकार की दूरदर्शिता को दर्शाता है।

कार्यक्रम में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, विधायक श्री डोमन लाल कोरसेवाड़ा, पूर्व विधायक श्री सनम जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडेय, उपाध्यक्ष श्रीमती शांति देवचरण भास्कर, जनपद अध्यक्ष लोरमी श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में सतनामी समाज के अनुयायी उपस्थित थे।

Related Posts

भीषण सड़क हादसा, NH-49 पर ट्रेलर और पेट्रोलिंग वाहन की टक्कर; 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल
छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा, NH-49 पर ट्रेलर और पेट्रोलिंग वाहन की टक्कर; 5 पुलिसकर्मियों की मौत, 3 घायल

February 22, 2026
माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
छत्तीसगढ़

माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन

February 21, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

February 21, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़

83 पटवारियों का बड़ा तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश; देखें पूरी लिस्ट यहां।

February 21, 2026
छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए “GOOD NEWS”, रायपुर -राजिम के बीच इस तारीख से चलेगी मेमू ट्रेने
छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, मई महीने में 10 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें लिस्ट

February 21, 2026
बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की बड़ी कार्रवाई, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 2000 जवानों ने चारों ओर से घेरा, सर्च ऑपरेशन तेज
छत्तीसगढ़

बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे की बड़ी कार्रवाई, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 2000 जवानों ने चारों ओर से घेरा, सर्च ऑपरेशन तेज

February 21, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रू. मंजूर, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रू. मंजूर, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया गजमार पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया गजमार पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

October 22, 2025
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बड़ी राहत: 14 टूरिस्ट स्पॉट दोबारा खुले, सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया फैसला

जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बड़ी राहत: 14 टूरिस्ट स्पॉट दोबारा खुले, सुरक्षा समीक्षा के बाद लिया गया फैसला

February 16, 2026
इतने तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अलर्ट मोड पर प्रशासन

इतने तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अलर्ट मोड पर प्रशासन

January 28, 2026
छत्तीसगढ़ के RKM पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिर ने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ के RKM पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिर ने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल

October 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • “होली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा, 3.93 लाख लाभार्थियों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि; सूची जारी”
  • “दिल्ली में पोस्टर से शुरू होकर तमिलनाडु-बंगाल तक पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान आधारित आतंक का नेटवर्क; 8 गिरफ्तार”
  • रेलवे स्टेशन के पास 70 हजार से अधिक गांजा के साथ दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते पकड़े गए आरोपी
  • युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार, मोबाइल से आपत्तिजनक वीडियो बरामद
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR