• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 20, 2026
in रायगढ़
साइबर और कोतवाली-चक्रधनरगर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 चोर और 2 चोरी की बाइक खरीदने वाले गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 *20 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर और थाना कोतवाली – चक्रधरनगर पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच बाइक चोरों और चोरी की बाइक खरीदने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

READ ALSO

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने बाइक चोरों पर पुलिस मुखबिर लगाकर सूचना ली जा रही है । इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली कि सत्तीगुड़ी चौक निवासी आयुष दास महंत के पास चोरी की मोटरसाइकिल है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन सप्ताह पूर्व सत्तीगुड़ी चौक से चोरी की गई बजाज CT-100 (CG-13-AH-2258) को उसने संबलपुरी निवासी दशरथ खड़िया को ₹3,000 में बेच दिया था। वहीं 7 जुलाई की रात उसने विष्णु राठिया और जलधर कुंवर के साथ मिलकर प्रार्थी की होंडा एसपी-125 चोरी की थी। इसके बाद 10 जुलाई की रात उसने अमन खड़िया और अमित भोय के साथ मिलकर चक्रधरनगर क्षेत्र के सिग्नल चौक से हीरो ग्लैमर (CG-13-J-4850) चोरी कर उसे संबलपुरी निवासी नरसिंग चौहान को बेच दिया।

चोरी बाइक के संबंध में सत्तीगुड़ी चौंक से चोरी बाइक पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 364/2026, धारा 303(2) बीएनएस तथा सिग्नल चौंक से चोरी बाइक के संबंध में थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 356/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था ।

पुलिस ने आयुष दास महंत के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से होंडा एसपी-125, दशरथ खड़िया के कब्जे से बजाज CT-100 तथा विवेचना के दौरान तीसरी चोरी की बाइक चक्रधरनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के खरीददार आरोपी नरसिंग चौहान के घर दबिश देकर बरामद किया गया । पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर आयुष दास महंत, विष्णु राठिया, जलधर कुंवर, अमन खड़िया, अमित भोय तथा चोरी की बाइक खरीदने वाले दशरथ खड़िया, नरसिंग चौहान को 19 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में चोरी का माल खरीदकर छिपाने एवं अपराध में सहभागिता पाए जाने पर धारा 317(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी नरसिंग चौहान ने अपने मेमोरेंडम कथन में उसने बताया कि उसका परिचित आयुष दास महंत करीब 4-5 दिन पहले उसके पास आया था और बताया कि उसने एक ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी की है तथा उसका नंबर प्लेट भी बदल दिया है। आयुष ने पैसों की जरूरत बताते हुए मोटरसाइकिल उसके पास रख दी और बदले में उससे ₹4,700 लिए।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की। चोरी की संपत्ति अपने पास रखने एवं खरीदने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. आयुष दास महंत (20 वर्ष), निवासी सत्तीगुड़ी चौक, थाना कोतवाली, रायगढ़।
2. विष्णु राठिया (18 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना चक्रधरनगर।
3. जलधर कुंवर (24 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना चक्रधरनगर।
4. अमन खड़िया (19 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना चक्रधरनगर।
5. अमित भोय (20 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना चक्रधरनगर।
6. दशरथ खड़िया (24 वर्ष), निवासी संबलपुरी, थाना चक्रधरनगर (चोरी की बाइक खरीदने वाला)।
7. नरसिंग चौहान पिता मनोहर चौहान (37 वर्ष), निवासी ग्राम संबलपुरी (चोरी की बाइक खरीदने वाला)।

 

*जब्त संपत्ति – चोरी की 3 बाइक कीमती करीब एक लाख रूपये* ।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। चोरी करने वाले ही नहीं, बल्कि चोरी की संपत्ति खरीदने वाले भी समान रूप से कानून के दायरे में लाए जाएंगे। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कॉलोनाइजरों की मनमानी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

September 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार

September 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अविश्वास प्रस्ताव के बीच उप सरपंच की गिरफ्तारी, कोतरारोड थाने के बाहर गरमाई सियासत ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

September 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नेशनल हाईवे-49 पर सड़क के बीच खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर एफआईआर

September 3, 2026
Next Post
Zimbabwe के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

Zimbabwe के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000

किसानों के लिए GOOD NEWS, इसी हफ्ते खाते में आएगी 23वीं किस्त, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

June 15, 2026
रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरे बागेश्वर बाबा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत

रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरे बागेश्वर बाबा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत

March 28, 2026
आज हम पते में जिस ‘छत्तीसगढ़’ शब्द का उपयोग करते हैं, वह श्रद्धेय अटल जी की ही देन – मुख्यमंत्री  साय

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर जिले में शिक्षा के विकास को मिल रही नई गति

August 18, 2025
RBI का इस बैंक पर लगाया प्रतिबंध, कहीं इसमें आपका खाता तो नहीं? जानिए ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा

RBI का बड़ा एक्शन, 59 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस किया रद्द

August 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal For Today : वृषभ राशि वालों आज आपके घर में रौनक और खुशियों का माहौल बना रहेगा, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Congress Incharge Change: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी: पंजाब में लड़ाई के बीच हटाए गए भूपेश बघेल
  • Drishyam 3: फिर दिमाग उलझाने आ रहे हैं अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’, जानिए सिनेमाघरों कब देगी दस्तक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR