• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

घने कोहरे ने बिगाड़ा हवाई सफर; दिल्ली एयरपोर्ट पर 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट, जानें डिटेल

Amish Kumari by Amish Kumari
December 28, 2025
in देश
घने कोहरे ने बिगाड़ा हवाई सफर; दिल्ली एयरपोर्ट पर 150 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट, जानें डिटेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

दिल्ली में आज सुबह घने कोहरे और प्रदूषित हवा की वजह से काफी खराब विजिबिलिटी दर्ज की गई, जिसकी वजह से रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। रविवार को खराब विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट की 150 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई। खराब विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली से टेक-ऑफ करने वाली और लैंड करने वाली दोनों फ्लाइट्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी सामान्य हो रही है और फ्लाइट्स ऑपरेशन भी सामान्य होता जा रहा है।

 

READ ALSO

होली में घर जाना हुआ आसान: टाटानगर-रांची से बिहार और यूपी के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें;जानें पूरा शेड्यूल

हवाई यात्रा में बदसलूकी पर सख्ती,’जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू, DGCA ने जारी किया ड्राफ्ट

विजिबिलिटी में सुधार, अब सामान्य रूप से चल रही हैं फ्लाइट्स

दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह 9 बजे एक पैसेंजर एडवाइजरी जारी की। एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की गई इस एडवाइजरी में कहा, ”दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी में सुधार हो रहा है और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि लेटेस्ट फ्लाइट स्टेटस के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन कंपनियों से संपर्क करें।” दिल्ली एयरपोर्ट ने इससे पहले सुबह 8 बजे भी एक एडवाइजरी जारी की थी और विजिबिलिटी में सुधार होने का अपडेट दिया था।

 

 

दिल्ली आने-जाने वाली तमाम ट्रेनें लेट

दिल्ली में घने कोहरे और प्रदूषित हवा की वजह से खराब हुई विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट्स के साथ-साथ कई ट्रेनें भी लेट हुईं। देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें खराब विजिबिलिटी की वजह से लेट हुईं। ऐसे ही, दिल्ली से प्रस्थान करने वाली ट्रेनों में भी देरी हुई। बताते चलें कि आज दिल्ली में सुबह हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही और AQI 392 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शहर के 19 निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें से आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सबसे खराब (444) रही।

दिल्ली में सुबह 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है।

Related Posts

फैक्ट्री में बड़ा हादसा; टेस्टिंग के दौरान पानी की टंकी फटने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत
देश

होली में घर जाना हुआ आसान: टाटानगर-रांची से बिहार और यूपी के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें;जानें पूरा शेड्यूल

February 18, 2026
इतने  तारीख के बाद इंडिगो की कोई उड़ान नहीं होगी रद, सरकार को दिलाया भरोसा
देश

हवाई यात्रा में बदसलूकी पर सख्ती,’जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू, DGCA ने जारी किया ड्राफ्ट

February 18, 2026
सिगरेट महंगी होते ही शेयरों में धमाका, गोडफ्रे फिलिप्स में 20% का तगड़ा रिटर्न
देश

सिगरेट महंगी होते ही शेयरों में धमाका, गोडफ्रे फिलिप्स में 20% का तगड़ा रिटर्न

February 18, 2026
YouTube ने लागू किया नया नियम, पासवर्ड शेयरिंग पर कंपनी ने लगाई रोक…
देश

करीब एक घंटे बाद ठीक हुआ YouTube, तकनीकी गड़बड़ी से रुकी थी वीडियो सेवा; जानिए वजह

February 18, 2026
श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर संदिग्ध वस्तु से दहशत, आईईडी की आशंका के बाद ट्रैफिक बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
देश

श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर संदिग्ध वस्तु से दहशत, आईईडी की आशंका के बाद ट्रैफिक बंद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

February 18, 2026
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी, DA और पेंशन बढ़ने के संकेत, जानें कब से मिलेगा फायदा?
देश

8वां वेतन आयोग: सैलरी, पेंशन और भत्तों से रह सकते हैं वंचित ये कर्मचारी और पेंशनर्स, जानिए किसे नहीं मिलेगा लाभ

February 17, 2026
Next Post
भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का एजेंट बताते हुए दी खुली चुनौती…

भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को भाजपा का एजेंट बताते हुए दी खुली चुनौती…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

48वां रावत नाचा महोत्सव : लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

48वां रावत नाचा महोत्सव : लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

November 15, 2025
आज से सब्सक्रिप्शन के खुल रहा है Sudeep Pharma का IPO, यहां जानें GMP और प्राइस बैंड…

आज से सब्सक्रिप्शन के खुल रहा है Sudeep Pharma का IPO, यहां जानें GMP और प्राइस बैंड…

November 21, 2025
विश्वकर्मा जयंती पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत अब तक 8.39 लाख निर्माण श्रमिक लाभान्वित

विश्वकर्मा जयंती पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत अब तक 8.39 लाख निर्माण श्रमिक लाभान्वित

September 16, 2025
राजस्व कार्य होंगे और अधिक पारदर्शी व समयबद्ध: मंत्री  टंक राम वर्मा

राजस्व कार्य होंगे और अधिक पारदर्शी व समयबद्ध: मंत्री टंक राम वर्मा

August 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • टी20 वर्ल्ड कप 2026: सुपर-8 का शेड्यूल जारी, जानिए कब और किससे मुकाबला करेगी टीम इंडिया
  • होली में घर जाना हुआ आसान: टाटानगर-रांची से बिहार और यूपी के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें;जानें पूरा शेड्यूल
  • घने जंगलों में छिपा नक्सली डम्प बरामद, ITBP की 38वीं बटालियन को बड़ी कामयाबी
  • हवाई यात्रा में बदसलूकी पर सख्ती,’जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू, DGCA ने जारी किया ड्राफ्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR