• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

FD: FD में लगाने वाले हैं पैसा, 1 अक्‍टूबर से लागू होंगे नए नियम…जानें डिपॉजिट पर कितना पड़ेगा असर

Amish Kumari by Amish Kumari
September 21, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

FD अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट पैसा लगाते हैं तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए नियम आपके लिए काफी अहम हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने FD की ब्याज दरों को लेकर बैंकों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनका मकसद ग्राहकों को अलग-अलग शाखाओं में मिलने वाली दरों को लेकर भ्रम से बचाना और बैंकिंग व्यवस्था में ज्यादा पारदर्शिता लाना है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि 1 अक्टूबर से FD की ब्याज दरें सीधे बढ़ या घट जाएंगी।

 

READ ALSO

SIM Card Alert: SIM कार्ड यूजर्स सावधान, गलत इस्तेमाल करने पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना

Indian railway: दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; चेक करें पूरा शेड्यूल

Read more SIM Card Alert: SIM कार्ड यूजर्स सावधान, गलत इस्तेमाल करने पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना

 

नए नियम के तहत अगर किसी बैंक में एक ही दिन, समान राशि और समान अवधि की FD कराई जाती है, तो बैंक की अलग-अलग शाखाएं अलग ब्याज दर नहीं दे सकेंगी। यानी अगर कोई ग्राहक एक ही बैंक की दो अलग-अलग शाखाओं में समान राशि और समान अवधि की FD कराता है, तो दोनों जगह लागू ब्याज दर एक जैसी होनी चाहिए। इससे ग्राहकों को शाखा या बातचीत के आधार पर अलग-अलग रेट मिलने की संभावना कम होगी।

 

वेबसाइट पर पहले से बतानी होगी ब्याज दर

RBI के नए नियमों में बैंकों के लिए ब्याज दरों की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध कराना जरूरी किया गया है। इसका फायदा यह होगा कि ग्राहक FD कराने से पहले ऑनलाइन ही लागू ब्याज दर की जानकारी ले सकेंगे। अब केवल बैंक शाखा में जाकर रेट पूछने या किसी कर्मचारी से मिली जानकारी पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी। वेबसाइट पर उपलब्ध दर ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ होगी।

 

Advertisement

3 करोड़ रुपये से ज्यादा की FD पर नया नियम

3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि को बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे बड़े डिपॉजिट के लिए बैंकों को रोजाना सुबह 10 बजे तक अपनी लागू ब्याज दरें वेबसाइट पर प्रकाशित करनी होंगी। इसके लिए 10 मिनट का ग्रेस पीरियड यानी 10:10 बजे तक का समय दिया गया है। हालांकि, बैंक लिक्विडिटी रिस्क के आधार पर अलग-अलग बल्क डिपॉजिट के लिए अलग ब्याज दर तय कर सकते हैं।

 

पुरानी FD पर क्या होगा असर?

अगर आपने 1 अक्टूबर 2026 से पहले FD करा रखी है, तो नए नियम से उसकी तय ब्याज दर बदल नहीं जाएगी। FD की मैच्योरिटी तक उस पर पहले से तय शर्तों के अनुसार ब्याज मिलता रहेगा। साथ ही, नए नियम का मतलब यह भी नहीं है कि 1 अक्टूबर से सभी FD की ब्याज दरें बढ़ जाएंगी या घट जाएंगी। बैंक अपनी फंड लागत और बाजार की परिस्थितियों के आधार पर ब्याज दर तय करेंगे।

 

किन बैंकों पर लागू होगा नियम?

येFD दिशानिर्देश कमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, रीजनल ग्रामीण बैंक (RRB), लोकल एरिया बैंक, पेमेंट्स बैंक और अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक समेत संबंधित बैंकों पर लागू होंगे। इसलिए FD कराने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लागू ब्याज दर, अवधि और अन्य शर्तें जरूर जांच लें।

 

 

Related Posts

बिजनेस

SIM Card Alert: SIM कार्ड यूजर्स सावधान, गलत इस्तेमाल करने पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना

September 21, 2026
बिजनेस

Indian railway: दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; चेक करें पूरा शेड्यूल

September 21, 2026
बिजनेस

Debit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया ग्राहकों के लिए नोटिफिकेशन, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम

September 21, 2026
बिजनेस

IPO: कमाई का बड़ा मौका! वर्मोरा ग्रैनिटो IPO समेत 6 कंपनियां जुटाएंगी 3825 करोड़ रुपये

September 21, 2026
बिजनेस

FMCG Price Hike: आम आदमी को बड़ी राहत, त्योहारी सीजन में FMCG कंपनियां नहीं बढ़ाएंगी उत्पादों के दाम

September 20, 2026
बिजनेस

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Amazon की सबसे बड़ी सेल का ऐलान, मिलेगा 75% तक का डिस्काउंट

September 20, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

केंद्र सरकार का  बड़ा फैसला,  गिग वर्कर्स को मिलेगा यूनिक ID, डिलीवरी बॉय को मिलेगी कानूनी पहचान

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, गिग वर्कर्स को मिलेगा यूनिक ID, डिलीवरी बॉय को मिलेगी कानूनी पहचान

January 4, 2026
कोलकाता में I-PAC दफ्तर पर ED की रेड, ममता बनर्जी मौके पर पहुंचीं; फाइल-लैपटॉप साथ लेकर निकलीं

सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹8500 तक लुढ़के भाव; जानें अपने शहर का ताजा रेट

February 12, 2026
आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला

आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1400 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,000 से फिसला

April 13, 2026
CBSE ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का पैटर्न में बड़ा बदलाब, 10वीं बोर्ड में 2 बार एग्जाम

CBSE 12वीं री-इवैल्यूएशन की आज है आखिरी डेट, तुरंत कर लें अप्लाई

June 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • FD: FD में लगाने वाले हैं पैसा, 1 अक्‍टूबर से लागू होंगे नए नियम…जानें डिपॉजिट पर कितना पड़ेगा असर
  • SIM Card Alert: SIM कार्ड यूजर्स सावधान, गलत इस्तेमाल करने पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना
  • Raigarh News : रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
  • Raigarh News : उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR