• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रेलवे स्टेशन के पास 70 हजार से अधिक गांजा के साथ दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते पकड़े गए आरोपी

Amish Kumari by Amish Kumari
February 22, 2026
in रायगढ़
रेलवे स्टेशन के पास 70 हजार से अधिक गांजा के साथ दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, बिक्री के लिए ग्राहक तलाशते पकड़े गए आरोपी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 22 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कल शाम थाना कोतरारोड़ एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं और एक पुरुष दो बैग में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक खोज रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने तत्काल टीम गठित कर उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम ने तीनों संदेहियों को पकड़कर विधिवत एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से गांजा बरामद हुआ।

READ ALSO

Raigarh News : जन्माष्टमी में आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

Raigarh News : ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम क्रमशः सोनी चौहान (35 वर्ष), सुमन यादव (30 वर्ष) और वासुदेव साहू (25 वर्ष) बताए। आरोपियों ने बताया कि वे दिनांक 19.02.2026 को उड़ीसा से लगभग 7 किलो गांजा खरीदकर लाए थे और बिक्री की तैयारी में थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 7.110 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद किया गया। साथ ही आरोपी वासुदेव साहू से 2,000 रुपये तथा सुमन यादव से 2,000 रुपये नगद भी जब्त किए गए।

आरोपियों द्वारा एक राय होकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर अपने कब्जे में रखना और बिक्री के उद्देश्य से परिवहन करना पाए जाने पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. सोनी चौहान पिता स्व. रामलाल बौहान उम्र 35 वर्ष सा तिलाईपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़
2. सुमन यादव पति स्व सुरेश यादव उम्र 30 वर्ष सा० सीतामणी थाना सिटी कोतवाली कोरबा
3. वासुदेव साहू पिता हृदय लाल साहू उम्र 25 वर्ष सा० बुढहनपुर थाना नगरदा जिला सक्ती तीनों वर्तमान पता PIL रोड़ भोजपुर गुहा मसीह का किराये का मकान थाना चांपा जिला जाजगीर चांपा (छ.ग)

 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश –

““ऑपरेशन आघात” के तहत युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

 

एसएसपी के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, आरक्षक संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, चुडामणि गुप्ता, टिकेश्वर प्रसाद यादव, शिवानंद प्रधान एवं महिला आरक्षक रश्मि केरकेट्टा और साइबर थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जन्माष्टमी में आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

September 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

September 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 4, 2026
Next Post
“दिल्ली में पोस्टर से शुरू होकर तमिलनाडु-बंगाल तक पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान आधारित आतंक का नेटवर्क; 8 गिरफ्तार”

“दिल्ली में पोस्टर से शुरू होकर तमिलनाडु-बंगाल तक पुलिस ने पकड़ा पाकिस्तान आधारित आतंक का नेटवर्क; 8 गिरफ्तार”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इंदिरा IVF से लेकर टेम्पेन्स तक, 8 IPO को SEBI की हरी झंडी; जानिए क्या है कंपनियों की पूरी रणनीति

निवेशकों के लिए मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए IPO, बाजार में बढ़ेगी हलचल

March 8, 2026
Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्‍च, शुरुआती कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

August 8, 2026
विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़

विशेष लेख : सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़

August 7, 2026
ISRO ने ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च, जानें क्यों खास है ये मिशन?

ISRO ने ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च, जानें क्यों खास है ये मिशन?

December 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Health And Fitness: पोषक तत्वों का पावरहाउस है एवोकाडो, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • ITR Filing: इन लोगों को 31 अक्टूबर तक मिली राहत, जानें किन्हें मिलेगा राहत
  • Jammu Kashmir: पिता से आखरी बार हुई बात; फिर नदी में लगाई छलांग, युवती की कदम अब भी अनसुलझी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR