भारत में एक बार फिर सबसे खतरनाक वायरस ने दस्तक दी है। जी हां हम बात कर रहें है कोरोना वायरस (Covid Positive) की। जो इन दिनों एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला आंध्र प्रदेश से सामने आया है। यहां अम्रारावती में 10 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है। सामने आए 10 मामले के बाद प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 49 हो गई है। इनमें से 24 मरीज अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं, जबकि 16 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, चार लोगों की जान जा चुकी है।दक्षिण-एशियाई और प्रवासी
स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में बुलेटिन जारी किया है। जारी बुलटिन के अनुसार, सबसे अधिक तीन मरीज गुंटूर जिले से मिले हैं। इसके अलावा एनटीआर जिले में दो नए मामले सामने आए हैं। जबकि अल्लूरी सीताराम राजू, एलुरु, कृष्णा, तिरुपति और विशाखापत्तनम जिलों में एक-एक नया संक्रमित मरीज मिला है। विभाग ने बताया कि अब तक कुल 302 लोगों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।
बता दें कि राज्य में कोविड-19 से अब तक चार लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें तीन मौतें वाईएसआर कडप्पा जिले में और एक काकीनाडा जिले में हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में सर्विलांस व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। जिला रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखने और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।















