• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, July 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से दोकड़ा छात्रावास में बहाल हुई विद्युत व्यवस्था

Amish Kumari by Amish Kumari
July 21, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से दोकड़ा छात्रावास में बहाल हुई विद्युत व्यवस्था
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 21 जुलाई 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल अंतर्गत ग्राम दोकड़ा स्थित शासकीय बालक प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने से बाधित बिजली व्यवस्था बहाल होने के बाद छात्रावास के विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, छात्रावास अधीक्षक ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को आवेदन देकर अवगत कराया था कि छात्रावास के समीप स्थापित ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे परिसर में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। इसके चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी तथा छात्रावास के नियमित संचालन में भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

READ ALSO

बिलासपुर में किन्नर की संदिग्ध हत्या से सनसनी, खेत में मिला शब, साथियों पर उठा सवाल

छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, यहां देखें list

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्काल संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब ट्रांसफार्मर को बदलते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। इसके बाद छात्रावास में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गई और विद्यार्थियों की परेशानी दूर हो गई। बिजली बहाल होने पर छात्रावास के विद्यार्थियों एवं अधीक्षक ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर की गई पहल से उनकी प्रमुख समस्या का समाधान हो गया है और अब छात्र बेहतर वातावरण में नियमित रूप से अध्ययन कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य , शिक्षा एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल रही है और शासन के प्रति लोगों का विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है।

Related Posts

बिलासपुर में किन्नर की संदिग्ध हत्या से सनसनी, खेत में मिला शब, साथियों पर उठा सवाल
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में किन्नर की संदिग्ध हत्या से सनसनी, खेत में मिला शब, साथियों पर उठा सवाल

July 21, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 8 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, यहां देखें list

July 21, 2026
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 7 फसलों पर योजना लागू
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 7 फसलों पर योजना लागू

July 21, 2026
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..
छत्तीसगढ़

रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रायपुर मंडल में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

July 20, 2026
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित
छत्तीसगढ़

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

July 20, 2026
Next Post
राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पंचधारी एनीकट में नहाने, तैराकी, पिकनिक और सेल्फी पर पूर्ण प्रतिबंध

पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

May 12, 2026
लाल किले के पास आतंकी हमला या कुछ और..? एक क्लिक में जानें सब कुछ…

लाल किले के पास आतंकी हमला या कुछ और..? एक क्लिक में जानें सब कुछ…

November 10, 2025
अचानक सोना-चांदी हुआ सस्ता, चांदी 6800 रुपये से ज्यादा सस्ती, सोना भी 2500 रुपये टूटा, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

सोना हुआ सस्ता, चांदी एक झटके में ₹7,000 गिरी, खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

June 23, 2026
छत्तीसगढ़ में आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में कहर बरपा रहा मॉनसून….

छत्तीसगढ़ में आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में कहर बरपा रहा मॉनसून….

September 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Maruti ने ग्राहकों को दिया झटका, अगस्त से ₹30,000 तक बढ़ेगी कीमत
  • राहुल गांधी के समर्थन में सड़कों पर उतरे छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी! PM मोदी का जलाया पुतला, केंद्र के खिलाफ की नारेबाजी
  • मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से दोकड़ा छात्रावास में बहाल हुई विद्युत व्यवस्था
  • BSNL ने 72 दिन वाला सस्ता प्लान किया लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा बहत कुछ
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR