राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चल रहे प्रदर्शन में शामिल कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता ने दावा किया है कि सरकार ने उन्हें बैठक के लिए बुलाया है। प्रवक्ता ने यह भी दावा कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से उनके प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हो सकती है। सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। बता दें कि बीते कई दिनों के प्रदर्शन के बाद आज कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक संसद की ओर मार्च निकल रहे थे। हालांकि इस दौरान आएएएफ और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्च शुरू करने के लिए जंतर-मंतर से निकलने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए. लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए डंडे बरसाए. पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी जंतर-मंतर आने से रोक दिया है. प्रदर्शनकारियों की RPF के जवानों से झड़प हुई. वहीं हालातों को काबू करने के लिए पुलिस और RPF ने प्रदर्शनकारियों को लाठीचार्ज करके पीछे खदेड़ दिया.
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर जेपी नड्डा से मुलाकात की जानकारी दी। सौरभ दास ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, “सुबह के 11:52 बजे हैं। आशुतोष रांका और मैं, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की ओर से, जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं। सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। हमारी मांगें साफ हैं। बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं।” हालांकि देखने वाली बात होगी कि अगर सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल के बीच मुलाकात होती है तो किन-किन मांगों को पूरा किया जाता है।
बताया जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आशुतोष रांका और सौरव दास केंदीय मंत्री जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं. CJP का कहना है कि सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था. इसके साथ ही पार्टी ने ये भी कहा कि उनकी मांगें साफ है और जिसके बारे में वो केंदीय मंत्री से बात करेंगे.
















