• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

30 नवंबर के पहले कर लें ये जरूरी वित्तीय काम-काज, वरना बाद में होगा बड़ा नुकसान!

Amish Kumari by Amish Kumari
November 24, 2025
in देश
30 नवंबर के पहले कर लें ये जरूरी वित्तीय काम-काज, वरना बाद में होगा बड़ा नुकसान!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

30 नवंबर की डेडलाइन नजदीक है और कुछ जरूरी वित्तीय और दस्तावेज़ी काम इसे पहले पूरा करना बेहद जरूरी है। अगर आप तय समय सीमा के भीतर इन कामों को नहीं निपटाते, तो न सिर्फ आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि भारी पेनाल्टी भी लग सकती है। ऐसे में समय रहते इन जरूरी कार्यों की सूची पर ध्यान देना बेहद महत्वपूर्ण है। एंजेल वन के मुताबिक, दरअसल, टैक्स कम्प्लायंस को समय पर पूरा करने से फाइनेंशियल मैनेजमेंट आसान होता है और टैक्सपेयर्स को फालतू ब्याज या पेनल्टी चार्ज से बचने में मदद मिलती है।

 

READ ALSO

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

 

TDS/TCS रिटर्न और चालान जमा करने की अंतिम तिथि

अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2025

अक्टूबर माह में स्रोत पर काटे गए कर (टीडीएस) या एकत्र किए गए कर (टीसीएस) के लिए चालान-कम-स्टेटमेंट दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है।

इसमें शामिल धाराएं: यह अनुपालन विशेष रूप से आयकर अधिनियम की धारा 194-IA, 194-IB, 194M, और 194S के अंतर्गत आने वाले टैक्स कटौतीकर्ताओं पर लागू होता है।

उदाहरण के तौर पर अचल संपत्ति की बिक्री पर टीडीएस, किराए पर टीडीएस, या ठेकेदारों/पेशेवरों को भुगतान पर टीडीएस, आदि।

 

ट्रांसफर प्राइसिंग के मामलों में ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि

अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2025

जिन करदाताओं को ट्रांसफर प्राइसिंग ऑडिट कराना अनिवार्य है, उन्हें आकलन वर्ष 2025-26 (वित्तीय वर्ष 2024-25) के लिए अपना आयकर रिटर्न (ITR) 30 नवंबर तक दाखिल करना होता है।

 

फॉर्म 3CEAA जमा करना

अंतिम तारीख: 30 नवंबर 2025

अंतरराष्ट्रीय समूहों की कॉन्स्टिटुएंट एंटिटीज़ को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए फॉर्म 3CEAA (जो कि मास्टर फाइलिंग से संबंधित है) अनिवार्य रूप से इसी तारीख तक जमा करना होता है। कुल मिलाकर सभी टैक्सपेयर्स, विशेषकर जिन्हें ट्रांसफर प्राइसिंग ऑडिट की आवश्यकता है, उन्हें 30 नवंबर 2025 की इन महत्वपूर्ण समय-सीमाओं को ध्यान में रखना चाहिए ताकि वे किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बच सकें।

 

PNB KYC अपडेट की भी डेडलाइन है 30 नवंबर

पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी ने कस्टमर्स को 30 नवंबर, 2025 तक अपने अपने कस्टमर को जानें यानी KYC अपडेट पूरे करने की अपील की है। यह जरूरत उन सभी अकाउंट्स पर लागू होती है जिनका केवाईसी रिन्यूअल 30 सितंबर, 2025 तक होना था। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई) के नियमों के मुताबिक, बैंक ने साफ़ किया है कि नियमों का पालन न करने पर अकाउंट के कामकाज पर रोक लग सकती है।

 

 

NPS-UPS स्विच की डेडलाइन भी 30 नवंबर

पात्र सरकार कर्मचारियों के लिए एनपीएस से यूपीएस में स्विच करने की भी डेडलाइन 30 नवंबर 2025 है। अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से रिक्वेस्ट मिलने के बाद, केंद्र ने 30 जून और 30 सितंबर की पिछली कट-ऑफ के बाद दूसरी बार यह डेडलाइन बढ़ाई है। यूपीएस में हाल ही में किए गए सुधारों, जिसमें बेहतर बेनिफिट्स और टैक्स एडवांटेज शामिल हैं, ने एम्प्लॉइज को अपने ऑप्शन्स को एवैल्यूएट करने के लिए और समय मांगने के लिए प्रेरित किया है।

लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख भी 30 नवंबर

अगर आप पेंशनर हैं तो 30 नवंबर अपना सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख भी है। 30 नवंबर की डेडलाइन मिस होने का मतलब है कि आपकी पेंशन कुछ समय के लिए रुक जाएगी, लेकिन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के बाद यह फिर से शुरू हो जाएगी और पेंडिंग पेमेंट जारी हो जाएंगे। हाल के हफ्तों में, सरकारी विभागों, बैंक और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने ऑनलाइन जमा करने, डोरस्टेप बैंकिंग, लाइफ सर्टिफिकेट और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सुविधाओं के ज़रिए प्रोसेस को आसान बनाने के लिए कोशिशें बढ़ाई हैं

Related Posts

देश

Election result: बंगाल उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, तमिलनाडु में विजय का जलवा

October 9, 2026
देश

Jewar Airport Name : जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, CM योगी ने किया ऐलान

October 9, 2026
देश

Gujarat accident news: भीषण सड़क हादसा, कार-बोलेरो की जोरदार टक्कर में 7 मजदूरों की मौत

October 9, 2026
देश

Indigo Flight News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई नाक; जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

October 8, 2026
देश

Ranchi Sex Racket: Sex Racket का भंडाफोड़; होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां गिरफ्तार

October 8, 2026
देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत की खबर ने चौंकाया, क्या था कारण? 45 मिनट तक चली थी बचाने की कोशिश

October 8, 2026
Next Post
कुख्यात कोल ट्रांसपोर्टर की चल रही थी गुप्त तस्करी, घरघोड़ा में 5 ट्रेलर जब्त, सिंडिकेट में बड़े नामों की जांच शुरू

कुख्यात कोल ट्रांसपोर्टर की चल रही थी गुप्त तस्करी, घरघोड़ा में 5 ट्रेलर जब्त, सिंडिकेट में बड़े नामों की जांच शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा

August 9, 2026
मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ

November 10, 2025
पी.एम फसल बीमा योजना: किसानों की फसलों के लिए सुरक्षा कवच

पी.एम फसल बीमा योजना: किसानों की फसलों के लिए सुरक्षा कवच

August 8, 2025
1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम, जानें आपके जेब पर कितनी पड़ेगी असर

1 नवंबर से लागू होंगे नए नियम, जानें आपके जेब पर कितनी पड़ेगी असर

October 24, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • HDFC Loan Rates: इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, घटाया MCLR, जानें नए लेंडिंग रेट्स
  • Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृपक्ष का समापन आज, जानें श्राद्ध का शुभ मुहूर्त और दान का महत्व
  • Rashifal: मेष, मिथुन समेत इन राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, नौकरी-व्यापार से होगा बड़ा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR