• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

ITR फाइल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस

Amish Kumari by Amish Kumari
June 18, 2026
in देश
ITR फाइल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, आ सकता है इनकम टैक्स का नोटिस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने का समय आते ही टैक्सपेयर्स इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। आजकल टैक्स अथॉरिटीज पूरी तरह से टेक्नोलॉजी पर आधारित सिस्टम और डेटा मैचिंग का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे गड़बड़ी पकड़े जाने की आशंका बहुत बढ़ गई है। ऐसे में ITR भरते समय पूरी सटीकता और सही जानकारी देना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। थोड़ी सी भी लापरवाही या अनजाने में की गई गलती के कारण आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से नोटिस मिल सकता है, या फिर आपका रिफंड अटक सकता है।

 

READ ALSO

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

 

गलत फॉर्म का चुनाव और गलत असेसमेंट ईयर

आईटीआर भरते समय सबसे आम गलतियों में से एक है गलत फॉर्म चुनना। जैसे कि 50 लाख रुपये से कम इनकम वाले सैलरीड लोग, जिन्हें कोई कैपिटल गेंस नहीं है, उन्हें आमतौर पर आईटीआर-1 भरना होता है। वहीं बिजनेस या प्रोफेशन से इनकम वाले लोगों को आईटीआर-3 का इस्तेमाल करना चाहिए। गलत फॉर्म चुनने पर आपका रिटर्न डिफेक्टिव माना जा सकता है और प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है। इसके अलावा असेसमेंट ईयर चुनने में भी लोग गलती करते हैं। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में कमाए गए पैसे के लिए सही असेसमेंट ईयर 2026-27 होगा। इसमें गलती होने पर डबल टैक्स और पेनाल्टी का सामना करना पड़ सकता है।

 

पर्सनल डिटेल्स और बैंक खाते की अधूरी जानकारी

टैक्सपेयर्स को यह हमेशा पक्का करना चाहिए कि उनका नाम, पैन, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और फोन नंबर पूरी तरह से उनके पैन रिकॉर्ड से मैच करते हों। बैंक अकाउंट की डिटेल्स या आईएफएससी कोड गलत होने से आपका रिफंड आने में देरी हो सकती है और बैंक वैलिडेशन एरर आ सकता है। इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले बैंक डिटेल्स को दोबारा चेक करना बहुत जरूरी है।

 

कमाई छिपाना और पुराने दस्तावेजों से मिलान न करना

लोग अक्सर सेविंग्स अकाउंट के ब्याज, फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी, कैपिटल गेंस और रेंटल इनकम को रिपोर्ट करना भूल जाते हैं। एक्सपर्ट्स चेतावनी देते हैं कि टैक्स फ्री या छूट वाली इनकम को भी बताना जरूरी होता है। उदाहरण के लिए, इक्विटी शेयर या म्यूचुअल फंड से 1.25 लाख रुपये तक का लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस भले ही टैक्स फ्री हो, लेकिन इसे शेड्यूल में दिखाना जरूरी है। इसके साथ ही रिटर्न भरने से पहले अपनी इनकम का मिलान फॉर्म 26एएस, एआईएस और टीआईएस से जरूर कर लें। इनमें आपके टीडीएस, इन्वेस्टमेंट, सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन, जीएसटी टर्नओवर और फॉरेन रेमिटेंस की पूरी जानकारी होती है। अगर फॉर्म 16 और एआईएस में अंतर होगा, तो टैक्स बढ़ सकता है या रिफंड कम हो सकता है।

 

नौकरी बदलना और डिडक्शन क्लेम न कर पाना

अगर आपने साल के बीच में नौकरी बदली है तो आपको एक से ज्यादा कंपनियों से फॉर्म 16 मिल सकता है। कई लोग सिर्फ आखिरी कंपनी का फॉर्म 16 देखकर रिटर्न भर देते हैं, जबकि आपको सभी कंपनियों की सैलरी को जोड़कर कुल इनकम पर टैक्स देना चाहिए। इसके अलावा कई लोग सही डिडक्शन क्लेम करना भूल जाते हैं जिससे उन पर टैक्स का बोझ बढ़ जाता है। अगर आप अपने एंप्लॉयर को रेंट रसीद नहीं दे पाए थे, तो भी आप आईटीआर भरते समय एचआरए का फायदा ले सकते हैं।

 

एडवान्स टैक्स और एनएससी के ब्याज पर ध्यान न देना

अगर आपकी कमाई के अन्य सोर्स हैं तो आपको फाइनेंशियल ईयर के दौरान किस्तों में एडवान्स टैक्स जमा करना होता है। एडवान्स टैक्स न भरने या कम भरने पर बचे हुए अमाउंट पर हर महीने 1 पर्सेंट की दर से ब्याज लगता है। इसी तरह नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी को लेकर भी भ्रम रहता है। एनएससी में इन्वेस्टमेंट पर 80सी के तहत डिडक्शन तो मिलता है, लेकिन इससे मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स के दायरे में आता है। इसे अन्य सोर्स से इनकम में दिखाना जरूरी है, वरना बाद में टैक्स डिमांड आ सकती है।

 

समय पर ई-वेरिफिकेशन न करना

रिटर्न फाइल करना सिर्फ आधा काम है। इसके बाद 30 दिनों के भीतर इसका ई-वेरिफिकेशन करना अनिवार्य है। इसे आप आधार ओटीपी, नेट बैंकिंग या इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप साइन किया हुआ आईटीआर-वी सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर भी भेज सकते हैं। तय समय में ऐसा न करने पर आपका रिटर्न इनवैलिड घोषित हो जाएगा और आपको दोबारा नए सिरे से पूरी प्रोसेस करनी पड़ेगी। फ्यूचर में होने वाले किसी भी नुकसान से बचने के लिए सबमिट करने से पहले हर जानकारी को अच्छे से जांच लें।

Related Posts

देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
देश

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, यौन अपराधों की सुनवाई के लिए 850 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी

November 4, 2026
देश

Agniveer: दिवाली से पहले अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2 साल बढ़ गया कार्यकाल, 6 साल में होंगे रिटायर

November 4, 2026
देश

Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

November 4, 2026
Next Post
मिथुन और सिंह राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी,तथा इन्हे रहना होगा सावधान??

आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

एक गिलास हल्दी पानी से सेहत में आ सकता है बड़ा बदलाव, जानिए कब और कैसे पिएं ताकि मिले दोगुना फायदा

एक गिलास हल्दी पानी से सेहत में आ सकता है बड़ा बदलाव, जानिए कब और कैसे पिएं ताकि मिले दोगुना फायदा

April 6, 2026
Paytm ने लॉन्च किया नया App, AI से स्मार्ट पेमेंट के साथ हर ट्रांजेक्शन पर मिलेगा डिजिटल गोल्ड.

Paytm ने लॉन्च किया नया App, AI से स्मार्ट पेमेंट के साथ हर ट्रांजेक्शन पर मिलेगा डिजिटल गोल्ड.

November 11, 2025
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन में लौटे, अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद बोले– नियमों से ऊपर कोई नहीं

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन में लौटे, अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद बोले– नियमों से ऊपर कोई नहीं

March 12, 2026
वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

वेलकम टू द जंगल से लेकर जन नायगन तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

August 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Stock Market Prediction for Tomorrow: कल शेयर बाजार में तूफानी तेजी की उम्मीद, भारती एयरटेल समेत इन 5 शेयरों पर रखें नजर
  • Ghee Price Hike: अमूल के बाद अब इस ब्रांड का घी हुआ बेहद महंगा, देखें नई रेट लिस्ट
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पाती पाकर खिल उठा अनीता गुप्ता का चेहरा, महतारी वंदन की राशि से मनाएंगी दीपावली
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR