• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा- मुख्यमंत्री साय

Amish Kumari by Amish Kumari
January 31, 2026
in छत्तीसगढ़
सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा- मुख्यमंत्री साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 31 जनवरी 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुरदृकोंडागांव के मध्य निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

READ ALSO

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ उमस से मिलेगी राहत

Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

डबल इंजन सरकार में बस्तर के विकास को गति

डबल इंजन की सरकार के तहत विकास कार्यों को गति देते हुए बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण को राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है। एनएच-130डी, जिसकी कुल लंबाई लगभग 195 किलोमीटर है, एनएच-30 का शाखा मार्ग (स्पर रूट) है। यह मार्ग कोंडागांव से शुरू होकर नारायणपुर, कुतुल होते हुए महाराष्ट्र सीमा स्थित नेलांगुर तक जाता है। आगे महाराष्ट्र में यह मार्ग बिंगुंडा, लहरे, धोदराज, भमरगढ़, हेमा, लकासा होते हुए आलापल्ली तक पहुंचता है, जहां यह एनएच-353डी से जुड़ जाता है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के विकसित होने से बस्तर क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में 122 किमी लंबा हिस्सा

नेशनल हाईवे 130-डी का कोंडागांव से नारायणपुर तक लगभग 50 किलोमीटर का हिस्सा निर्माणाधीन है। नारायणपुर से कुतुल की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है, जबकि कुतुल से महाराष्ट्र सीमा स्थित नेलांगुर तक 21.5 किलोमीटर की दूरी है। इस प्रकार इस राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई 195 किमी में से लगभग 122 किमी हिस्सा छत्तीसगढ़ राज्य में आता है। इस सड़क के पूर्ण होने से बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से सीधा, सुरक्षित और मजबूत सड़क संपर्क मिलेगा। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा।

प्रधानमंत्री के सहयोग से मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से इस राष्ट्रीय राजमार्ग के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित हिस्से के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस एवं निर्माण की अनुमति प्राप्त हुई, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी केवल एक सड़क नहीं, बल्कि बस्तर अंचल की प्रगति का मार्ग है। सरकार इस परियोजना को तेज गति से पूर्ण करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस सड़क से बस्तर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग न केवल छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को जोड़ेगा, बल्कि बस्तर के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने के लिए यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी और क्षेत्र में विश्वास, निवेश तथा आवागमन को नई दिशा देगी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री महेश कश्यप, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, हल्की बारिश के साथ उमस से मिलेगी राहत

October 7, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : छत्तीसगढ़ के इस जिले मे कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इतने अधिकारीयों कि बदली जिम्मेदारी.. देखे पूरी सूची

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सीधी ट्रेन; सांसद ने दिखाई हरी झंडी

October 6, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची

October 5, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: रायपुर में इस तारीख से लगेगा दो दिनी राज्य स्तरीय रोजगार मेला, आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; यहां जानिए पूरी डिटेल्स

October 5, 2026
Next Post
शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री  साय

शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अक्टूबर महीने में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी कि छुटियों कि लिस्ट!

कैश की भारी कमी के कारण छोटे शहरों में बंद हो सकते हैं ATM, ग्राहकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

June 9, 2026
1 नवंबर से बैंकिंग के नियमों में होगा बड़ा बदलाव; SBI कार्ड फीस से लेकर नॉमिनी तक होंगे ये 5 बदलाव…

1 नवंबर से बैंकिंग के नियमों में होगा बड़ा बदलाव; SBI कार्ड फीस से लेकर नॉमिनी तक होंगे ये 5 बदलाव…

October 29, 2025
छत्तीसगढ़ में मानसून कि रफ्तार जल्द होगी धीमी.. पढ़ें क्या कहती है IMD कि लेटेस्ट रिपोर्ट!…*

छत्तीसगढ़ में मानसून होगा सुपर एक्टिव, अगले सात दिनों तक बारिश और वज्रपात की चेतावनी

June 28, 2026
पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में   इतने लोगों की  हुई मौत

पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में इतने लोगों की हुई मौत

January 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर
  • Amazon – Flipkart Sale 2026: Amazon और Flipkart की बंपर सेल आज रात से शुरू, जाने किस product पर कहां मिलेगी भारी मात्रा में छूट
  • Airtel Postpaid Plan: Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान, अब देने होंगे ₹50 ज्यादा, बदले में मिलेगा फ्री इंटरनेशनल रोमिंग
  • Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR