Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के बाद अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर मिस्ट्री थ्रिलर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 2 अक्टूबर 2026 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर 589 करोड़ के करीब कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई के बाद अब इस फिल्म का ओटीटी ठिकाना भी तय हो गया है। ये मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, इस हफ्ते एक OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। यानी जो दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देखा पाए हैं, वह अब इस लोकप्रिय क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी का आखिरी हिस्सा ऑनलाइन देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ‘दृश्यम’ की तीसरी किस्त कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ कब और कहां देखें?
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ की ओटीटी रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 5 दिनों बाद यानी 27 नवंबर, 2026 को ओटीटी प्लेटफर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यानी 27 नवंबर से दर्शक ये फिल्म ओटीटी पर देख सकेंगे। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के ‘आने वाले टाइटल्स’ सेक्शन में इस फिल्म की लिस्टिंग दिखाई दी है। हालांकि, स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म की ओर से OTT रिलीज की तारीख वाला आधिकारिक पोस्टर आना अभी बाकी है।
दृश्यम: द कन्क्लूजन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने दुनिया भर में 589.33 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 381.01 करोड़ रुपये रहा है, जबकि विदेशों से इसने 133.20 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसी के साथ ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी और कमाऊ फिल्म भी बन गई है।
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की कहानी क्या है?
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक बार फिर विजय सलगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। मिस्ट्री थ्रिलर में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आते हैं। विजय एक केबल ऑपरेटर है, जो अपनी बेटी के एक अपराध में फंस जाने के बाद अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे विजय अपने परिवार के राज़ छिपाते हुए जांच एजेंसियों से हमेशा एक कदम आगे रहने की कोशिश करता है।
दृश्यम: द कन्क्लूजन – कलाकारों के बारे में जानें
Drishyam 3 अजय देवगन के अलावा, इस फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और कमलेश सावंत अहम भूमिकाओं में हैं। इस फ्रेंचाइजी में नए कलाकारों के तौर पर जयदीप अहलावत और प्रकाश राज शामिल हुए हैं। अहलावत ने क्राइम ब्रांच ऑफिसर राजवीर सिंह तोमर का किरदार निभाया है, जबकि प्रकाश राज की भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। इस फिल्म को पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, अजीत अंधारे और आलोक जैन ने प्रोड्यूस किया है।















