• Privacy Policy
  • About Us
Friday, June 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
June 5, 2026
in रायगढ़
घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

 *5 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शिकायतों की गंभीरता और समयसीमा में निराकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आवेदक पिंगल कुमार बघेल (41 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 05, छाल रोड, घरघोड़ा द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र की जांच एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी द्वारा की गई। जांच के आधार पर कल आवेदक की पत्नी, साले और ससुर के विरुद्ध चोरी, धोखाधड़ी एवं आपराधिक षड्यंत्र के आरोपों में थाना घरघोड़ा में अपराध दर्ज किया गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी सीमा बघेल और उसके भाई कृष्ण कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

🔹 *शिकायत की जांच में सामने आया करोड़ों की संपत्ति हड़पने का कथित षड्यंत्र, व्यवसाय की रकम कथित रूप से निकालकर साले को देने का आरोप*

शिकायतकर्ता पिंगल कुमार बघेल ने बताया कि वह फेब्रिकेशन, सेंट्रिंग एवं मीडिया से संबंधित कार्य करता है। वर्ष 2008 में इसका विवाह श्रीमती सीमा यादव (सीमा बघेल) से हुआ है । व्यवसाय में आर्थिक प्रगति होने के बाद उसके ससुर भरतलाल यादव और साला कृष्ण कुमार यादव का उसके घर आना-जाना बढ़ गया। शिकायत के अनुसार वह प्रतिदिन अपने व्यवसाय से प्राप्त राशि अपनी पत्नी सीमा बघेल को सुरक्षित रखने के लिए सौंपता था।

वर्ष 2014 में उसे संदेह हुआ कि व्यवसाय से प्राप्त राशि के अनुपात में घर में रकम उपलब्ध नहीं है। इस पर उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर निगरानी शुरू की। शिकायत के अनुसार फुटेज देखने पर उसे पता चला कि उसकी पत्नी बिना उसकी जानकारी के आलमारी से रकम निकालकर अपने भाई कृष्ण कुमार यादव को दे रही थी। जांच के दौरान कृष्ण कुमार यादव के बैंक खाते के लेन-देन का अवलोकन करने पर लगभग 22 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन पाए गए, जबकि वह बेरोजगार था।

🔹 *मुआवजा मिलने की संभावना वाली भूमि पत्नी के नाम कराने का आरोप*

शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2022 में उसने तमनार क्षेत्र में अधिग्रहण योग्य भूमि खरीदने की योजना बनाई थी। उक्त भूमि पर भविष्य में करोड़ों रुपये के मुआवजे और नौकरी मिलने की संभावना थी। आरोप है कि इसी जानकारी का लाभ उठाते हुए ससुर भरतलाल यादव, साला कृष्ण कुमार यादव और पत्नी सीमा बघेल ने एक राय होकर उस पर दबाव बनाया और लगभग 13 लाख 50 हजार रुपये की भूमि सीमा बघेल के नाम पर रजिस्ट्री कराई। इसके बाद अन्य संपत्तियों को भी हड़पने के उद्देश्य से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

🔹 *जांच में चोरी, धोखाधड़ी और गबन के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए*

एसडीओपी धरमजयगढ़ द्वारा की गई विस्तृत जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि आरोपीगण श्रीमती सीमा बघेल, कृष्ण कुमार यादव और भरतलाल यादव ने एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से आवेदक को आर्थिक नुकसान पहुंचाने, उसकी रकम और संपत्ति पर अनुचित लाभ अर्जित करने तथा उसकी मेहनत की कमाई का गबन करने का प्रयास किया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर दिनांक 03 जून 2026 को थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 188/2026 धारा 61(2), 49, 318(4), 303(2), 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

🔹 *पत्नी और साला गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी*

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में विवेचना के दौरान दिनांक 04 जून 2026 को आरोपी सीमा बघेल (41 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 05, छाल रोड, घरघोड़ा तथा कृष्ण कुमार यादव (39 वर्ष) निवासी पैलपारा वार्ड क्रमांक 14, सारंगढ़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने प्रकरण से संबंधित तथ्यों के संबंध में जानकारी दी। मामले में पर्याप्त साक्ष्य एवं सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
प्रकरण में नामजद एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शेष है, जिसकी तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* —

*“धोखाधड़ी, गबन और आपराधिक षड्यंत्र जैसे अपराधों में शामिल व्यक्ति को कानून से बचने का मौका नहीं दिया जाएगा। पीड़ितों को न्याय दिलाना और आर्थिक अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना हमारी प्राथमिकता है।”*

Related Posts

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

June 4, 2026
आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 3, 2026
किसानों के लिए खाद-बीज की भरपूर उपलब्धता, 24 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का सुरक्षित भंडारण
रायगढ़

किसानों के लिए खाद-बीज की भरपूर उपलब्धता, 24 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का सुरक्षित भंडारण

June 3, 2026
चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

June 2, 2026
अभियान संवेदना : धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार
रायगढ़

अभियान संवेदना : धरमजयगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी के आरोपी को छाल से किया गिरफ्तार

June 2, 2026
आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
रायगढ़

आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित

June 1, 2026
Next Post
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! कल बंद रहेंगी ये सर्विस, जान लीजिए पूरी बात

HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! कल बंद रहेंगी ये सर्विस, जान लीजिए पूरी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारत में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया नियम, देखे किन- किन कंपनियों पर पड़ेगा नए आदेश का असर!

भारत में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया नियम, देखे किन- किन कंपनियों पर पड़ेगा नए आदेश का असर!

December 1, 2025
NPS-UPS में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने दी दो नए निवेश विकल्पों को मंजूरी

NPS-UPS में बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने दी दो नए निवेश विकल्पों को मंजूरी

October 26, 2025
क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल के नए रेट, फौरन चेक करें लेटेस्ट रेट

May 5, 2026
रायपुर से दुर्ग तक चलेगी मेट्रो ट्रेन, DPR के लिए ₹5 करोड़ की मिली मंजूर

रायपुर से दुर्ग तक चलेगी मेट्रो ट्रेन, DPR के लिए ₹5 करोड़ की मिली मंजूर

December 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर! कल बंद रहेंगी ये सर्विस, जान लीजिए पूरी बात
  • घरघोड़ा में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, पत्नी और साले गिरफ्तार
  • 12वें फ्लोर में लगी भीषण आग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड
  • रेपो रेट में बदलाव नहीं; RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी.. क्या अब सस्ता होगा आपका लोन?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR