• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 31, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

छत्तीसगढ़ में NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर में भाजपा-कांग्रेस का टकराव, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

Amish Kumari by Amish Kumari
July 22, 2026
in शिक्षा
छत्तीसगढ़ में NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर में भाजपा-कांग्रेस का टकराव, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन का असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के बीच झूमा-झटकी की नौबत आ गई है, पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए आंसू गैस छोड़ने के साथ तेज पानी की बौछार की.

 

READ ALSO

CBSE Syllabus: CBSE में बड़ा बदलाव; 9वीं और 10वीं के सिलेबस में भारी फेरबदल, कई नए विषय जुड़े

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जल्द होंगी जारी, जाने एडमिट कार्ड और परीक्षा गाइडलाइंस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट.

राजधानी रायपुर में दिल्ली में नीट पेपर लीक के मामले में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के प्रधानमंत्री आवास के सामने मंगलवार रात किए गए प्रदर्शन का असर आज देखने को मिला. एक तरफ जहां भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला बताते हुए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की ओर कूच किया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने राहुल और प्रियंका के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर की ओर कूच किया.

 

 

 

 

पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए पहले ही योजना बनाते हुए शंकर नगर में बैरिकेडिंग कर कांग्रेस को रोकने की योजना बनाई थी. दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. राजीव भवन के समक्ष भाजपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. यहां पर स्थिति को संभालने पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ-साथ तेज पानी की जबरदस्त बौछार भी की.

 

नेताओं की प्रतिक्रिया

भाजपा प्रदर्शन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि काँग्रेस का शर्मनाक कृत्य सामने आया है. इनके नेता प्रधानमंत्री आवास के सामने बैठकर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं. हमारे देश के शीर्ष पद पर बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्द कहना बेहद शर्मनाक बात है. इसका आक्रोश जनता और कार्यकर्ताओ में है. इसी का विरोध करने हम आज काँग्रेस मुख्यालय की ओर कूच करने निकले हुए है. आंसू गैस दागे जाए चाहे वाटर कैनन चलाया जाए, हमारे नेता मोदी जी के ख़िलाफ अपशब्द सुनने के बाद कार्यकर्ता रुकने नहीं वाले हैं. सरकार संसद में चर्चा को भी तैयार है, लेकिन कांग्रेस निम्न स्तर की राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने कल जैसा आचरण दिखाया है. जिस प्रकार से नियमों को तोड़कर प्रधानमंत्री आवास के बाहर बैठा गया है. राहुल गाँधी ने आंदोलन को भड़काने की कोशिश की है. राहुल गांधी का कृत्य संविधान और लोकतंत्र के विपरीत है. ऐसा आचरण संवैधानिक पद पर रहते हुए व्यक्ति को शोभा नहीं देता है. राहुल गाँधी का कृत्य हमारे देश के लिए दुर्भाग्यजनक है. संसद में विपक्ष चर्चा के लिए भाग रहा है, क्योंकी इनके पास तर्क नहीं है, तथ्य नहीं है. विपक्ष की मानसिकता केवल लोकसभा की कार्रवाई को बाधित करना और देश में अराजकता फैलाना ही है.

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि काँग्रेस नेता राहुल गाँधी ने संविधान विरोधी हरकत की है, जिसका विरोध पूरा देश कर रहा है. इसी का विरोध हम भी आज करने बैठे हुए है. कॉंग्रेस मुख्यालय का घेराव किया जाएगा.

 

वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने कहा कि जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष संविधानों की खिलवाड़ उड़ाते हुए, देश में अराजकता फैला रहे हैं. इसकी हम निंदा करते है. इसका विरोध किया जा रहा है. ये भारत नियम सिद्धांत और शांति से चलने वाला देश है. ये देश कॉंग्रेस ले विचारो से चलने वाला देश नहीं है. जिस प्रकार से टुकड़े-टुकड़े में बाँटकर देश के भीतर देश विरोधी गतिविधियों को संजाम दिया जा रहा है. इसे देश की जनता जान चुकी है. भौगोलिकसंदर्भ

 

 

बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसजन.

उधर बिलासपुर में नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया.

 

कांग्रेसजन तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर पदयात्रा करते हुए नेहरू चौक पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर बल प्रयोग किया गया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया

Related Posts

शिक्षा

CBSE Syllabus: CBSE में बड़ा बदलाव; 9वीं और 10वीं के सिलेबस में भारी फेरबदल, कई नए विषय जुड़े

October 30, 2026
शिक्षा

CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जल्द होंगी जारी, जाने एडमिट कार्ड और परीक्षा गाइडलाइंस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट.

October 7, 2026
शिक्षा

CBSE Board Exam 2027: CBSE Board 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, जानिए कब आएगा टाइम टेबल

October 1, 2026
शिक्षा

NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर

September 24, 2026
शिक्षा

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए सैंपल पेपर्स और मार्किंग स्कीम जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड..

September 22, 2026
शिक्षा

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

September 5, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 9 अप्रैल को जिला आगमन प्रस्तावित ,अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु काउन्सलिंग 5 अगस्त तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बिना रुके कटेगा Toll Tax! भारत का पहला बैरियर-फ्री टोल सिस्टम शुरू

बिना रुके कटेगा Toll Tax! भारत का पहला बैरियर-फ्री टोल सिस्टम शुरू

May 3, 2026

Cg News Today : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत

September 20, 2026

BSNL: BSNL का धांसू प्लान, 200Mbps स्पीड के साथ मिलेगा 5000GB इंटरनेट और 25 से ज्यादा OTT फायदा

August 25, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, तीन महीने तक बिना अनुमति अवकाश नहीं

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, तीन महीने तक बिना अनुमति अवकाश नहीं

April 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • NHAI Annual Local Pass 2026: टोल टैक्स से मिलेगी छुट्टी, 1500 में बनेगा एक साल का पास, इस दिन से नया नियम लागू
  • Delhi fire: जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट, बीजापुर जिले के लिए दोबारा येलो अलर्ट
  • ISRO NVS-03 Launch: ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, जानें कैसे करता है काम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR